लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Kanwar Yatra:आज सुबह 8 बजे से रूट डायवर्जन लागू, कल से नमो भारत के 52 अतिरिक्त फेरे; पूरी जानकारी इस खबर में – Kanwar Yatra: Route Diversions In Effect From 8 Am Today; 52 Additional ‘namo Bharat’ Trips Starting 30 July

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

कांवड़ यात्रा को लेकर गाजियाबाद में आज बुधवार सुबह 8 बजे से रूट डायवर्जन लागू कर दिया गया है। यह व्यवस्था 12 अगस्त तक जारी रहेगी। इस दौरान दिल्ली की ओर से आने वाले भारी वाहनों का शहर में प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। 

रोजाना ड्यूटी या काम से आने-जाने वाले लोगों को डायवर्जन पॉइंट पर पहचान पत्र दिखाना अनिवार्य होगा। कांवड़ यात्रा के सुरक्षित संचालन और यातायात व्यवस्था को लेकर मेरठ, गाजियाबाद, दिल्ली, गौतमबुद्धनगर, हापुड़ और बुलंदशहर के वरिष्ठ अधिकारियों की अंतरराज्यीय समन्वय गोष्ठी आयोजित की गई। 

बैठक में तय हुआ कि तीनों जनपदों के अधिकारी आपसी समन्वय बनाकर कांवड़ मार्ग पर सुरक्षा, ट्रैफिक और श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करेंगे। गोष्ठी में निर्णय लिया गया कि मुख्य डायवर्जन पॉइंट्स पर सांकेतिक बोर्ड लगाए जाएंगे, ताकि श्रद्धालुओं और वाहन चालकों को असुविधा न हो। 

अधिकारियों ने बताया कि भीड़ और स्थिति को देखते हुए आवश्यकता पड़ने पर रूट डायवर्जन व्यवस्था में बदलाव भी किया जा सकता है। बैठक में दिल्ली के ज्वाइंट सीपी, डीसीपी शाहदरा, डीसीपी नॉर्थ-ईस्ट, डीसीपी ट्रैफिक, गौतमबुद्धनगर के एडीसीपी यातायात, सीओ ट्रैफिक मेरठ, सीओ ट्रैफिक हापुड़ और सीओ ट्रैफिक बुलंदशहर मौजूद रहे।

पहचान पत्र दिखाना होगा अनिवार्य  

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि डायवर्जन के दौरान रोजाना नौकरी, ड्यूटी या अन्य आवश्यक काम से आने-जाने वाले लोगों को डायवर्जन पॉइंट पर आधार कार्ड या अन्य वैध पहचान पत्र दिखाना होगा। जांच के बाद ही उन्हें शहर में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें और यातायात पुलिस का सहयोग करें।’

आज से ये रहेगा रूट डायवर्जन  


  • दिल्ली से आने वाले वाहन: तुलसी निकेतन बॉर्डर, सीमापुरी बॉर्डर और आनंद विहार बॉर्डर से गाजियाबाद शहर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। हरिद्वार, अमरोहा, मुरादाबाद, लखनऊ आदि स्थानों पर जाने वाले सभी भारी वाहन रोड संख्या-56 यानी चौधरी चरण सिंह मार्ग, गाजीपुर मंडी व एनएच-9 का प्रयोग करते हुए डासना इंटरसेक्शन से ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे और हापुड़ के सिंभावली में गंगा एक्सप्रेसवे होते हुए जाएंगे। वैकल्पिक रूप से अक्षरधाम से दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे होते हुए ईस्टर्न पेरीफेरल इंटरसेक्शन का प्रयोग कर सकेंगे।

  • हापुड़, बुलंदशहर से आने वाले वाहन: डासना पुल, लाल कुआं, आत्माराम स्टील तिराहा से सीधे गाजियाबाद शहर की ओर प्रवेश नहीं कर सकेंगे। इन वाहनों को एनएच-9 का प्रयोग कर अपने गंतव्य तक जाना होगा।

