लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए पद से पहले देश’:प्रधान के इस्तीफे पर बोले गृह मंत्री अमित शाह; और क्या कहा? – For Bjp Workers Country Comes Before Post Home Minister Amit Shah On Dharmendra Pradhan Resignation

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

नीट पेपर लीक के मुद्दे पर सीजेपी के प्रदर्शन पर धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार दोपहर में मोदी कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया। उनके इस्तीफे पर देर रात गृह मंत्री अमित शाह की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रधान के इस्तीफे के पत्र को शेयर कर लिखा, ‘भाजपा के कार्यकर्ताओं के लिए पद से कहीं अधिक महत्वपूर्ण देश, हमारी युवा पीढ़ी और विद्यार्थी हैं। आज केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का अपने पद से इस्तीफा इसी को दर्शाता है।’

 


‘युवाओं की भावनाओं का सम्मान करती है मोदी सरकार’


मोदी सरकार देश के युवाओं की भावनाओं का सम्मान करती है और पेपर लीक के विरुद्ध आवश्यक सुधारों के लिए कटिबद्ध है। पेपर लीक के दोषियों को कठोर दंड मिले, इसके लिए पीएम मोदी द्वारा लिए गए निर्णय सराहनीय हैं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि इन कदमों से नीट परीक्षा में सफल हुए विद्यार्थियों के साथ पूरा न्याय होगा।



प्रधान के कार्यकाल की तारीफ


अपने सोशल मीडिया पोस्ट में धर्मेंद्र प्रधान की तारीफ करते हुए गृह मंत्री ने लिखा कि प्रधान ने अपने कार्यकाल में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन, मातृभाषाओं में परीक्षाओं की व्यवस्था, पीएम श्री विद्यालयों के विस्तार, डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने, कौशल विकास एवं उद्योग-अकादमिक समन्वय को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण सुधार किए हैं। परीक्षा प्रणाली को अधिक समावेशी और छात्र-केंद्रित बनाने की दिशा में भी उनके प्रयास उल्लेखनीय रहे हैं। उनका कार्यकाल भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प के प्रति उनके समर्पण का परिचायक है।



‘PM मोदी की उम्मीद पर खरा उतरुंगा’: शिक्षा मंत्रालय की कमान मिलने पर बोले जोशी; प्रधान की तारीफ में क्या कहा?



‘भारतीय जनता पार्टी धर्मेंद्र प्रधान के साथ’ 


धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने एक्स पर उनके समर्थन में पोस्ट किया। उन्होंने एक्स पर लिखा,’केंद्रीय शिक्षा मंत्री के रूप में धर्मेंद्र प्रधान ने भारत की शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधारों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) जैसे ऐतिहासिक शिक्षा सुधारों को सफलतापूर्वक लागू किया। सार्वजनिक जीवन में बड़े हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उनका पद से इस्तीफा देने का निर्णय ईमानदारी, जवाबदेही और निस्वार्थ सेवा के सर्वोच्च मानकों को दर्शाता है। भारतीय जनता पार्टी इस निर्णय में धर्मेंद्र प्रधान के साथ मजबूती से खड़ी है और उनके इस कदम का सम्मान करती है। साथ ही, उनके भविष्य के सभी प्रयासों और नई जिम्मेदारियों के लिए हार्दिक शुभकामनाएं व्यक्त करती है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एक्सक्लूसिव:पहली बार कहां मिले थे सैफ-अक्षय? 18 साल तक साथ काम नहीं किया, अब ‘हैवान’ में साथ आएंगे नजर – Akshay Kumar And Saif Ali Khan Starrer Priyadarshan Film Haiwaan To Be Released Today

घमंड चूर-चूर!:तीन किस्से-जब कंगारुओं ने मैदान में लिया पंगा, सामने वाले क्रिकेटर के एक ही जवाब ने उतारी इज्जत – When Australian Cricketers Were Silenced By Brutal Comebacks: Three Unforgettable Sledging Stories

लकी राशियां:12 साल बाद गुरु का होगा सिंह में महागोचर, इन 3 राशि के लोग होंगे मालामाल और चमकेगी किस्मत – Guru Singh Rashi Gochar 2026 Date These Zodiac Will Be Shine And Get Extra Benefits

बॉक्स ऑफिस:’हैवान’ की दस्तक ने ‘हनुमान अंश’ पर क्या असर डाला? ‘मिर्जापुर’ की धमक जारी; इतना किया कलेक्शन – Thursday Box Office Report: Hanuman Ansh Vs Mirzapur The Movie Toxic Movies Collection And Latest Earning

जेल में बिगड़ी मादुरो की पत्नी की सेहत:11 किलो वजन घटा; दिल की बीमारी के बीच घर में नजरबंदी की मांग क्यों? – Venezuela Former First Lady Cilia Flores House Arrest Heart Condition

बैंक यूनियनों की आज देशव्यापी हड़ताल:कई राज्यों में 4 दिन प्रभावित हो सकती हैं सेवाएं; क्या-क्या काम रुकेंगे? – Bank Unions Nationwide Strike Today Four Day Impact Banking Services What Will Stop

Leave a Comment