लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

एक एड से इतने करोड़ कमाते हैं रणवीर सिंह, BMW इंडिया ने बनाया अपना ब्रांड एंबेसडर

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह बैक टू बैक दो ब्लॉकबस्टर फिल्में देने के बाद अब अपनी नई फिल्म की तैयारियों में जुटे हुए हैं. इसी बीच रणवीर सिंह को BMW इंडिया ने अपना नया ब्रांड एम्बेसडर बनाया है. बता दें कि रणवीर सिंह फिल्मों से तगड़ी कमाई करने के अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट से भी अच्छी खासी कमाई करते हैं. आइए जानते हैं कि एक एड से वो कितने करोड़ रुपये तक कमा लेते हैं?

रणवीर सिंह बने BMW इंडिया के नए ब्रांड एंबेसडर

रणवीर सिंह आज के दौर के सबसे चर्चित बॉलीवुड एक्टर्स में से एक हैं. ‘धुरंधर’ और फिर ‘धुरंधर 2’ की अपार सफलता के बाद तो उनकी पॉपुलैरिटी में चार चांद लग गए हैं. अब BMW इंडिया ने उन्हें लेकर बड़ा कदम उठाया. रणवीर ने हाल ही में एक ग्रैंड इवेंट में नई BMW 7 सीरीज़ रेंज लॉन्च की. 

एक एड से इतने करोड़ कमाते हैं रणवीर सिंह, BMW इंडिया ने बनाया अपना ब्रांड एंबेसडर

ये भी पढ़ें: यश की ‘टॉक्सिक’ को बड़ा झटका, एक हफ्ते में सिनेमाघरों से हटा इंग्लिश वर्जन

एक एड से कितना कमाते हैं रणवीर सिंह?

अब बात करते हैं कि रणवीर सिंह एक एड से कितने करोड़ तक की कमाई कर लेते हैं. रणवीर सिंह धुरंधर फिल्म से पहले एक विज्ञापन के लिए 4 से 7 करोड़ रुपये तक फीस लेते थे. डेक्कन क्रॉनिकल की एक रिपोर्ट के मुताबिक रणवीर ने कुछ हफ्तों पहले एक प्रीमियम आयरिश व्हिस्की ब्रांड के लिए 20 करोड़ रुपये तक वसूले थे. इसके अलावा सोशल मीडिया पर ब्रांड प्रमोशन या एक पोस्ट के लिए वो डेढ़ करोड़ रुपये तक लेते हैं.

इन ब्रांड्स के विज्ञापन भी करते हैं रणवीर सिंह

रणवीर सिंह ऑटोमोबाइल सेक्टर में पहले से ही Skoda ऑटो इंडिया और मारुती सुजुकी नेक्सा के ब्रांड एंबेसडर भी हैं. इनके अलावा अभिनेता पेप्सी, बिंगो (ITC), मान्यवर, boAt, Jhamtani और बोल्ड केयर जैसे ब्रांड्स के अलावा Xiaomi इंडिया, नेरोलैक पेंट्स और कोटक महिंद्रा बैंक से भी जुड़े हुए हैं.

एक एड से इतने करोड़ कमाते हैं रणवीर सिंह, BMW इंडिया ने बनाया अपना ब्रांड एंबेसडर

रणवीर सिंह का वर्कफ्रंट

रणवीर सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह ‘धुरंधर’ के बाद ‘धुरंधर 2’ में नजर आए थे. दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल रही थीं. दोनों ने मिलकर दुनियाभर में 3100 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस किया. अब एक्टर ‘प्रलय’ नाम की फिल्म में नजर आएंगे. इसका डायरेक्शन जय मेहता कर रहे हैं. फिल्म का हिस्सा साउथ एक्ट्रेस कल्याणी प्रियदर्शन भी हैं.

ये भी पढ़ें: अरबाज खान की एक्स गर्लफ्रेंड ने टॉपलेस होकर कराया फोटोशूट, तस्वीरों ने इंटरनेट पर लगाई आग



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment