बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपकमिंग फिल्म ‘वाराणसी’ में नजर आने वाली हैं. वो अक्सर शूटिंग के सिलसिले में इंडिया आती रहती हैं. अब हाल ही में उन्हें हैदराबाद एयरपोर्ट पर पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ स्पॉट किया गया. बताया जा रहा है कि प्रियंका एस.एस. राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ की शूटिंग के लिए हैदराबाद पहुंची हैं.
पति और बेटी के साथ हैदराबाद पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा
हैदराबाद एयरपोर्ट से प्रियंका चोपड़ा के कई फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. इस दौरान एक्ट्रेस ने डार्क ब्राउन ऑफ-शोल्डर को-ऑर्ड सेट पहना था, जिसे उन्होंने बेज कैप, ब्लैक सनग्लासेस के साथ स्टाइल किया. उनका सिंपल और क्लासी एयरपोर्ट लुक फैंस को खूब पसंद आ रहा है.
वहीं, निक जोनस ऑल-ब्लैक कैजुअल लुक में नजर आए. उन्होंने ब्लैक शर्ट और मैचिंग ट्राउजर के साथ व्हाइट-ब्लैक स्नीकर्स और सनग्लासेस पहने थे. एयरपोर्ट से बाहर निकलते वक्त वो बेटी मालती मैरी को गोद में लिए दिखाई दिए. प्रियंका, निक और मालती की ये फैमिली अपीयरेंस फैंस को काफी पसंद आ रही है. लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं.
ये भी पढ़ेंः जब ‘तारक मेहता’ में टपु सेना ने की थी भूख हड़ताल, डिमांड पूरी करने पहुंचे थे सलमान खान
प्रियंका चोपड़ा ने 18 जुलाई को अपना 44वां बर्थडे मनाया. इस खास मौके पर निर्देशक एस.एस. राजामौली ने फिल्म ‘वाराणसी’ से उनके किरदार ‘मंदाकिनी’ का फर्स्ट लुक शेयर कर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया. पहली तस्वीर में प्रियंका ब्लैक आउटफिट में दमदार और इंटेंस अंदाज में नजर आईं, जबकि दूसरी फोटो में वो खुले मैदान में मुस्कुराते हुए दोनों हाथ फैलाकर खुशी से उछलती दिखीं.
आठ साल बाद इंडियन सिनेमा में वापसी कर रही प्रियंका
बता दें, करीब आठ साल बाद प्रियंका इस फिल्म के जरिए इंडियन सिनेमा में वापसी कर रही हैं. ‘वाराणसी’ का निर्देशन एस.एस. राजामौली कर रहे हैं, जबकि इसकी कहानी विजयेंद्र प्रसाद ने लिखी है. फिल्म में महेश बाबू, पृथ्वीराज सुकुमारन और प्रियंका चोपड़ा अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.
कब रिलीज होगी फिल्म?
बताया जा रहा है कि फिल्म की ज्यादातर शूटिंग पूरी हो चुकी है और कुछ सीन्स की शूटिंग बाकी है. ‘वाराणसी’ 7 अप्रैल 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
ये भी पढ़ेंः ‘मैं लौट आऊंगा तेरी बैंड बजाने, औकात में रहना’, तनिष्क बागची पर भड़के अमाल मलिक, दी खुली चेतावनी


