Japan Open:पीवी सिंधू सीजन के अपने पहले खिताब से एक कदम दूर, चेन यू सेमीफाइनल मैच के दौरान हुईं चोटिल – Pv Sindhu Entered Final Of Japan Open After Tokyo Olympics Champion Chen Yufei Of China Retired Midway
{“_id”:”6a5b00663df0ff6b0d0f551c”,”slug”:”pv-sindhu-entered-final-of-japan-open-after-tokyo-olympics-champion-chen-yufei-of-china-retired-midway-2026-07-18″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Japan Open: पीवी सिंधू सीजन के अपने पहले खिताब से एक कदम दूर, चेन यू सेमीफाइनल मैच के दौरान हुईं चोटिल”,”category”:{“title”:”Badminton”,”title_hn”:”बैडमिंटन”,”slug”:”badminton”}}
दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू दो साल में पहली बार फाइनल में पहुंची हैं। महिला एकल वर्ग के सेमीफाइनल में टोक्यो ओलंपिक की चैंपियन चीन की चेन यू फेई रिटायर्ड हर्ट हो गईं जिससे सिंधू ने जापान ओपन के खिताबी मुकाबले में प्रवेश कर लिया। सिंधू सेमीफाइनल में 21-19, 15-10 से आगे चल रही थीं, लेकिन विश्व की नंबर चार चेन को हैम्स्ट्रिंग चोट के कारण मैच से हटना पड़ा। इस वजह से सिंधू फाइनल में पहुंच गईं।