लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

बेंगलुरु में नहीं होगी IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी, BCCI सेक्रेटरी ने दिया बड़ा बयान

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

आईपीएल 2026 का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच 28 मार्च को होगा. ये मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा. इस बार आईपीएल का उदघाटन समारोह नहीं होगा. बीसीसीआई सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने इसकी पुष्टि की है.

पिछले साल 4 जून को आरसीबी की विक्ट्री परेड के दौरान एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई थी. उनके प्रति सेंसिटिविटी, याद और सम्मान दिखाते हुए बीसीसीआई ने ओपनिंग सेरेमनी नहीं करने का फैसला किया है. पिछले साल आरसीबी ने पंजाब किंग्स को हराकर अपना पहला आईपीएल खिताब जीता था.

BCCI ने की पुष्टि

बीसीसीआई ने शनिवार, आईपीएल के पहले मैच से पूर्व कोई सेलिब्रेशन नहीं करने का फैसला किया है. हालांकि बीसीसीआई सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने बताया कि बीसीसीआई और आईपीएल गवर्निंग कॉउंसिल आईपीएल 2026 की ग्रैंड क्लोजिंग सेरेमनी की प्लानिंग कर रही है.

टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए देवजीत सैकिया ने कहा, “पिछले साल 4 जून को हुई दुखद घटना की वजह से, IPL 2026 के शुरू होने वाले दिन कोई फॉर्मल फंक्शन नहीं होगा. बीसीसीआई कोई कल्चरल इवेंट ऑर्गनाइज नहीं कर रहा है.”

बीसीसीआई आईपीएल फाइनल वाले दिन ग्रैंड क्लोजिंग सेरेमनी की प्लानिंग कर रहा है. बता दें कि आईपीएल 2026 का फाइनल 31 मई को खेला जाएगा. 10 टीमों वाली इस लीग के लिए बीसीसीआई ने अभी सिर्फ 20 मैचों के शेड्यूल का एलान किया है.

पिछले संस्करण में एक भव्य ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन हुआ था, जिसमें शाहरुख खान श्रेया घोषाल, करन औजला और दिशा पटानी ने परफॉर्म किया था.

RCB vs SRH मैच में बारिश की संभावना

शनिवार, 28 मार्च को बेंगलुरु में बारिश की संभावना बनी रहेगी. मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को मैच के दौरान बारिश की संभावना 10 से 15 प्रतिशत है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस बार डिफेंडिंग चैंपियन बनकर लीग में हिस्सा ले रही है, टीम ने पिछले संस्करण में अपना पहला खिताब जीता था.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment