लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Ind Vs Eng Live Score:निर्णायक मुकाबले में इंग्लैंड ने जीता टॉस, भारत के खिलाफ पहले चुनी बल्लेबाजी – Ind Vs Eng Odi Live Score: Today Match India Vs England 3rd Odi Scorecard Ball By Ball Updates In Hindi

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

03:08 PM, 19-Jul-2026

IND vs ENG Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, गुरनूर बरार, प्रसिद्ध कृष्णा और अर्शदीप सिंह।

 

इंग्लैंड: बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेट कीपर), सैम करन, विल जैक्स, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद और जोश टंग।

03:05 PM, 19-Jul-2026

IND vs ENG Live Score: इंग्लैंड ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि अगर वह टॉस जीतते तो पहले गेंदबाजी करना पसंद करते। उन्होंने बताया कि जसप्रीत बुमराह घुटने की चोट के कारण मुकाबले से बाहर हैं। उनकी जगह केएल राहुल, प्रिंस और अर्शदीप सिंह को टीम में शामिल किया गया है। गिल ने कहा कि टीम चार तेज गेंदबाजों के साथ उतरने की योजना बना रही थी। साथ ही उन्होंने माना कि टीम अच्छी स्थिति में थी, लेकिन ज्यादा विकेट गंवा दिए।

वहीं, इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतने के बाद कहा कि उनकी टीम पहले बल्लेबाजी करेगी। उन्होंने बताया कि पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी नजर आ रही है। टीम में साकिब महमूद की जगह टंग की वापसी हुई है।

02:38 PM, 19-Jul-2026

IND vs ENG Live Score: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, हर्ष दुबे/कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, गुरनूर बरार, प्रसिद्ध कृष्णा।

इंग्लैंड: बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर/जोश टंग, साकिब महमूद/जोश टंग, आदिल रशीद।

02:37 PM, 19-Jul-2026

IND vs ENG Live Score: लॉर्ड्स की पिच रिपोर्ट

लॉर्ड्स की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए आसान नहीं मानी जाती। यहां शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को अच्छी मदद मिलती है, जबकि मैच आगे बढ़ने के साथ बल्लेबाजी और मुश्किल हो जाती है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद कर सकती है। दिलचस्प बात यह है कि 2017 के बाद से लॉर्ड्स में कोई भी टीम लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा करते हुए वनडे मैच नहीं जीत सकी है।

02:09 PM, 19-Jul-2026

IND vs ENG Live Score: भारत को करना होगा बदलाव

भारतीय टीम को तीसरे वनडे में कम से कम एक बदलाव करना पड़ेगा। ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर हैमस्ट्रिंग चोट के कारण इस मुकाबले से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह हर्ष दुबे को टीम में शामिल किया गया है, जबकि कुलदीप यादव भी प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने के दावेदार हैं। वहीं, बीमारी से उबर चुके केएल राहुल की वापसी लगभग तय मानी जा रही है। वह विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन की जगह टीम में लौट सकते हैं।

 

02:03 PM, 19-Jul-2026

IND vs ENG Live Score: गिल और कोहली से भी बड़ी उम्मीदें

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने इस सीरीज में अच्छी बल्लेबाजी की है, लेकिन दूसरे वनडे में अच्छी शुरुआत के बावजूद बड़ी पारी नहीं खेल सके। वह निर्णायक मैच में शतक के साथ सीरीज खत्म करना चाहेंगे। वहीं, विराट कोहली शानदार फॉर्म में हैं। दूसरे वनडे में वह शतक की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन जोफ्रा आर्चर ने उन्हें आउट कर भारत की बल्लेबाजी को झटका दिया। कोहली एक बार फिर टीम की सबसे बड़ी उम्मीद होंगे।

 

01:30 PM, 19-Jul-2026

IND vs ENG Live Score: निर्णायक मुकाबले में इंग्लैंड ने जीता टॉस, भारत के खिलाफ पहले चुनी बल्लेबाजी

Live Cricket Score, India vs England (IND vs ENG) 3rd ODI: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और इंग्लैंड के बीच आज तीसरा वनडे मैच खेला जाएगा। दोनों टीमें तीन मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी पर हैं। यानी जो टीम ये मैच जीतेगी वो इस सीरीज को अपने नाम कर लेगी।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

‘किसी को भी छूट नहीं ‘:तेलंगाना कैबिनेट से कोंडा सुरेखा की छुट्टी पर कांग्रेस ने क्या-क्या कहा? क्या है विवाद – T’gana Cm Sacks Forest Minister, Konda Surekha Slams ‘blackmail Politics’

सुर्खियां:इसरो के उपग्रह ईओएस-05 का सफल प्रक्षेपण, आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम; तेल की कीमत में फिर तेजी – Top Headline Today Important And Big News Stories Of 4 September 2026 Updates On Amar Ujala News In Hindi

मस्क की ‘साइबरकैब’ में नहीं होगा स्टीयरिंग:फिर कैसे रुकेगी गाड़ी? अमेरिका में शुरू हुई नई सेवा – Musk Launches Steering-wheel-free Taxi Service In Bet Riders Lose ‘no Control’ Fears, Hop Inside

चैटजीपीटी के इस्तेमाल पर कितना पानी लगता है: ऑल्टमैन बोले- एक बादाम और 38 हजार सवाल बराबर, दावे में और क्या? – Chatgpt Water Consume Altman Says California Almond 38000 Queries What Else Does The Claims Say Know Concerns

भारतीय रेल:10 सितंबर से 36 दिन का ब्लॉक, कई ट्रेनों का रूट बदलेगा और कुछ रद्द; यात्रा से पहले कर लें पता – Indian Railways: 36-day Block Starting September 10; Routes Of Several Trains To Change, And Some To Be Cancel

लेह:लद्दाख के सातों जिलों में अब होगी हिल काउंसिल, एलजी की मंजूरी; चुनाव प्रक्रिया जल्द शुरू होने के हालात – All Seven Districts Of Ladakh Will Now Have Hill Councils; Lg Grants Approval.

Leave a Comment