लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Jantar Mantar Protest:एफआरएस ने खोली प्रदर्शन में शामिल अपराधियों की कुंडली, संगीन जुर्म के आरोपी भी दिखे – Jantar Mantar Protest: Frs Reveals The Backgrounds Of Criminals Participating In The Protest

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

दिल्ली पुलिस के फेशियल रिकग्निशन सिस्टम (एफआरएस) ने जंतर-मंतर पर हुए सीजेपी के प्रदर्शन के दौरान 2873 आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की पहचान की है। हालांकि, जांच में सामने आया है कि मौजूदा समय में एफआरएस की चेहरे पहचानने की क्षमता करीब 15 से 20 प्रतिशत के बीच है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि सिस्टम ने प्रदर्शन में मौजूद अपराधी प्रवृत्ति के लोगों के केवल एक हिस्से की ही पहचान की होगी।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, एफआरएस की सटीकता कई तकनीकी पहलुओं पर निर्भर करती है। इसमें कैमरे की गुणवत्ता, रोशनी की स्थिति, चेहरे का कोण और इस्तेमाल किए जा रहे सॉफ्टवेयर के एल्गोरिदम की भूमिका अहम होती है। दिल्ली पुलिस ने वर्ष 2018 में एक अदालत में स्वीकार किया था कि उस समय इस्तेमाल किए जा रहे फेशियल रिकग्निशन सिस्टम की सटीकता दर करीब एक प्रतिशत थी। कई बार सिस्टम उम्र और लिंग पहचानने में भी गलती करता था। हालांकि, समय के साथ तकनीक को अपडेट किया गया है।

अधिकारियों का कहना है कि यदि किसी व्यक्ति की पहचान नियंत्रित माहौल में, जैसे एयरपोर्ट या कार्यालय में स्थिर कैमरे के सामने की जाए तो आधुनिक एफआरएस सिस्टम काफी अधिक सटीक परिणाम दे सकते हैं। लेकिन भीड़भाड़ वाले स्थानों, प्रदर्शनों या कम रोशनी वाले क्षेत्रों में सीसीटीवी फुटेज से पहचान करना चुनौतीपूर्ण होता है।

एफआरएस जांच में सामने आया कि पहचाने गए 2873 लोगों में से 989 का गंभीर आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। इनमें हत्या के मामलों में शामिल 101 आरोपी, हत्या के प्रयास के 62 आरोपी और डकैती व लूट के मामलों में शामिल 284 लोग शामिल हैं। इसके अलावा दुष्कर्म के 61 आरोपी, पॉक्सो एक्ट के छह आरोपी और महिलाओं से छेड़छाड़ के 25 आरोपी भी मिले हैं। जांच में यह भी सामने आया कि महिलाओं के खिलाफ अपराधों में शामिल कुछ आरोपी पहले भी गंभीर मामलों में संलिप्त रहे हैं। दुष्कर्म के मामलों में शामिल आठ आरोपी ऐसे थे, जिनके खिलाफ दो या उससे अधिक मामले दर्ज हैं।

इसके अलावा हथियार अधिनियम के तहत अपराधों में शामिल 229, झपटमारी के 135, अपहरण के 19 और एनडीपीएस एक्ट से जुड़े 67 आरोपी भी एफआरएस के जरिए चिन्हित किए गए। हत्या के मामलों में शामिल आरोपियों में 142 ऐसे मिले जिनकी दो या उससे अधिक मामलों में संलिप्तता रही, जबकि 12 आरोपी ऐसे थे जिनके खिलाफ 10 या उससे अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।

लूट और डकैती के मामलों में भी कई पुराने अपराधी सामने आए। इनमें 155 आरोपी ऐसे थे जो दो या उससे अधिक मामलों में शामिल रहे, जबकि 31 आरोपियों के खिलाफ 10 या उससे अधिक मामले दर्ज थे। एनडीपीएस मामलों में भी नौ आरोपी ऐसे मिले, जिनकी दो या उससे अधिक आपराधिक मामलों में संलिप्तता रही।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, एफआरएस का उद्देश्य भीड़ में मौजूद हर व्यक्ति को अपराधी घोषित करना नहीं, बल्कि पुराने आपराधिक रिकॉर्ड वाले संदिग्धों की पहचान कर जांच में सहायता करना है। 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

‘ट्रंप की नीति गलत’:क्यूबा ने अमेरिका की टैरिफ नीति का किया विरोध, कहा- भारत के साथ दोस्ती बरकरार – Cuba Opposes Us Tariff Policy Envoy Juan Carlos Marsán Aguilera Friendship With India Intact

पश्चिम बंगाल में उपचुनाव:मुर्शिदाबाद में पुलिस की सख्ती, हथियारों के साथ एजेयूपी सचिव गिरफ्तार; मामला क्या? – West Bengal Bypolls Murshidabad ajup Secretary candidates arrested Ahead Of Elections On 6th October

टाटा संस विवाद में नया पेच:5,000 करोड़ वाले ट्रस्ट ने कानूनी खर्च से किया किनारा, विवाद क्यों? – Tata Sons Dispute Mehli Mistry Tedt Legal Costs

सऊदी की राजधानी पर हूतियों का मिसाइल अटैक:रियाद को बनाया निशाना, अरामको पर भी हमले का दावा – Saudi Arabia Riyadh Houthi Ballistic Missile Attack

सुरेंद्र कोली का अंतिम संस्कार:अब सबकी नजर पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर, हरिद्वार में उसकी गतिविधियों की जांच शुरू – Surendra Koli Last Rites Performed, All Eyes Now On The Post-mortem Report

पंजाब:अमृतसर में एएसआई हरजीत सिंह हत्याकांड का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर, साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार – Punjab: Accused In Asi Harjit Singh’s Murder Killed In Police Encounter In Amritsar

Leave a Comment