लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Vhp:राहुल गांधी के बयान पर वीएचपी का पलटवार, कहा- बजरंग दल पर आरोपों के लिए मांगें माफी; दी क्या चेतावनी? – Vhp-demands-apology-from-rahul-gandhi-over-bajrang-dal-remarks-legal-action-warning

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी से बजरंग दल को लेकर की गई टिप्पणी पर माफी की मांग की। संगठन का आरोप है कि राहुल गांधी ने बजरंग दल पर झूठे आरोप लगाए हैं। वीएचपी ने कहा कि वह उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने पर भी विचार कर रही है। 

राहुल गांधी ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आरोप लगाया था कि दिल्ली और अन्य स्थानों पर नीट आंदोलन में शामिल छात्रों पर बजरंग दल के सदस्य हमला कर रहे हैं। इस आरोप पर आपत्ति जताते हुए वीएचपी के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री सुरेंद्र जैन ने कहा कि राहुल गांधी जिन घटनाओं का जिक्र कर रहे हैं, उनसे बजरंग दल का कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि देश का अपमान करने वालों का विरोध करने का अधिकार सभी नागरिकों को है।

वीएचपी ने अपने बयान में क्या कहा?

जैन ने बयान में कहा, “आज आपने बजरंग दल का भी नाम लिया। अगर देश के लोग सेना का अपमान करने वालों, भारत माता को गाली देने वालों या देश के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने वालों को रोकते हैं, तो इसमें बजरंग दल कहां से आ गया?”

उन्होंने कहा कि भारत का अपमान करने और देश के खिलाफ बोलने वालों का देश की जनता निश्चित रूप से विरोध करेगी। जैन ने कहा, “बजरंग दल का नाम लेना आपकी गलती थी। इस झूठ के लिए आपको माफी मांगनी चाहिए। हम आपके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने पर भी विचार कर रहे हैं।” उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी बार-बार झूठे बयान देकर जनता और युवाओं को गुमराह करने का प्रयास करते हैं।

राहुल गांधी पर साधा निशाना, लगाए क्या आरोप?

जैन ने कहा, “राहुल गांधी बार-बार झूठ बोलने के दोषी रहे हैं। उन्होंने लोगों और देश की छवि खराब करने के लिए कई बार झूठ बोला है। कई मामलों में उन्हें माफी भी मांगनी पड़ी। एक मामले में उन्हें दोषी भी ठहराया गया और वह जमानत पर बाहर हैं, लेकिन उन्होंने अब तक कोई सबक नहीं सीखा।” राहुल गांधी के लोकसभा में दिए गए भाषण और बाद में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस का जिक्र करते हुए जैन ने आरोप लगाया कि विपक्ष के नेता के पद पर रहते हुए वह “उकसाने वाले” और “झूठे” बयान दे रहे हैं, जिससे उस पद की गरिमा कम होती है। 

उन्होंने कहा, “दिल्ली और कुछ अन्य स्थानों की घटनाओं के बाद आज संसद में चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने जिस तरह असत्य पर आधारित भड़काऊ और झूठे बयान दिए, उससे नेता प्रतिपक्ष के पद की गरिमा कम हुई है।” उन्होंने आरोप लगाया, “संसद से बाहर आने के बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और देश के लोगों को भड़काने तथा युवाओं को गुमराह करने की कोशिश की।”

बेबुनियाद आरोप लगाना बंद करें राहुल गांधी : विनोद बंसल

वीएचपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और राहुल गांधी अपनी विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए “राष्ट्रवादी संगठनों” को निशाना बना रहे हैं। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष से बजरंग दल के खिलाफ “बेबुनियाद” आरोप लगाना बंद करने की अपील की।

सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में बंसल ने दावा किया कि कांग्रेस और राहुल गांधी “झूठ बोलने वालों और राष्ट्रविरोधी तत्वों के नेता” बन गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी संसद के भीतर और बाहर राष्ट्रवादी संगठनों को निशाना बनाकर अपनी विफलताओं से ध्यान हटाने की कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा, “हर कोई जानता है कि बजरंग दल का मूल मंत्र सेवा, सुरक्षा और संस्कार है। उसका उद्देश्य किसी को डराना या धमकाना नहीं है। राहुल गांधी को देशभक्त युवाओं का अपमान करना और झूठी कहानी गढ़ना बंद करना चाहिए।”

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

समस्तीपुर कांड पर सियासत तेज:शांभवी की पोस्ट पर तेजस्वी का हमला; बोले- क्रॉप करके आरोपियों के नाम क्यों हटाए? – Tejashwi Yadav Targets Shambhavi Choudhary Post Asks Why The Accused Names Were Removed

25 सितंबर को लॉन्च से पहले टाटा एरीज के इंटीरियर का टीजर जारी:360-डिग्री कैमरा के साथ मिलेंगे और कौन से फीचर? – Tata Aeris Interior Teased Ahead Of September 25 Launch; Reveals 360-degree Camera And Dual Wireless Charging

कांग्रेस बनाम चुनाव आयोग:गोवा में मतदाताओं के नाम हटाने की नई रिपोर्ट आई सामने, जयराम रमेश ने सीईसी को घेरा – Goa Voter List Ecinet Sir Jairam Ramesh Gyanesh Kumar Election Commission Row

सपा की रथ यात्रा Live:रायबरेली में पीडीए रथ, अखिलेश बोले- हमारे रंग बढ़ रहे, इसीलिए भाजपा के रंग उड़ रहे – Sp’s Rath Yatra Live: Akhilesh Sounds The Election Bugle For Mission 2027.

द बोनस मार्केट अपडेट:बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 1248 अंक टूटा; निफ्टी 23100 के नीचे, क्यों बिगाड़ा खेल? – Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News And Updates

दिल्ली:मुखर्जी नगर में दो युवतियों के साथ छेड़छाड़, सफारी कार सवार आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश – Delhi Two Young Women Molested In Mukherjee Nagar

Leave a Comment