  • लोनी बॉर्डर: लोनी बॉर्डर से लोनी कस्बे की ओर भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा।

  •  संतोष मेडिकल कट: सिद्धार्थ विहार से मेरठ तिराहा की ओर भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा।

  •  इंदिरापुरम क्षेत्र: गौर ग्रीन कट, खोड़ा, कालापत्थर, सेक्टर-62, छिजारसी व कनावनी पुस्ता से एनएच-9 की ओर इंदिरापुरम क्षेत्र में भारी वाहनों का प्रवेश पूर्ण प्रतिबंधित रहेगा।

  • अन्य प्रतिबंधित मार्ग: गंगनहर पटरी कांवड़ मार्ग, पाइपलाइन मार्ग, मेरठ रोड एवं दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा। हापुड़-भोजपुर से आने वाले वाहनों का मोदीनगर एवं दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे की ओर प्रवेश बंद रहेगा। सौर ऊर्जा मार्ग से साहिबाबाद अंडरपास होकर साहिबाबाद स्टेशन कट जीटी रोड की ओर भी वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।

कल से नमो भारत के 52 अतिरिक्त फेरे


कांवड़ यात्रा को लेकर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में यात्रियों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए एनसीआरटीसी ने नमो भारत ट्रेनों के फेरे बढ़ाने का निर्णय लिया है। ट्रेन 30 जुलाई से दिल्ली से मेरठ तक 52 अतिरिक्त फेरे लगाएगी। एनसीआरटीसी के सीपीआरओ पुनीत वत्स ने बताया कि अब यात्रियों को हर 10 मिनट की जगह आठ मिनट के अंतराल पर नमो भारत ट्रेन उपलब्ध रहेगी। यह विशेष व्यवस्था 14 अगस्त तक रहेगी। भीड़ और बढ़ती है तो ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी को भी बढ़ाया जा सकता है। 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

असम:पुलिस ने आशुतोष रांका को हिरासत में लिया; अभिजीत दीपके का आरोप- वकीलों को मिलने नहीं दिया जा रहा – Assam Police Detained Cjp Leader Ashutosh Ranka And Company Abhijit Dipke Alleges

’15 साल सीएम रहीं, बैठक में आए 150 लोग’:एसआईआर विवाद पर सीएम शुभेंदु का ममता बनर्जी पर वार, दे डाली ये चुनौती – Suvendu-adhikari-challenges-mamata-banerjee-sir-row-over-logical-discrepancies-west-bengal-says-no-protest

तमिलनाडु:बच्चों को कल सोने की अंगूठियां देंगे सीएम विजय, इस मंदिर में जाने से पहले देना होगा आस्था का प्रमाण? – Tamil-nadu-cm-vijay-one-gram-gold-ring-scheme-newborns-tomorrow-meenakshi-temple-visit-proof-of-faith-required

राइज एंड फॉल 2:शो पर ऐसा क्या पहनकर पहुंचीं स्वरा भास्कर? ट्रोलर को मिल गया जबाब; अभिनेत्री ने खुद बताई वजह – Rise And Fall 2 Swara Bhasker Wearing Moti Name Blouse For Counter Troll For Postpartum Weight

एशियन गेम्स:भारतीय क्रिकेट टीम टोक्यो से नागोया पहुंची, बुलेट ट्रेन के सफर का लिया आनंद; अभ्यास शुरू किया – Indian Cricket Team Arrived In Nagoya From Tokyo Enjoyed Bullet Train Journey Began Training For Asian Games

पंजाब एसएसएसबी जॉब:क्लर्क, ड्राइवर और फील्ड आर्टिस्ट समेत 70 पदों पर भर्ती, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन – Punjab Sssb Recruitment 2026: 70 Posts For Clerk, Driver, Field Artist And Translator, Apply Online

Leave a Comment