लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

क्या बिहार में चली Ak-47?:राहुल के दावों पर भाजपा का पलटवार, अराजकता फैलाने का लगाया आरोप, कहा- मांगें माफी – Were Ak-47s Used In Bihar Bjp Hits Back Rahul Claims, Accuses Him Of Spreading Anarchy And Demands An Apology.

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

भाजपा ने सोमवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। दरअसल, राहुल गांधी ने बिहार में आंदोलनकारी छात्रों के खिलाफ एके-47 राइफलों के इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था। भाजपा ने राहुल गांधी पर विरोध प्रदर्शन भड़काने और अराजकता का माहौल बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इस झूठे और मनगढ़ंत दावे को फैलाने के लिए माफी मांगनी चाहिए। 

क्या है पूरा मामला? 


सत्ताधारी पार्टी ने गांधी के बयान को न केवल बेहद दुर्भाग्यपूर्ण, बल्कि एक पाप करार दिया। यह प्रतिक्रिया तब आई जब राहुल गांधी ने एक्स पर एक पोस्ट में दावा किया कि रिपोर्टों से पता चलता है कि बिहार में प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ एके-47 राइफलों का इस्तेमाल किया गया था। सैकड़ों को गिरफ्तार कर एफआई दर्ज किया गया था। उन्होंने छात्रों पर हुए कथित हमले के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

राष्ट्रीय प्रवक्ता पात्रा ने क्या कहा? 


भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और लोकसभा सांसद संबित पात्रा ने कहा कि विपक्ष के नेता की ओर से दिखाई गई अत्यंत गैरजिम्मेदारी बेहद शर्मनाक है। पात्रा ने संसद भवन परिसर में पत्रकारों से कह,  उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया और छात्र प्रदर्शनकारियों पर पुलिस द्वारा AK-47 के इस्तेमाल के बारे में बात की। यह बिल्कुल निंदनीय है कि इस तरह की झूठी बातें भारत में विपक्ष के नेता के पद पर आसीन व्यक्ति द्वारा फैलाई जा रही हैं। 

राहुल गांधी से क्या सवाल पूछा? 

राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग करते हुए पात्रा ने कहा, ‘वे अफवाहें फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। एके-47 – मैं राहुल गांधी द्वारा इस्तेमाल किए गए इस शब्द पर जोर दे रहा हूं। क्या इस देश में पुलिस

ने कभी प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने के लिए एके-47 का इस्तेमाल किया है? क्या ऐसा कभी हुआ है?’ 

‘राहुल गांधी यह कैसे कह सकते हैं कि एके-47 का इस्तेमाल किया गया है? यह बिल्कुल अस्वीकार्य है।  राहुल गांधी को इस तरह की अफवाहें और झूठ फैलाने के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए।’

राहुल गांधी पर क्या आरोप लगाया? 


केंद्रीय मंत्रियों जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह से बातचीत के बाद कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा अपना विरोध प्रदर्शन समाप्त करने का जिक्र करते हुए पात्रा ने कहा,’इस तरह का दुष्प्रचार करके और इस तरह की गलत सूचना फैलाकर राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी पूरे देश में दहशत, अव्यवस्था और अराजकता का माहौल पैदा करना चाहते हैं। यह बेहद आपत्तिजनक है।’

पात्रा ने आरोप लगाया, ‘स्वाभाविक रूप से, (समस्याओं का) समाधान करना राहुल गांधी का उद्देश्य नहीं है। हंगामा खड़ा करना, कृत्रिम आक्रोश पैदा करना, विरोध प्रदर्शन करवाना और सबसे बढ़कर अराजकता फैलाना ही राहुल गांधी और  विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य है।’

बता दे कि  कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा सहित विपक्षी सांसदों ने सोमवार को संसद भवन परिसर में NEET परीक्षा के पेपर लीक मुद्दे पर हुए आंदोलन के दौरान छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कथित पुलिस बर्बरता के विरोध में प्रदर्शन किया और गृह मंत्री अमित शाह से माफी मांगने की मांग की।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सजने-संवरने पर करोड़ों फूंके:नेतन्याहू के मेकअप  पर सबसे ज्यादा खर्च, विदेशी दौरों में भी खूब उड़ा पैसा – Israel Pm Makeup Expenses Netanyahu Billions Spent On Styling

दिल्ली आजकल:ब्रिक्स सम्मेलन ने लौटाया 80 के दशक वाला कनॉट प्लेस, अतिक्रमण हटते ही बदली बाजार की तस्वीर – Delhi: Brics Summit Brings Back The Connaught Place Of The 80s

गोपेश्वर:बदरीनाथ के तप्तकुंड में ज्यादा डुबकी सेहत के लिए खतरनाक, जानलेवा हादसे के बाद चिकित्सकों ने चेताया – Taking Too Many Dips In The Tapt Kund At Badrinath Is Hazardous To Health

श्रीनगर:ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान ने कहा- फिल्मों में हिंसा नहीं, कश्मीर की शांति का जश्न मनाएं – Oscar-winning Composer Ar Rahman Said—celebrate Peace In Kashmir, Not Violence In Films श्रीनगर: ऑस्कर विजेता

अलर्ट:जोमैटो नकद भुगतान पर अब लेगी अतिरिक्त शुल्क, ग्राहक को चुकाने होंगे पांच से 20 रुपये तक ज्यादा – Zomato To Charge An Extra Fee For Cash Payments.

ब्रिक्स बदलेगा दुनिया की आर्थिक व्यवस्था?:पेजेश्कियान बोले- अमेरिका का दबदबा खत्म करने के लिए बना ये संगठन – Can Brics Reshape The Global Economy? Pezeshkian Says The Bloc Was Created To End Us Dominance

Leave a Comment