लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

जंतर-मंतर बना Gen Z का नया ‘प्रोटेस्ट डेट’ स्पॉट

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Jantar Mantar Protest Date: दिल्ली का जंतर-मंतर इन दिनों सिर्फ प्रोटेस्ट की वजह से ही नहीं, बल्कि एक नए सोशल मीडिया ट्रेंड के कारण भी चर्चा में है. Gen Z के कई युवा अब कैफे या मूवी डेट की बजाय “प्रोटेस्ट डेट” को पसंद कर रहे हैं. यानी जिस सामाजिक मुद्दे पर वे भरोसा करते हैं, उसके समर्थन में अपने पार्टनर या दोस्त के साथ प्रोटेस्ट में शामिल हो रहे हैं. सोशल मीडिया पर इससे जुड़े कई वीडियो और पोस्ट तेजी से वायरल हो रहे हैं.

एक वायरल रील से शुरू हुई चर्चा

इस ट्रेंड की चर्चा तब शुरू हुई, जब न्यू दिल्ली के 21 साल के बैडमिंटन खिलाड़ी यश चंद्रा ने इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर की. उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा, “Vaishali की कोई Baddie protest date पर चलेगी?” कुछ ही घंटों में यह रील वायरल हो गई और उन्हें सैकड़ों मैसेज मिलने लगे.

सोशल मीडिया पर छाए मजेदार पोस्ट

रील वायरल होने के बाद कई लोगों ने भी इसी तरह के पोस्ट शेयर किए. किसी ने लिखा, “Delhi Police से साथ में मार खाने चलोगी?” तो किसी ने पूछा, “Protest date पर चलोगे?” वहीं एक कंटेंट क्रिएटर ने अपने पार्टनर के साथ प्रोटेस्ट का वीडियो शेयर करते हुए इसे “100/10 affordable date idea” बताया.

Gen Z Protesters
Gen Z Protesters

युवाओं को क्यों पसंद आ रहा है यह ट्रेंड?

बिहार की रहने वाली और दिल्ली में पढ़ाई (Jantar Mantar Protest Date) कर रही स्वास्तिका चंद्रा ने बताया कि इस बार उन्होंने और उनके बॉयफ्रेंड ने कैफे जाने की बजाय जंतर-मंतर जाने का फैसला किया. उनका कहना है कि वे साथ समय बिताना चाहते थे और उस मुद्दे के सपोर्ट में भी खड़े होना चाहते थे, जिस पर दोनों की एक जैसी सोच है.

यह भी पढ़ें: तिलकामांझी चौक पर उग्र हुआ छात्रों का प्रदर्शन, सड़क जाम व पथराव के बाद पुलिस का लाठीचार्ज; कई चोटिल

Gen Z के लिए डेट से ज्यादा ‘Same Vibe’ हुई जरूरी

नौकरी कर रहे शुभम बिरला ने बताया कि पहले वह प्रोटेस्ट में जाने के सपोर्ट में नहीं थे. लेकिन अपनी गर्लफ्रेंड से बात करने के बाद उन्होंने भी जंतर-मंतर जाकर प्रोटेस्ट में हिस्सा लिया. उनका मानना है कि किसी सोशल मुद्दे पर एक-दूसरे का साथ देना रिश्ते को और मजबूत बनाता है.

प्रोटेस्ट में बन रही हैं नई दोस्तियां

गुरुग्राम की 24 साल के धारा शर्मा जो सोशल मीडिया प्रोफेशनल है उन्होंने ने बताया कि वह अकेले प्रदर्शन में गई थीं. वहां उनकी कई लोगों से बातचीत हुई और कुछ नई दोस्तियां भी बन गईं. उनके अनुसार, Same Vibes रखने वाले लोगों से मिलना एक अच्छा अनुभव रहा.

जब सोच मिले, तभी बनती है बात

हालांकि, जंतर-मंतर आने वाले ज्यादातर लोग प्रोटेस्ट में अपनी मांगों और विचारों को रखने के लिए पहुंचते हैं. लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा “प्रोटेस्ट डेट” ट्रेंड यह दिखाता है कि आज के कई यंगस्टर के लिए रिश्तों में सिर्फ साथ घूमना-फिरना ही नहीं, बल्कि एक जैसी सोच, Same Vibes और सोशल मुद्दों पर एक-दूसरे का साथ देना भी उतना ही जरुरी हो गया है.

यह भी पढ़ें: नीट पेपर लीक मामले को लेकर कचहरी चौक पर आजाद विकास पार्टी और राजद का प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की मांग

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment