लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

अगर पेट की चर्बी घटाना चाहते हैं, तो वॉकिंग या रनिंग में से कौन-सा विकल्प हो सकता है बेहतर?

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Walking vs Running: आजकल बढ़ता वजन और पेट की चर्बी कई लोगों के लिए चिंता का विषय बन गई है. ऐसे में फिटनेस की शुरुआत करने वाले लोगों के मन में अक्सर एक सवाल आता है, आखिर वजन घटाने के लिए वॉकिंग बेहतर है या रनिंग? कुछ लोगों का मानना है कि तेजी से दौड़ने से जल्दी वजन कम होता है, जबकि कई लोग नियमित तेज चाल से चलने को ज्यादा असरदार मानते हैं. आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि फिटनेस लेवल और रोजमर्रा की दिनचर्या के हिसाब से वॉकिंग और रनिंग में से कौन-सा विकल्प आपके लिए बेहतर हो सकता है.

वॉकिंग को लंबे समय तक अपनाना होता है आसान

PC: AI Image
PC: AI Image

डॉक्टर के अनुसार हर व्यक्ति दौड़ नहीं सकता, लेकिन लगभग हर कोई रोजाना पैदल चल सकता है। वॉकिंग जोड़ों पर कम दबाव डालती है और इसे किसी भी उम्र में आसानी से किया जा सकता है. रोज 30 से 60 मिनट तक तेज चाल से वॉक करना वजन घटाने में मदद कर सकता है. हालांकि, अगर आप फास्ट वॉकिंग करते हैं, तो पहले यह कन्फर्म कर लें कि आपका हार्ट हेल्दी है या नहीं .अगर आपको पहले से कोई हार्ट संबंधी समस्या है, तो डॉक्टर की सलाह के बाद ही इसकी शुरुआत करें.

रनिंग से तेजी से बर्न होती हैं कैलोरी

PC: AI Image
PC: AI Image

डॉक्टर के अनुसार रनिंग एक हाई-इंटेंसिटी एक्सरसाइज है. इसमें कम समय में ज्यादा कैलोरी बर्न होती है, जिससे वजन घटाने के लिए जरूरी कैलोरी डेफिसिट बनाना आसान हो सकता है. अगर आपकी फिटनेस अच्छी है और किसी तरह की शारीरिक परेशानी नहीं है, तो रनिंग एक अच्छा विकल्प हो सकती है. हालांकि, अगर आप रनिंग शुरू करना चाहते हैं, तो पहले यह कन्फर्म कर लें कि आपका हार्ट हेल्दी है या नहीं. अगर आपको हार्ट से जुड़ी कोई समस्या है, तो रनिंग शुरू करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें.

क्या सिर्फ वॉकिंग या रनिंग से पेट की चर्बी कम होती है?

पेट की चर्बी को किसी एक जगह से अलग से कम नहीं किया जा सकता. जब नियमित एक्सरसाइज और बैलेंस खानपान की मदद से पूरे शरीर का फैट कम होता है, तब पेट के आसपास जमा चर्बी भी धीरे-धीरे कम होने लगती है. इसलिए नियमितता सबसे ज्यादा जरूरी है.

यह भी पढ़ें: मुंह के इन संकेतों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकते हैं कैंसर की शुरुआती चेतावनी

किसके लिए कौन-सा विकल्प बेहतर?

अगर आपको घुटनों में दर्द है, जोड़ों की समस्या है, चोट से उबर रहे हैं या फिटनेस की शुरुआत कर रहे हैं, तो वॉकिंग बेहतर विकल्प है। वहीं, जो लोग फिट हैं और कम समय में ज्यादा कैलोरी बर्न करना चाहते हैं, वे रनिंग को अपनी डेली रूटीन में शामिल कर सकते हैं.

खानपान और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग भी है जरूरी

सिर्फ वॉकिंग या रनिंग पर निर्भर रहना पर्याप्त नहीं है. पेट की चर्बी कम करने के लिए प्रोटीन, फाइबर, फल, सब्जियां और साबुत अनाज से भरपूर बैलेंस फूड लेना जरूरी है. साथ ही सप्ताह में 2 से 3 दिन स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करने से मांसपेशियां मजबूत होती हैं और शरीर की कैलोरी बर्न करने की क्षमता भी बढ़ती है.

फ्लैट टमी पाने के लिए आखिर कौन है बेहतर?

रिम्स रिटायर्ड डॉक्टर विद्यापति के अनुसार अगर आपका मोटिव कम समय में ज्यादा कैलोरी बर्न करना है और आप शारीरिक रूप से फिट हैं, तो रनिंग आपके लिए बेहतर हो सकती है. वहीं, अगर आप ऐसी एक्सरसाइज चाहते हैं जिसे रोजाना आसानी से किया जा सके, तो तेज चाल से वॉकिंग भी उतनी ही असरदार साबित हो सकती है. सबसे अच्छी एक्सरसाइज वही है, जिसे आप नियमित रूप से बिना रुके लंबे समय तक जारी रख सकें.

यह भी पढ़ें: सरकारी अस्पतालों के मरीजों को मिलेगा पौष्टिक भोजन, शुभेंदु सरकार ने दैनिक बजट बढ़ाया

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment