लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Jawline को नेचुरली शार्प बनाना है? अपनाएं ये आसान Face Yoga Exercises

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Face Yoga for Jawline: हर कोई चाहता है कि उसका चेहरा आकर्षक और जॉलाइन शार्प दिखे. हालांकि, इसके लिए महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट या कॉस्मेटिक प्रोसीजर ही एकमात्र ऑप्शन नहीं हैं. अगर आप नियमित रूप से फेस योगा (Face Yoga for Jawline) करते हैं, तो इससे चेहरे और जबड़े की मांसपेशियों को एक्टिव रखने में मदद मिल सकती है. साथ ही, यह चेहरे को रिलैक्स करने और बेहतर पोस्टर बनाए रखने में भी सहायक हो सकता है. आइए जानते हैं ऐसे आसान फेस योगा एक्सरसाइज के बारे में, जिन्हें आप घर पर भी आसानी से कर सकते हैं.

म्यूइंग (Mewing)

PC: AI Image
PC: AI Image

म्यूइंग एक ऐसी तकनीक है जिसमें जीभ की सही पोजिशन पर ध्यान दिया जाता है. माना जाता है कि इससे जबड़े की मांसपेशियों की सही जगह बनाए रखने में मदद मिल सकती है.

कैसे करें?

  • मुंह बंद रखें और जीभ को तालू (मुंह के ऊपरी हिस्से) से लगाकर रखें.
  • दांतों को हल्के से आपस में टिकाकर रखें, लेकिन उन पर ज्यादा दबाव न डालें.
  • सामान्य रूप से सांस लेते रहें.
  • दिनभर कुछ समय तक इस आदत का अभ्यास किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: बढ़ते स्क्रीन टाइम के बीच बच्चों को रोज कराएं ये 5 योगासन, चश्मे का खतरा हो सकता है कम

चिन लिफ्ट (Chin Lift)

PC: AI Image
PC: AI Image

चिन लिफ्ट जॉलाइन और गर्दन के आसपास की मांसपेशियों को सक्रिय करने वाली आसान एक्सरसाइज है.

कैसे करें?

  • सबसे पहले पीठ सीधी करके आराम से बैठ जाएं.
  • अब सिर को धीरे-धीरे पीछे की ओर ले जाकर छत की तरफ देखें.
  • इसके बाद होंठों को ऐसे सिकोड़ें जैसे आप हवा में किस कर रहे हों.
  • इस पोजिशन में लगभग 5 सेकंड तक रहें.
  • इस प्रक्रिया को 8 से 10 बार दोहराएं.

नेक रोल और स्ट्रेच (Neck Roll & Stretch)

PC: AI Image
PC: AI Image

यह एक्सरसाइज गर्दन और ठुड्डी के आसपास की मांसपेशियों को स्ट्रेच करने में मदद करती है.

  • कैसे करें?
  • ठुड्डी को धीरे-धीरे छाती की ओर झुकाएं.
  • अब सिर को आराम से दाएं और फिर बाएं कंधे की दिशा में घुमाएं.
  • इस दौरान किसी तरह की जल्दबाजी न करें.
  • 5 से 10 बार इस अभ्यास को दोहराएं.

Jawline Face Yoga: फेस योगा करते समय रखें इन बातों का ध्यान

फेस योगा हमेशा साफ चेहरे पर और आरामदायक मुद्रा में करें. एक्सरसाइज करते समय चेहरे पर जरूरत से ज्यादा दबाव न डालें. अगर गर्दन या जबड़े में दर्द, चोट या कोई अन्य समस्या है, तो पहले डॉक्टर या फिजियोथेरेपिस्ट की सलाह लें.

यह भी पढ़ें: मुंह के इन संकेतों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकते हैं कैंसर की शुरुआती चेतावनी

The post Jawline को नेचुरली शार्प बनाना है? अपनाएं ये आसान Face Yoga Exercises appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment