लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

पहले टैक्स दो, फिर मिलेगा रिफंड, इस देश में शॉपिंग के बदले नियम, एयरपोर्ट पर करना होगा ये काम

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Tax Free Shopping: अगर आप जापान घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए एक खुशखबरी है. जापान सरकार 1 नवंबर से टैक्स-फ्री शॉपिंग के नियमों में बड़ा बदलाव करने जा रही है. नए सिस्टम के तहत अब विदेशी पर्यटकों को पहले सामान खरीदते समय पूरा टैक्स देना होगा. इसके बाद देश छोड़ते समय एयरपोर्ट पर तय प्रक्रिया पूरी करने के बाद टैक्स का रिफंड मिलेगा. अब तक जापान में विदेशी पर्यटक टैक्स-फ्री दुकानों से खरीदारी करते समय सीधे टैक्स से छूट का फायदा ले लेते थे. लेकिन नए नियम लागू होने के बाद ये सब पूरी तरह बदल जाएगी.

क्या बदल रहा है नया नियम?
नए नियम के मुताबिक, विदेशी पर्यटक जब किसी टैक्स-फ्री स्टोर से खरीदारी करेंगे तो उन्हें सामान की पूरी कीमत के साथ उपभोग कर भी चुकाना होगा. यानी खरीदारी के समय कोई टैक्स छूट नहीं मिलेगी. इसके बाद जब पर्यटक जापान छोड़ने के लिए एयरपोर्ट पहुंचेंगे, तब उन्हें खरीदा गया सामान और खरीदारी से जुड़े दस्तावेज दिखाने होंगे. जांच पूरी होने के बाद टैक्स की रकम उनके खाते में वापस कर दी जाएगी.

भारत में आखिर कितनी नेटवर्थ पर मिलती है लग्जरी लाइफ? जानें 50 करोड़ का भी है बड़ा रोल

एयरपोर्ट पर क्या करना होगा?
नए सिस्टम में टैक्स रिफंड लेने के लिए यात्रियों को एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों के सामने खरीदा गया सामान पेश करना होगा. साथ ही खरीदारी का बिल, पासपोर्ट और अन्य जरूरी दस्तावेज भी दिखाने होंगे. अगर जांच में सब कुछ सही पाया जाता है, तभी टैक्स रिफंड होगा. इसलिए खरीदारी के बाद सामान का इस्तेमाल करने या उसे फेंकने जैसी गलती भारी पड़ सकती है.

सरकार ने क्यों बदले नियम?
जापान सरकार का कहना है कि कुछ लोग टैक्स-फ्री शॉपिंग सुविधा का गलत इस्तेमाल कर रहे थे. कई मामलों में टैक्स छूट लेकर सामान जापान के अंदर ही बेच दिया जाता था, जबकि ये सुविधा केवल विदेश ले जाने वाले सामान के लिए होती है. नई व्यवस्था लागू होने से फर्जीवाड़े पर रोक लगेगी और टैक्स-फ्री सिस्टम ज्यादा पारदर्शी बनेगा.

पर्यटकों पर क्या पड़ेगा असर?
नए नियम लागू होने के बाद पर्यटकों को खरीदारी के समय पहले ज्यादा रकम खर्च करनी होगी, क्योंकि टैक्स भी उसी समय देना पड़ेगा. हालांकि, अगर सभी नियमों का पालन किया जाता है तो बाद में टैक्स वापस मिल जाएगा. इसका मतलब है कि जेब पर शुरुआती बोझ जरूर बढ़ेगा, लेकिन यात्रियों को रिफंड मिलने में कोई दिक्कत नहीं होगी.

सेंसेक्स 650 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी 24,200 के नीचे फिसला, जानें बाजार में क्यों मची बिकवाली

यात्रियों को क्या ध्यान रखना है?
अगर आप जापान जाने की तैयारी कर रहे हैं तो खरीदारी के सभी बिल संभालकर रखें. टैक्स रिफंड के लिए पासपोर्ट, खरीदारी का रिकॉर्ड और खरीदा गया सामान एयरपोर्ट पर दिखाना जरूरी होगा. बिना डॉक्यूमेंट के टैक्स रिफंड मिलना मुश्किल हो सकता है. जापान का ये नया सिस्टम 1 नवंबर से लागू होगा. ऐसे में वहां जाने वाले भारतीयों के लिए पहले से इन नियमों की जानकारी रखना काफी जरूरी है, ताकि एयरपोर्ट पर किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Ethanol: पेट्रोल में 20% से ज्यादा एथेनॉल मिलेगा या नहीं? सरकार ने संसद में बताया, कहा- अब सबसे चर्चा…

India-China Border Trade: 6 साल बाद भारत-चीन ट्रेड को मिली हरी झंडी, 1 अगस्त से सस्ते मिलेंगे तिब्बती ऊन और पश्मीना

Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर संसद में गूंजे सवाल, सरकार ने समझाया फ्यूल पर टैक्स का गणित

Plastic Note: भारत में आने वाले प्लास्टिक नोटों में होंगे हाईटेक सिक्योरिटी फीचर्स! जानिए और किन देशों में चल रही है ये करेंसी

50 Rupee: 100- 200 ही नहीं 50 रुपये के नकली नोट से भी हो सकती है धोखाधड़ी, इस तरह पहचानें असली नोट

Petrol- Diesel Price Today: आज टैंक फुल कराने से पहले चेक कर लें नए रेट, जानें आपके शहर में कितना है पेट्रोल-डीजल का भाव

Leave a Comment