लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

IT सेक्टर के कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, इंफोसिस ने बताई सैलरी हाइक की तारीख, 20000 फ्रेशर्स होंगे भर्ती

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Infosys Salary Hike: आईटी कंपनी इंफोसिस में काम करने वाले कर्मचारियों को कंपनी सौगात देने जा रही है. इस साल कंपनी अपने कर्मचारियों की जल्दी ही सैलरी बढ़ाना शुरू करेगी. इस बात की जानकारी खुद कंपनी के सीईओ ने दी है. उन्होंने बताया है कि अक्टूबर में सभी कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाई जाएगी. हालांकि उन्होंने ये नहीं बताया है कि कितना प्रतिशत वेतन कर्मचारियों का बढ़ेगा.

क्या बोले कंपनी के CEO
इस बारे में इंफोसिस के  सीईओ सलील पारेख ने मनी कंट्रोल के साथ बातचीत की है. इस दौरान उन्होंने बताया है कि वेतन बढ़ोतरी तीन चरणों में दी जाएगी. ज्यादातर कर्मचारियों को बढ़ी हुई सैलरी अक्टूबर से मिलेगी, जबकि सीनियर कर्मचारियों की सैलरी जनवरी में बढ़ाई जाएगी. कंपनी ने ये जानकारी वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) के नतीजों के साथ दी है.

ये भी पढ़ें: Airlines News: सामान फेंक 55000 का ट्राइपॉड तोड़ा, मुआवजा दिया सिर्फ 5000, एयर इंडिया पर भड़का पैसेंजर

फ्रेशर्स की भी होगी भर्ती
वहीं कंपनी ने ये भी बताया है कि वो फ्रेशर्स की भर्ती भी करने जा रही है. इंफोसिस के द्वारा बताया गया है कि वो इस वित्त वर्ष में 20 हजार फ्रेशर्स की भर्ती करेगी. इनमें से 4 हजार से ज्यादा फ्रेशर्स की भर्ती अप्रैल-जून तिमाही में पहले ही की जा चुकी है.

नौकरी भी छोड़ रहे हैं कर्मचारी
इतना ही नहीं कंपनी इस बात का भी खुलासा किय है कि कर्मचारियों के नौकरी छोड़ने की दर बढ़कर 13% हो गई है, जो पिछली तिमाही में 12.6% थी. वहीं, 30 जून तक कंपनी में कुल 3 लाख 28 हजार 62 कर्मचारी थे, जो मार्च के अंत में 3 लाख 28 हजार 594 थे. यानी कर्मचारियों की संख्या में मामूली कमी आई है.

ये भी पढ़ें: पेट्रोल के बाद खाने का तेल महंगा, भारत को क्यों चुकाने होंगे 1.75 ट्रिलियन? PM की अपील का नहीं दिखा असर

AI की भूमिका भी बढ़ी
बता दें कि इंफोसिस के कारोबार में AI की भूमिका भी बढ़ रही है. इस तिमाही में कंपनी की कुल कमाई में AI सेवाओं की हिस्सेदारी 8.2 प्रतिशत रही, जो दिसंबर तिमाही में 5.5 प्रतिशत थी. इसके अलावा, कंपनी ने नेतृत्व में बदलाव का भी ऐलान किया. अशीष कुमार दास को CEO-डिजाइनेट बनाया गया है. वो अप्रैल 2027 से सलील पारेख की जगह इंफोसिस के नए सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर का पद संभालेंगे.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment