भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मुकाबला रविवार को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा। इस मुकाबले में खासतौर पर रोहित शर्मा के प्रदर्शन पर हर किसी की निगाहें होंगी। पिछले दो दिनों से रोहित के भविष्य को लेकर कई तरह की अटकलें लगी हैं, जिन पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भी सफाई दी है। रोहित का भविष्य क्या रहता है ये तो आने वाले दिनों में पता चलेगा, लेकिन आइए जानते हैं कि वनडे में रोहित का रिकॉर्ड लॉर्ड्स में कैसा रहा है।