लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

अमेरिकी स्मार्ट पनडुब्बी को ईरान ने पकड़ा, IRGC का बड़ा दावा

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) ने दावा किया है कि मंगलवार को उन्होंने रणनीतिक रूप से अहम होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में अमेरिका की एक बिना चालक वाली पनडुब्बी को कब्जे में ले लिया. तेहरान ने पश्चिम एशिया में महीनों से चल रहे युद्ध के दौरान इस जलमार्ग की घेराबंदी कर रखी है. 

सरकारी टीवी पर जारी एक बयान में रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने कहा, “IRGC की नौसेना ने आज तड़के एक जटिल खुफिया और ऑपरेशनल कार्रवाई के तहत होर्मुज जलडमरूमध्य के प्रवेश द्वार पर अमेरिकी आतंकवादी सेना की सबसे आधुनिक, बिना चालक वाली और स्मार्ट पनडुब्बियों में से एक को कब्जे में ले लिया.”

अमेरिका ने क्या कहा
हालांकि अमेरिका ने अभी तक इस घटनाक्रम पर कोई टिप्पणी नहीं की है. सरकारी समर्थन वाले ‘प्रेस टीवी’ की रिपोर्ट के मुताबिक, IRGC ने कहा है कि वह आने वाले कुछ घंटों में पकड़े गए अमेरिकी उपकरण की तस्वीरें और विस्तृत वीडियो फुटेज जारी करेगा. 

ईरानी मीडिया ने बताया कि इस बिना चालक वाले अंडरवाटर व्हीकल (UUV) को पानी के नीचे टोह लेने और निगरानी करने, समुद्र की सतह की मैपिंग, बारूदी सुरंगों का पता लगाने और सबमरीन केबल व पाइपलाइन की जांच जैसे कामों के लिए डिजाइन किया गया था.

होर्मुज स्ट्रेट की नाकेबंदी
बता दें कि फरवरी 2026 के आखिर में युद्ध शुरू होने के बाद से ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट की नाकेबंदी कर रखी है. आम तौर पर दुनिया के कुल तेल और लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) एक्सपोर्ट का लगभग पांचवां हिस्सा इसी अहम समुद्री रास्ते से होकर गुजरता है. इसके जवाब में अमेरिका ने ईरान के बंदरगाहों की नाकेबंदी कर दी है. 

वहीं दूसरी ओर तेहरान का कहना है कि वह इस जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों से पर्यावरण संरक्षण जैसी सेवाओं के लिए फीस वसूलना चाहता है, जबकि वॉशिंगटन लगातार इस कदम का कड़ा विरोध करता आया है.

ये भी पढ़ें

धुआं-धुआं खार्ग! US ने ईरान के 5 टैंकरों को किया तबाह, ईरान ने क्या कहा

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment