लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

महंगे स्किनकेयर प्रोडक्ट्स की नहीं पड़ेगी जरूरत, घर पर बनाएं ये नेचुरल सीरम

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Homemade Face Serum: महंगे स्किनकेयर प्रोडक्ट्स की जगह आजकल कई लोग घर पर बने नेचुरल ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना पसंद कर रहे हैं. अगर आप भी बिना ज्यादा खर्च किए अपनी त्वचा की देखभाल करना चाहते हैं, तो अलसी और चावल से बना होममेड सीरम ट्राई कर सकते हैं.

अलसी में ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जबकि चावल का पानी त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाने में मददगार माना जाता है. आइए जानते हैं कि इसे घर पर कैसे तैयार (Homemade Flaxseed Rice Serum) करें और इस्तेमाल करने का सही तरीका क्या है. 

अलसी और चावल क्यों हैं फायदेमंद?

अलसी के बीज त्वचा को हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं. इनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट स्किन को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में सहायक माने जाते हैं. वहीं, चावल में मौजूद स्टार्च और अन्य प्राकृतिक तत्व स्किन को स्मूद बनाने और चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाने में मदद कर सकते हैं. दोनों का मिश्रण एक हल्का और घर पर तैयार किया जाने वाला सीरम बनाता है. 

PC: AI Generated
PC: AI Generated

Homemade Face Serum: होममेड सीरम बनाने के लिए सामग्री

  • 2 चम्मच अलसी के बीज
  • 2 चम्मच चावल
  • 2 कप पानी
  • 1 छोटा चम्मच एलोवेरा जेल (ऑप्शनल)
  • 2–3 बूंदें विटामिन ई ऑयल (ऑप्शनल)

Homemade Flaxseed Rice Serum: ऐसे तैयार करें सीरम

सबसे पहले चावल को अच्छी तरह धो लें. अब एक पैन में चावल, अलसी और पानी डालकर मध्यम आंच पर 10–15 मिनट तक पकाएं. जब पानी थोड़ा गाढ़ा और जेल जैसा दिखने लगे, तो गैस बंद कर दें. मिश्रण को ठंडा होने दें और फिर साफ कपड़े या महीन छलनी की मदद से छान लें.

अगर चाहें तो इसमें एलोवेरा जेल और विटामिन ई ऑयल मिलाकर अच्छी तरह मिक्स करें. तैयार सीरम को किसी साफ कांच की बोतल में भरकर फ्रिज में रखें. इसे 5–7 दिनों तक इस्तेमाल किया जा सकता है. 

PC: AI Generated
PC: AI Generated

इस्तेमाल करने का सही तरीका

चेहरे को पहले फेसवॉश से अच्छी तरह साफ करें. इसके बाद 2–3 बूंद सीरम लेकर पूरे चेहरे और गर्दन पर हल्के हाथों से मसाज करें. इसे रात में सोने से पहले लगाना बेहतर माना जाता है. सुबह चेहरा सामान्य पानी से धो लें और जरूरत हो तो मॉइस्चराइजर लगा लें. 

यह भी पढ़ें: बारिश में भीगने के बाद त्वचा में होने लगी है खुजली? तुरंत अपनाएं ये 7 असरदार टिप्स

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment