
साल 1993 में रिलीज हुई फिल्म ‘खलनायक’ में संजय दत्त ने बलराम प्रसाद उर्फ ‘बल्लू’ नाम के एक खूंखार विलेन का रोल प्ले किया था. अब वो जल्द ही ‘खलनायक रिटर्नस’ में तबाही मचाते नजर आएंगे. फिल्म से उनका फर्स्ट लुक भी रिवील हो गया है.

फिल्म ‘अग्निपथ’ में संजय दत्त ने ‘कांचा चीना’ नाम के विलेन की भूमिका निभाई थी, जो उनके करियर के सबसे यादगार और भयानक किरदारों में से एक माना जाता है.

एक्टर यश स्टारर ‘केजीएफ चैप्टर 2’ में भी संजय दत्त छा गए थे. उन्होंने विलेन अधीरा की भूमिका निभाई थी. जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया.

साल 2025 में आई फिल्म ‘बागी 4’ में संजय दत्त एक बेहद खतरनाक विलेन के किरदार में दिखे.

विजय स्टारर फिल्म लियो में संजय दत्त ने लीड विलेन का दमदार किरदार निभाया है, जो कहानी में हीरो का पिता भी है. उन्होंने अपनी शानदार स्क्रीन प्रेजेंस से गहरी छाप छोड़ी.

फिल्म ‘शमशेरा’ में संजय दत्त ने शुद्ध सिंह नाम के एक क्रूर खलनायक की भूमिका निभाई है. वो फिल्म में रणबीर कपूर के कट्टर दुश्मन के रूप में नजर आते हैं.

संजय दत्त ने फिल्म द राजा साब में एक दमदार और खतरनाक खलनायक की भूमिका निभाई है. इस फिल्म में वो लीड एक्टर प्रभास के किरदार के आमने-सामने नजर आते हैं .
Published at : 27 Jul 2026 06:55 PM (IST)
बॉलीवुड फोटो गैलरी
[ad_2]
Source link

