लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Cwg 2026 Day-6 Live:श्रीहरि नटराज 100 बैकस्ट्रोक के सेमीफाइनल में, साजन प्रकाश ने किया निराश – Commonwealth Games 2026 Day 6 Live: Boxing Weightlifting Athletics Gulveer Singh Results Updates Live Blog

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

04:52 PM, 28-Jul-2026

CWG 2026 Day-6 Live: श्रीहरि नटराज सेमीफाइनल में

भारतीय तैराक श्रीहरि नटराज पुरुष 100 मीटर बैकस्ट्रोक के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। 

04:08 PM, 28-Jul-2026

CWG 2026 Day-6 Live: साजन प्रकाश ने किया निराश

भारत के तैराक साजन प्रकाश पुरुष 50 मीटर बटलरफ्लाई इवेंट के सेमीफाइनल में जाने से चूक गए। साजन अपनी हीट में 24.94 सेकेंड के साथ आठवें और ओवरऑल 28वें स्थान पर रहे। 

02:25 PM, 28-Jul-2026

भारत का 28 जुलाई का कार्यक्रम (भारतीय समय)

समय प्रतियोगिता भारतीय खिलाड़ी मेडल इवेंट
3:26 PM तैराकी – पुरुष 50मी बटरफ्लाई हीट्स साजन प्रकाश –
4:30 PM एथलेटिक्स – पुरुष 400मी हीट्स विशाल टीके, राजेश रमेश –
4:41 PM तैराकी – पुरुष 100मी बैकस्ट्रोक हीट्स श्रीहरि नटराज –
4:57 PM पैरा तैराकी – पुरुष 50मी फ्रीस्टाइल S13 हीट्स कार्तिक बुडिगिना, अली इमाम –
6:30 PM वेटलिफ्टिंग – महिला 63 किग्रा फाइनल नीरुपमा देवी सेराम मेडल इवेंट
10:20 PM लॉन बॉल्स – पुरुष युगल दिनेश कुमार, नवनीत सिंह –
10:30 PM बॉक्सिंग – महिला 54 किग्रा क्वार्टर फाइनल प्रीति पवार जीत पर पदक पक्का
11:00 PM बॉक्सिंग – महिला 60 किग्रा क्वार्टर फाइनल प्रिया घंघास जीत पर पदक पक्का
11:00 PM वेटलिफ्टिंग – महिला 69 किग्रा फाइनल हरजिंदर कौर मेडल इवेंट
11:30 PM बॉक्सिंग – महिला 65 किग्रा क्वार्टर फाइनल परवीन हुड्डा जीत पर पदक पक्का
11:35 PM एथलेटिक्स – महिला हाई जंप फाइनल पूजा सिंह मेडल इवेंट
11:37 PM पैरा तैराकी – पुरुष 50मी फ्रीस्टाइल S13 फाइनल* कार्तिक बुडिगिना, अली इमाम मेडल इवेंट
12:15 AM बॉक्सिंग – पुरुष 55 किग्रा क्वार्टर फाइनल जादूमणि सिंह जीत पर पदक पक्का
12:50 AM तैराकी – पुरुष 50मी बटरफ्लाई सेमीफाइनल* साजन प्रकाश क्वालिफाई करने पर
12:55 AM एथलेटिक्स – पुरुष 10,000मी फाइनल गुलवीर सिंह मेडल इवेंट
1:10 AM लॉन बॉल्स – महिला सिंगल्स नयनमोनी सैकिया –
1:30 AM बॉक्सिंग – पुरुष 90 किग्रा क्वार्टर फाइनल कपिल पोखरिया जीत पर पदक पक्का
1:33 AM तैराकी – पुरुष 100मी बैकस्ट्रोक सेमीफाइनल* श्रीहरि नटराज क्वालिफाई करने पर

02:24 PM, 28-Jul-2026

CWG 2026 Day-6 Live: तैराकी और लॉन बॉल्स में भी भारतीय चुनौती

तैराकी में साजन प्रकाश 50 मीटर बटरफ्लाई हीट्स में उतरेंगे और क्वालिफाई करने पर सेमीफाइनल भी खेलेंगे। श्रीहरि नटराज 100 मीटर बैकस्ट्रोक हीट्स में भाग लेंगे। पैरा स्विमिंग में कार्तिक बुडिगिना और अली इमाम 50 मीटर फ्रीस्टाइल एस13 वर्ग में हिस्सा लेंगे। लॉन बॉल्स में पुरुष युगल और महिला सिंगल्स में भी भारतीय खिलाड़ी अपनी चुनौती पेश करेंगे।

