लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Mumbai Highrise Fire:मुंबई के विलेपार्ले में बहुमंजिला इमारत के 11वें फ्लोर पर लगी आग, दो की मौत; चार घायल – Mumbai Highrise Building Fire In Vile Parle Two Dead Four Injured Bmc

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

महाराष्ट्र के मुंबई में मंगलवार की रात एक बहुमंजिला इमारत के 11वें फ्लोर पर लगी आग की घटना में दो लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि 12वें फ्लोर से कुल छह लोगों को बचाया गया था, जिनमें से दो लोगों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 

हादसा विलेपार्ले पश्चिम में स्थित शांता भवन बिल्डिंग, चर्च रोड स्थित सेंट जेवियर स्कूल के पास रात 10:02 बजे हुई। मुंबई फायर ब्रिगेड के मुताबिक, आग ग्राउंड प्लस 12 मंजिला इमारत की 11वीं मंजिल पर लगी। शुरुआती जानकारी में किसी के घायल होने की सूचना नहीं थी।

आग हादसे में दो लोगों की मौत

वहीं, बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के जनसंपर्क अधिकारी कार्यालय के मुताबिक, घटना में छह लोग घायल बताए गए थे। इनमें से दो को अस्पताल लाए जाने पर मृत घोषित कर दिया गया, जबकि चार अन्य की हालत स्थिर बताई जा रही है।मृतकों की पहचान अबीर (2.5) और अंकिता (23) के रूप में हुई है। घायलों में पार्थ (32), हीरेन (64), यशस्वी और अभिषेक शामिल हैं। इन सभी की हालत स्थिर बताई गई है।

शुरुआत में मामूली बताई गई आग, फिर कैसे बदले हालात?

अधिकारियों ने बताया कि मुंबई अग्निशमन विभाग ने रात 10.08 बजे इसे लेवल 1 (मामूली) आग घोषित किया और रात 10.16 बजे इसे लेवल 2 (मध्यम) में बदल दिया। उन्होंने यह भी बताया कि आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

दमकल विभाग के अनुसार, बचाए गए सभी लोगों को चिकित्सा परीक्षण के लिए एम्बुलेंस से नानावटी अस्पताल ले जाया गया था। दमकल कर्मियों, पुलिस, इलाके में बिजली आपूर्ति करने वाली कंपनी, 108 एम्बुलेंस सेवा और बीएमसी वार्ड कर्मचारियों को आग बुझाने के लिए मौके पर भेजा गया। अधिकारियों ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया था और देर रात तक अभियान जारी रहा।

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Tet Paper Leak:महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक में सोलापुर का कोचिंग सेंटर मालिक गिरफ्तार, अब तक 16 आरोपी पकड़े गए – Tet Paper Leak: Solapur Coaching Centre Owner Arrested In Maharashtra, 16 Accused Held So Far

Us-iran Blockade:होर्मुज में अमेरिकी कार्रवाई तेज, ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी तोड़ने वाले जहाज पर किया हमला – Us-iran Blockade: Us Attacks Ship Trying To Evade Blockade On Iranian Ports In Gulf Of Oman

Parliament:जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ जांच रिपोर्ट आज लोकसभा में होगी पेश, इस्तीफे के बाद अब क्या होगा? – Justice Yashwant Varma Cash Row What Happened At His Official Residence And How Did Inquiry Begin

Aaj Ka Rashifal 12 August:मेष और सिंह को मिलेगा भाग्य का साथ, बढ़ेंगे सफलता के योग, पढ़ें दैनिक राशिफल – Today Prediction Horoscope Of 12 August 2026 Aaj Ka Rashifal Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar

रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड:हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे अंशुल, डेरा प्रमुख को नोटिस – Ramchandra Chhatrapati Murder Case: Anshul Moves Supreme Court Against High Court Verdict

आज का शब्द:दीप्ति और श्वेता राय की कविता- रेशमी अहसास – Aaj Ka Shabd Deepti Shweta Rai Ki Kavita Reshmi Ahsas

Leave a Comment