लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

सावन में ऐसे सजाएं अपना पूजा घर, दिखेगा बेहद खूबसूरत

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Home Temple Decor Tips: सावन का महीना भगवान शिव की पूजा-अर्चना के लिए बेहद खास माना जाता है. इस पूरे महीने घरों में भक्ति का माहौल रहता है और लोग अपने घर के मंदिर को भी खास तरीके से सजाते हैं. अगर आप भी इस सावन अपने मंदिर को नया और अट्रैक्टिव लुक देना चाहते हैं, तो कुछ आसान और सुंदर डेकोरेशन आइडियाज अपना सकते हैं. इन तरीकों से आपका मंदिर न सिर्फ खूबसूरत दिखेगा, बल्कि घर में सकारात्मक माहौल भी महसूस होगा. 

ताजे फूलों से करें सजावट

सावन में मंदिर को सजाने (Sawan Home Temple Decor Tips) का सबसे आसान और सुंदर तरीका है ताजे फूलों का इस्तेमाल. गेंदे, चमेली, गुलाब, मोगरा या बेला के फूलों की माला से मंदिर को सजाएं. भगवान शिव को बेलपत्र और धतूरा भी अर्पित करें. फूलों की खुशबू से पूरा घर महक उठेगा और मंदिर का लुक भी बेहद आकर्षक लगेगा. 

रंग-बिरंगी लाइट्स लगाएं

अगर आप मंदिर को थोड़ा मॉडर्न और फेस्टिव लुक देना चाहते हैं, तो छोटी-छोटी एलईडी फेयरी लाइट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं. गर्म पीली या सफेद रोशनी मंदिर को शांत और दिव्य लुक देती है. ध्यान रखें कि लाइट्स बहुत ज्यादा चमकदार न हों, ताकि पूजा का माहौल बना रहे. 

रंगोली और दीपक से बढ़ाएं खूबसूरती

मंदिर के सामने रंगोली बनाना भी एक अच्छा ऑप्शन है. फूलों की पंखुड़ियों या रंगों से बनी छोटी-सी रंगोली मंदिर की सुंदरता को कई गुना बढ़ा देती है. इसके साथ पीतल या मिट्टी के दीपक जलाएं. शाम की आरती के समय दीपकों की रोशनी मंदिर को बेहद मनमोहक बना देती है. 

सुंदर बैकग्राउंड तैयार करें (Home Temple Decor Tips)

अगर आपके घर का मंदिर दीवार से लगा हुआ है, तो उसके पीछे रंगीन कपड़ा, वॉलपेपर या लकड़ी का डेकोरेटिव बैक पैनल लगा सकते हैं. हरे, सफेद, सुनहरे या हल्के पीले रंग का बैकग्राउंड सावन के माहौल के साथ खूब जंचता है. 

पूजा की चीजों को रखें व्यवस्थित

मंदिर तभी सुंदर लगता है, जब वहां साफ-सफाई और व्यवस्था बनी रहे. पूजा की थाली, अगरबत्ती स्टैंड, घंटी, कलश और दीपक को व्यवस्थित तरीके से रखें. अनावश्यक सामान मंदिर में न रखें. साफ-सुथरा मंदिर देखने में भी अच्छा लगता है और पूजा करने में भी मन लगता है. 

यह भी पढ़ें: सावन से पहले ऐसे साफ करें पूजा के पीतल और तांबे के बर्तन, चमकेंगे बिल्कुल नए जैसे

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment