लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Racism In Cricket:भारत के पूर्व क्रिकेटर का बड़ा आरोप, बोले- भारतीय खिलाड़ी ही मुझ पर करते थे नस्लीय टिप्पणी – Laxman Sivaramakrishnan Makes Shocking Revelation, Says Indian Players Made Racist Remarks Against Him

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


कभी भारतीय क्रिकेट के सबसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों में से एक माने जाने वाले लक्ष्मण शिवरामाकृष्णन का अंतरराष्ट्रीय करियर भले ही लंबा न रहा हो, लेकिन उन्होंने खेल के मैदान पर अपनी फिरकी से सलीम मलिक और इमरान खान समेत कई दिग्गजों को परेशान किया। हालांकि, उनकी प्रतिभा और शुरुआती शानदार प्रदर्शन के बावजूद, वह आगे चलकर उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके।

अब उन्होंने खुलासा किया है कि इसका कारण केवल उनकी प्रतिभा या खेल में सुधार की कमी ही नहीं थी, बल्कि उनके साथ ही नस्लीय टिप्पणी भी थी। हाल ही में एक इंडियन एक्सप्रेस के साथ एक इंटरव्यू में, शिवरामाकृष्णन ने अन्य कारणों के बारे में खुलकर बात की। उनका कहना है कि अन्य कारणों ने भी उन पर एक गहरा मानसिक घाव छोड़ा है, जिसे मिटाना उनके लिए मुश्किल रहा है। शिवरामाकृष्णन ने कहा कि नस्लवाद की घटनाओं से उन्हें बार-बार गुजरना पड़ा।




Trending Videos

Laxman Sivaramakrishnan Makes Shocking Revelation, Says Indian Players Made Racist Remarks Against Him

लक्ष्मण शिवरामाकृष्णन
– फोटो : Twitter


बचपन का पहला कड़वा अनुभव

‘द इंडियन एक्सप्रेस’ को दिए इंटरव्यू के मुताबिक, शिवरामाकृष्णन के जीवन के साथ पहली नस्लीय घटना तब हुई, जब वह केवल 14 वर्ष के थे। वह चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में भारतीय टीम के लिए नेट गेंदबाज के तौर पर शामिल हुए थे। अपनी जर्सी में ही वह स्टेडियम के एक छोटे से कमरे में कपड़े बदलने के लिए दौड़े, तभी एक वरिष्ठ भारतीय बल्लेबाज ने उन्हें पुकारा। शिवरामाकृष्णन ने बताया कि उस वरिष्ठ भारतीय खिलाड़ी ने उनसे उनके जूते साफ करने को कहा।

इस टिप्पणी से स्तब्ध शिवरामाकृष्णन ने याद करते हुए कहा, ‘मैंने बस उनकी ओर देखा और कहा- यह मेरा काम नहीं है, आप जो करना चाहते हैं वह करें।’ उन्होंने स्पष्ट किया कि उस वरिष्ठ खिलाड़ी ने उन्हें ग्राउंड स्टाफ समझ लिया था। शिवरामाकृष्णन ने बताया, ‘मुझे नहीं पता था कि नस्लवाद या रंग भेद क्या होता है। मैं बस सोच रहा था कि इस आदमी को इस तरह से प्रतिक्रिया क्यों करनी पड़ी।’

यह भी पढ़ें: एल. शिवरामाकृष्णन का दर्दनाक अनुभव: कैसे लगी थी शराब की लत, क्यों बोले- नींद खुलती थी तो लगता था कि मर जाऊंगा?


