लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘काफी डर जाते थे…’ धर्मेंद्र नहीं चाहते थे राजनीति में जाए हेमा, एक्ट्रेस का खुलासा

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा हेमा मालिनी ने बड़े पर्दे पर खूब नाम और शोहरत कमाई है. सालों तक बॉलीवुड में राज करने वाली ‘ड्रीम गर्ल’ हेमा मालिनी अब राजनीति का भी एक बड़ा नाम बन चुकी हैं. साल 2024 में तीसरी बार लोकसभा सांसद बनीं हेमा ने अब अपने दिवंगत पति और दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र को लेकर बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया है कि धर्मेंद्र उनके राजनीति में आने के फैसले के खिलाफ थे. उन्होंने इसकी वजह भी बताई है.

हाल ही में हेमा मालिनी ने रिपब्लिक भारत को एक इंटरव्यू दिया. इस दौरान उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत को लेकर बात की. गौरतलब है कि धर्मेंद्र खुद हेमा से पहले राजनीति का अनुभव कर चुके थे और वो अपनी पत्नी की सुरक्षा को लेकर चिंता में रहते थे कि भीड़ के बीच उन्हें कहीं कुछ हो ना जाए.

ये भी पढ़ें: आमिर-शाहरुख के साथ एड में किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी

काफी डर जाते थे धर्मेंद्र

हेमा मालिनी ने कहा, ‘शुरुआत में उन्हें मेरी काफी चिंता होती थी. वो काफी डर जाते थे और परेशान रहते थे. जब मैं चुनाव प्रचार के लिए जाती थी और भीड़ के बीच पहुंचती थी तो उन्हें मेरी सुरक्षा की फ़िक्र होती थी. वो कहते थे- ‘तुम इतनी भीड़ में जाती हो, बस सुरक्षित रहना.’ वो पूछते थे, ‘क्या जाना जरूरी है?’ और मैं कहती थी, ‘पार्टी बुला रही है, इसलिए जाना ही पड़ेगा.’

काफी डर जाते थे...' धर्मेंद्र नहीं चाहते थे राजनीति में जाए हेमा, एक्ट्रेस का खुलासा

प्रचार के दौरान हुआ अपनी पॉपुलैरिटी का एहसास 

हेमा ने आगे बताया कि प्रचार के दौरान उन्हें अपनी असली पॉपुलैरिटी का एहसास हुआ था. एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘जब मैंने चुनाव प्रचार की शुरुआत की तब समझ आया कि लोग मुझसे कितना प्यार करते हैं. मैं उनसे पूछती थी कि क्या वो मुझे देखने आए हैं और वो कहते थे ‘हां’.

काफी डर जाते थे...' धर्मेंद्र नहीं चाहते थे राजनीति में जाए हेमा, एक्ट्रेस का खुलासा

ये भी पढ़ें: ऑटो ड्राइवर कहते थे लोग, रंग का उड़ाते थे मजाक, जानें कैसे सुपरस्टार बने धनुष?

धर्मेंद्र की आखिरी ख्वाहिश का भी किया था जिक्र

कुछ दिनों पहले ही एक बातचीत में हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र की आखिरी ख्वाहिश का भी जिक्र किया था. उनसे पूछा गया था कि धर्मेंद्र की आखरी इच्छा क्या थी? इस पर एक्ट्रेस ने बताया था कि उन्होंने कहा था कि परिवार को सबसे ज्यादा अहमियत दी जानी चाहिए. सभी के साथ, परिवार के साथ मिलकर रहना काम तो चलता रहेगा.’ बता दें कि धर्मेंद्र का 25 नवंबर 2025 को 89 साल की उम्र में निधन हो गया था.



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment