लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

अब मैदान में E20 जनता पार्टी:सोशल मीडिया पर जुड़े हजारों लोग, क्या हैं मांगे और किस मंत्री का मांगा इस्तीफा? – E20 Janata Party: Many Join Via Social Media; What Are Demand, Which Minister’s Resignation Have They Sought?

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

नीट परीक्षा पेपर लीक और सीजेआई सूर्यकांत के बयान के बाद कॉकरोच जनता पार्टी का गठन हुआ। फिर जंतर-मंतर पर सीजेपी समर्थकों की तरफ से प्रदर्शन शुरू किया गया, जो एक महीने से ज्यादा वक्त तक चला। फिर 25 जुलाई को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपना इस्तीफा सौंपा। इसके बाद केंद्र सरकार के सीजेपी की बाकी मांगों को माना, जिसके बाद इस प्रदर्शन को खत्म करने की घोषणा की गई। अब एक नए सोशल मीडिया कैंपेन ने सुर्खियां बटोरी है।

 यह भी पढ़ें- NEET Row: ‘शांतिपूर्ण प्रदर्शन हर नागरिक का अधिकार, लाठीचार्ज सही नहीं’, पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

कैंपेन से सोशल मीडिया पर हजारों लोग जुड़े

ई-20 जनता पार्टी के नाम से बने इस कैंपेन के सोशल मीडिया एक्स पर 30 हजार से ज्यादा फॉलोवर्स हैं, जबकि इंस्टाग्राम पर ये आंकड़ा अभी एक हजार के करीब पहुंच रहा है। एक्स पर पार्टी के एक पोस्ट में लिखा गया- क्या हम सिर्फ ईंधन इस्तेमाल करने वाले लोग हैं, या हम जागरूक नागरिक हैं जिन्हें सवाल पूछने का अधिकार है? इथेनॉल ब्लेंडिंग को लेकर पूरे देश में बड़े पैमाने पर चर्चा हो रही है और अलग-अलग दावे और नजरिए सामने आ रहे हैं। ऐसे में, हर नागरिक और हर गाड़ी मालिक को साफ, पारदर्शी और सबूतों पर आधारित जानकारी मिलनी चाहिए।

पोस्ट में आगे लिखा गया- किसी सरकारी नीति के बारे में सवाल पूछने का मतलब उसका विरोध करना नहीं है। लोकतंत्र में सवाल पूछना एक बुनियादी अधिकार है और यह एक जागरूक समाज की निशानी है। अगर कोई नीति सच में जनहित में है, तो उसे जनता की पड़ताल पर खरा उतरना चाहिए, और हर जायज सवाल का जवाब तथ्यों, पारदर्शिता और वैज्ञानिक सबूतों के साथ दिया जाना चाहिए। आइए, हम अपनी राय जानकारी और सबूतों के आधार पर बनाएं – न कि अंदाजों या भावनाओं के आधार पर। जानकारी रखें। सवाल पूछें। जवाब मांगें। यही हर जागरूक नागरिक की जिम्मेदारी है।

 

 यह भी पढ़ें- ‘मेरे बच्चे भी मेरी कई बातें नहीं मानते’: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने ऐसा क्यों कहा? खुद के मंत्री का किया बचाव

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का मांगा गया इस्तीफा

वहीं, कई अन्य पोस्ट में केंद्रीय सड़क-परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के इस्तीफे की मांग की गई है और जनता से इस आंदोलन को देश के कोने-कोने तक पहुंचाने की अपील की गई है। एक दूसरे पोस्ट में लिखा गया – यह किसी पार्टी की नहीं, जनहित की बात है। आओ मिलकर आवाज उठाये, एथनॉल नीति पर सरकार से सवाल करे। इसके साथ इस कैंपेन ने 4 अगस्त को संसद मार्च का एलान किया है, जिसमें टैक्सी यूनियन की तरफ से संसद घेरने की बात कही गई है।

कब बना ई-20 जनता पार्टी का अकाउंट?

सोशल मीडिया एक्स पर मौजूद जानकारी के अनुसार, इस कैंपेन के अकाउंट का गठन दिसबंर 2021 में किया गया था, जो कि भारत से ही संचालित है। इसे जुलाई महीने में ही वेरिफाई यानी ब्लू टिक मिला है, जबकि शुरू से लेकर अब तक 51 बार इस अकाउंट का यूजरनेम बदला गया है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गुरुग्राम में दबंगई का वीडियो:कार रोककर बदमाशों ने तोड़ा शीशा, थाने के सामने भी पीटा; ओयो से तीन आरोपी दबोचे – In Gurugram Goons Smashed Glass Of Car And Assaulted Victim In Front Of Police Station

हसीन जहां भी लड़ेंगी चुनाव:बोलीं- जहां से शमी को मिलेगा टिकट, वहां खड़ी रहूंगी मैं; हसीब को भी दिया चैलेंज – Hasin Jahan To Contest Elections Too Says She Contest Same Constituency Where Shami Gets Ticket

आरजी कर कांड:सीबीआई ने कलकत्ता हाईकोर्ट को ‘सीलबंद’ लिफाफे में सौंपी स्टेटस रिपोर्ट, 20 नवंबर को सुनवाई – Rg Kar Murder Conspiracy Probe Cbi Report Calcutta High Court

2026 मर्सिडीज-मेबैक एस-क्लास पांच अक्तूबर को भारत में होगी लॉन्च:जानें डिजाइन, फीचर्स और संभावित कीमत – 2026 Mercedes-maybach S-class India Launch Set For October 5: Check Upgrades, Features & Expected Price

म्यांमार ट्रेनिंग कैंप केस:सात विदेशियों को डिफॉल्ट बेल, परिवार से मिलने जाएंगे यूएस-यूक्रेन, तिहाड़ से रिहा – Myanmar Training Camp Case Seven Foreign Released Tihar After Granted Default Bail They Will Go Us Ukraine

एफएसएसएआई का प्रस्ताव:अब ‘पनीर’ के नाम से नहीं बिकेंगे एनालॉग डेयरी उत्पाद, कंपनियों को बदलनी होगी लेबलिंग – Fssai Proposes Ban On Using ‘paneer’ Name For Analogue Dairy Products

Leave a Comment