Laxman Sivaramakrishnan Makes Shocking Revelation, Says Indian Players Made Racist Remarks Against Him

लक्ष्मण शिवरामाकृष्णन
– फोटो : Twitter


साथियों ने कहा ‘करुपा’ और भीड़ की नस्लीय टिप्पणियां

यह घटना कोई अकेली नहीं थी। शिवरामाकृष्णन ने बताया कि तमिलनाडु की टीम में  प्रमुख खिलाड़ियों ने उन्हें ‘करुपा’ (काले रंग वाला) कहकर बुलाया। मुंबई, चंडीगढ़ और जालंधर जैसे शहरों में जब वह बाउंड्री के पास फील्डिंग करते थे, तो भीड़ अक्सर ‘कालिया, तेरा क्या होगा’ चिल्लाती थी, जो उनके त्वचा के रंग का मजाक उड़ाता था। एक अन्य नस्लवाद की घटना का जिक्र करते हुए, शिवरामाकृष्णन ने खुलासा किया कि कैसे एक वरिष्ठ भारतीय खिलाड़ी ने उनके 17वें जन्मदिन पर लाए गए केक से उनकी त्वचा के रंग की तुलना की थी। यह सुनील गावस्कर ही थे जिन्हें उन्हें शांत करना पड़ा, जब वे रोते हुए केक काट रहे थे।


Laxman Sivaramakrishnan Makes Shocking Revelation, Says Indian Players Made Racist Remarks Against Him

लक्ष्मण शिवरामाकृष्णन
– फोटो : Twitter


जन्मदिन पर क्यों रोए थे शिवरामाकृष्णन?

शिवरामाकृष्णन के मुताबिक, ‘एक वरिष्ठ खिलाड़ी ने कहा था- हे सनी, तुमने सही रंग का केक ऑर्डर किया है। एक काले लड़के के लिए इतना डार्क चॉकलेट केक।’ उन्होंने कहा, ‘मैं रोने लगा और केक काटने से इनकार कर दिया। सुनील गावस्कर को मुझे शांत करना पड़ा और फिर मैंने रोते हुए केक काटा।’ शिवरामाकृष्णन के ये खुलासे क्रिकेट में मौजूद नस्लवाद की गहरी जड़ों को उजागर करते हैं। यह दर्शाता है कि कैसे खेल के मैदान पर प्रतिभा के साथ-साथ व्यक्तिगत गरिमा और सम्मान भी महत्वपूर्ण है। उनके अनुभव उन युवा खिलाड़ियों के लिए एक चेतावनी हैं जो शायद ऐसी ही परिस्थितियों का सामना कर सकते हैं।


Laxman Sivaramakrishnan Makes Shocking Revelation, Says Indian Players Made Racist Remarks Against Him

लक्ष्मण शिवरामाकृष्णन
– फोटो : Twitter



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Duleep Trophy Final Live:322 पर साउथ जोन को आठवां झटका, विजय एक रन बनाकर आउट; तिलक वर्मा शतक के करीब – East Zone Vs South Zone Duleep Trophy 2026 Final Live Updates Scorecard Tilak Varma Chama Milind News In Hindi

राम मंदिर चढ़ावा चोरी:श्रद्धालुओं से अच्छा व्यवहार, एक हजार कर्मियों को अनुशासन में रहकर सेवा देने की नसीहत – Ram Mandir Staff Of One Thousand Advised To Serve With Discipline.

यूपी के इन लोगों के लिए अच्छी खबर:18 रुपये किलो मिलेगी चीनी, सिर्फ इनको मिलेगी राहत; 25 सितंबर तक मौका – Good News For Many People From Up 7,000 Antyodaya Cardholders Will Get Sugar At ₹18 Per Kg

तमिलनाडु की सियासत:टीवीके गठबंधन की बैठक से सीपीएम बनाएगी दूरी, जानें कौन-कौन सी पार्टियां होंगी शामिल – Cpi Stays Away From Tamilnadu Cm Vijayan Meeting Alliance Agenda And Name To Be Finalized In Today Meeting

हार्ट हेल्थ:क्या हार्ट अटैक भी हो सकता है जेनेटिक? माता-पिता की बीमारी से बच्चों को कितना खतरा, यहां जानें – Is Heart Attack Inherited From Mother Or Father Kin Logo Me Heart Attack Ka Khatra Jyada Rehta Hai

कौन हैं एमी विर्क:कनाडा में काफिले पर हुई गोलीबारी; मां के कहने पर गायक बने, इस फिल्म से किया बॉलीवुड डेब्यू – Who Is Ammy Virk Know For Songs Like Yaar Amli And Jatt Da Sahara Seen In Ajay Devgns Bhuj And Ranveer 83

Leave a Comment