इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सीजन में अभी काफी समय बाकी है, लेकिन टीमें कहीं न कहीं अभी से इसकी तैयारी में लग गई हैं. दरअसल, आईपीएल का अगला सीजन यानी आईपीएल 2027 भले ही अगले साल खेला जाना है, लेकिन आगामी सीजन की नीलामी इसी साल होगी. इस साल भी आईपीएल में मिनी ऑक्शन होगी, लेकिन इसमें भी कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्हें मोटी रकम मिल सकती है.
आईपीएल 2027 की मिनी ऑक्शन दिसंबर में होगी. इससे पहले नवंबर में सभी 10 टीमों को अपने-अपने रिलीज और रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी करनी होगी. इस बीच सोशल मीडिया पर फैंस के बीच चर्चा है कि इस बार की आईपीएल ऑक्शन में इंग्लैंड के खिलाड़ी काफी मोटी रकम में बिक सकते हैं.
क्या बेन स्टोक्स नीलामी में होंगे शामिल? हैरी ब्रूक के लिए करोड़ों खर्च करने को तैयार रहेंगी टीमें
सबसे ज्यादा चर्चा इंग्लैंड के दो खिलाड़ियों की हो रही है. एक ऑलराउंडर बेन स्टोक्स, जिन्होंने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया, लेकिन घरेलू क्रिकेट में दिखाया कि उनमें अभी बहुत दम बाकी है. स्टोक्स लंबे समय से आईपीएल में नहीं खेले हैं. अगर नियमों के हिसाब से वह इस बार की ऑक्शन में रजिस्टर कर सकें तो इसमें कोई शक नहीं है कि वह आईपीएल 2027 की नीलामी में बिकने वाले सबसे महंगे खिलाड़ी होंगे.
इसके अलावा इंग्लैंड के टी20 कप्तान हैरी ब्रूक भी आईपीएल ऑक्शन में काफी मोटी रकम में बिक सकते हैं, लेकिन इनके लिए भी नियम आड़े आ सकता है. ब्रूक आईपीएल के पिछले दो सीजन में नहीं खेले हैं. अगर वह इस बार ऑक्शन का हिस्सा बन पाते हैं तो टीमें उनके लिए कोई भी रकम देने को तैयार रहेंगी. ब्रूक को कई टीमें कप्तान बनाने का विचार भी कर सकती हैं.
यह भी पढ़ें-