02:24 PM, 28-Jul-2026

CWG 2026 Day-6 Live: एथलेटिक्स में गुलवीर और पूजा पर रहेंगी निगाहें

एथलेटिक्स में पुरुषों की 10,000 मीटर फाइनल दौड़ में गुलवीर सिंह भारत के मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं। वहीं महिला हाई जंप फाइनल में पूजा सिंह भी पदक जीतने की कोशिश करेंगी। इसके अलावा विशाल टीके और राजेश रमेश पुरुष 400 मीटर हीट्स में अपनी चुनौती पेश करेंगे।

02:24 PM, 28-Jul-2026

CWG 2026 Day-6 Live: वेटलिफ्टिंग में दो और पदकों की उम्मीद

भारतीय वेटलिफ्टिंग टीम ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है और छठे दिन भी पदकों की उम्मीद बनी हुई है। महिलाओं के 63 किग्रा वर्ग में नीरुपमा देवी सेराम और 69 किग्रा वर्ग में हरजिंदर कौर फाइनल में उतरेंगी। दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर भारत की नजरें टिकी होंगी।

02:23 PM, 28-Jul-2026

CWG 2026 Day-6 Live: बॉक्सिंग में पांच खिलाड़ियों के पास पदक पक्का करने का मौका

भारतीय बॉक्सिंग दल के लिए मंगलवार बेहद अहम रहेगा। महिला वर्ग में प्रीति पवार, प्रिया घंघास और परवीन हुड्डा अपने-अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेलेंगी। वहीं पुरुष वर्ग में जादूमणि सिंह और कपिल पोखरिया भी रिंग में उतरेंगे। इन सभी मुकाबलों में जीत दर्ज करते ही संबंधित खिलाड़ी कम से कम कांस्य पदक सुनिश्चित कर लेंगे।

02:22 PM, 28-Jul-2026

CWG 2026 Day-6 Live: आज छठा दिन

स्कॉटलैंड के ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के छठे दिन (28 जुलाई) भारत के लिए मुकाबलों से भरा दिन रहने वाला है। भारतीय खिलाड़ी एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, वेटलिफ्टिंग, तैराकी और लॉन बॉल्स में चुनौती पेश करेंगे। सबसे अधिक उम्मीद बॉक्सिंग और वेटलिफ्टिंग से रहेगी, जहां भारत के खाते में कई पदक जुड़ सकते हैं।

02:18 PM, 28-Jul-2026

CWG 2026 Day-6 Live: श्रीहरि नटराज 100 बैकस्ट्रोक के सेमीफाइनल में, साजन प्रकाश ने किया निराश

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स का छठा दिन है। भारत ने अब तक दो स्वर्ण समेत 10 पदक जीते हैं। आज मुक्केबाज कई पदक पक्की कर सकते हैं। वहीं, आज दांव पर छह पदक हैं। एथलेटिक्स में गुलवीर पर सबकी नजरें होंगी।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

’15 साल सीएम रहीं, बैठक में आए 150 लोग’:एसआईआर विवाद पर सीएम शुभेंदु का ममता बनर्जी पर वार, दे डाली ये चुनौती – Suvendu-adhikari-challenges-mamata-banerjee-sir-row-over-logical-discrepancies-west-bengal-says-no-protest

तमिलनाडु:बच्चों को कल सोने की अंगूठियां देंगे सीएम विजय, इस मंदिर में जाने से पहले देना होगा आस्था का प्रमाण? – Tamil-nadu-cm-vijay-one-gram-gold-ring-scheme-newborns-tomorrow-meenakshi-temple-visit-proof-of-faith-required

राइज एंड फॉल 2:शो पर ऐसा क्या पहनकर पहुंचीं स्वरा भास्कर? ट्रोलर को मिल गया जबाब; अभिनेत्री ने खुद बताई वजह – Rise And Fall 2 Swara Bhasker Wearing Moti Name Blouse For Counter Troll For Postpartum Weight

एशियन गेम्स:भारतीय क्रिकेट टीम टोक्यो से नागोया पहुंची, बुलेट ट्रेन के सफर का लिया आनंद; अभ्यास शुरू किया – Indian Cricket Team Arrived In Nagoya From Tokyo Enjoyed Bullet Train Journey Began Training For Asian Games

पंजाब एसएसएसबी जॉब:क्लर्क, ड्राइवर और फील्ड आर्टिस्ट समेत 70 पदों पर भर्ती, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन – Punjab Sssb Recruitment 2026: 70 Posts For Clerk, Driver, Field Artist And Translator, Apply Online

सीएम मोहन यादव ने अपने ही घर पर क्यों चलाई गैंती?:भावुक होकर बोले- जिस घर में बचपन बीता उसे तोड़ना आसान नहीं – Cm Mohan Yadav Wielded A Pickaxe At His Own Home And Also Became Emotional News In Hindi

Leave a Comment