लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Fomo, Delulu और Clocked It :नीट पेपर लीक पर बहस के बीच सांसद बोल रहे Gen Z की भाषा, किस नेता ने क्या कहा? – Neet Paper Leak Debate: Why Were Mps Speaking Gen Z Slang? Who Said What In Parliament?

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

आमतौर पर संसद में संविधान, कानून और नीतियों की भाषा सुनाई देती है, लेकिन मंगलवार को लोकसभा का माहौल थोड़ा अलग था। नीट-यूजी 2026 पेपर लीक और परीक्षा सुधार जैसे गंभीर मुद्दे पर चर्चा के बीच अचानक सोशल मीडिया की दुनिया संसद में एंट्री कर गई। नेताओं के भाषणों में ‘Delulu’, ‘FOMO’, ‘MIA’, ‘Clocked It’ और ‘Waste Guna Huiya’ जैसे Gen Z स्लैंग सुनाई दिए। हालात ऐसे हो गए कि कुछ देर के लिए लगा मानो संसद नहीं, बल्कि कोई वायरल रील या मीम पेज चल रहा हो। 

सबसे पहले शिंदे ने खोली ‘Gen Z डिक्शनरी’ 

शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे ने विपक्ष के प्रदर्शन पर तंज कसते हुए कहा कि पहले विपक्ष MIA (Missing in Action) था, यानी कहीं दिखाई ही नहीं दे रहा था। फिर जब युवा प्रदर्शन करने लगें तो उन्हें FOMO (Fear of Missing Out) हुआ, इसलिए प्रदर्शन करने पहुंच गए। आखिर में वे Delulu (Delusional) हो गए और सोच बैठे कि छात्र उनके साथ आ जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 

 

भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज बोलीं- मोदी ने ‘Clocked It’ भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जहां कांग्रेस ने नीति का खालीपन छोड़ा, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उसे समय रहते पहचान लिया। उन्होंने कहा, “Modi clocked it” यानी मोदी ने समस्या को तुरंत पकड़ लिया और उसका समाधान निकाला। 

 

तेजस्वी सूर्या बोले- सबसे बड़ा ‘Delulu’ भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि अगर उसे लगता है कि नीट विवाद के बाद पूरा युवा उसके साथ है, तो इससे बड़ा ‘Delulu’ कुछ नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि आज का छात्र राजनीति नहीं, बल्कि परीक्षा व्यवस्था में बदलाव चाहता है। इसलिए “Fix the source code to fix the system” यानी सिस्टम को ठीक करना है तो जड़ से सुधार करना होगा। 



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Jharkhand News:2.20 करोड़ का इनामी नक्सली मिसिर बेसरा गिरफ्तार, झारखंड पुलिस की सबसे बड़ी कामयाबी – Jharkhand Misir Besra Arrested Cpi Maoist Politburo Member Dhanbad Operation Daura Pahad 2 20 Crore Reward

Cwg 2026 Day-7 Live:तजिंदरपाल और समरदीप शॉटपुट के फाइनल में, तैराकी में भी सुयश-चैतन्य से पदक की आस – Cwg 2026 Day 7 Live Updates: India Medals In Weightlifting Boxing Athletics, Full Schedule, Results Highlights

Kanwar Yatra 2026:डीजे की धमक पर सख्ती, 12 फीट से ऊंची नहीं होगी कांवड़; शिवभक्तों के लिए जारी हुई गाइडलाइन – Administration Issues Strict Guidelines For Kanwar Yatra Height Cap And Enhanced Security

Jumanji Open World:जारी हुआ ‘जुमानजी ओपन वर्ल्ड’ का ट्रेलर, तीसरी किस्त के लिए लौटे ड्वेन जॉनसन और कैरेन गिलन – Jumanji Open World Trailer Out Dwayne Johnson And Karen Gillan Return For Third Movie

‘बेकार और बेरोजगार’, कंगना रनौत ने सीजेपी के प्रवक्ता पर बोला हमला; कहा- कॉकरोच जैसा बर्ताव करते हो – Kangana Ranaut Says Useless And Unemployed To Cjp Spokesperson Saurav Das

Cwg 2026 Medal Tally:भारत के खाते में अब तक 12 पदक, किस खिलाड़ी ने दिलाया कौन सा मेडल? यहां देखें पूरी लिस्ट – Commonwealth Games 2026 Medal Tally: India’s Medal Winners List And Updated Standings

Leave a Comment