लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

3100 करोड़ी ‘धुरंधर’ के बाद महान कमांडर पर फिल्म बनाएंगे आदित्य धर? असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा ने की बातचीत

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


साल 2025 का अंत डायरेक्टर आदित्य धर ने बेहतरीन यादों के साथ किया था. वो दिसंबर में फिल्म ‘धुरंधर’ लेकर आए थे जो बहुत बड़ी ब्लॉकबस्टर निकली थी. वहीं 2026 में मार्च में वो इसका दूसरा पार्ट ‘धुरंधर 2’ लाए थे. दोनों फिल्मों ने जमकर बॉक्स ऑफिस लूटा था और दुनियाभर में 3100 करोड़ रुपये कमा डाले थे. वहीं अब खबरें हैं कि बैक टू बैक ब्लॉकबस्टर के बाद वो एक महान सैन्य कमांडर पर फिल्म बना सकते हैं. इसे लेकर उनसे असम के सीएम हिमंत बिस्वा शर्मा ने बातचीत की है. उम्मीद है कि आदित्य अगस्त में असम का दौरा कर सकते हैं.

CM हिमंत बिस्वा शर्मा ने शुरू की बातचीत

PTI की रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार को असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने फेसबुक लाइव सेशन में आदित्य धर की तारीफ की. उन्होंने आदित्य को आज के दौर के सबसे बेहीतरीन फिल्ममेकर्स में से एक बताते हुए एक बड़ा खुलासा किया. उन्होंने बताया कि असम के महान सैन्य कमांडर लचित बोरफुकन पर बायोपिक के लिए उन्होंने आदित्य धर से संपर्क किया है.

ये भी पढ़ें: तमन्ना भाटिया ने शुरू की ‘रागिनी 3’ की शूटिंग, लंदन शेड्यूल से सामने आईं तस्वीरें

असम सीएम खुद इस प्रोजेक्ट को लेकर आगे आ रहे हैं और उनकी इसमें काफी दिलचस्पी है. उन्होंने बताया, ‘हम लचित बोरफुकन के कार्यों को दुनिया भर में पहुंचा सकते हैं. हमारी सरकान उन पर फिल्म बनाती है तो ये हमारे के लिए एक बेहद ख़ास उपलब्धि की तरह होगा.’

अगस्त में असम जाएंगे आदित्य धर

हिमंत बिस्वा शर्मा के मुताबिक आदित्य धर के साथ उनकी इस विषय को लेकर बातचीत सकारात्मक रही है. आदित्य इस दिशा में आगे बढ़ने के लिए अगस्त में असम का दौरा करने वाले हैं. असम सीएम के मुताबिक अगर किसी वजह से आदित्य धर इस बायोपिक पर काम नहीं कर पाते हैं तो फिर वो दूसरे फिल्ममेकर्स से संपर्क करेंगे.

ये भी पढ़ें: ‘चांंद मेरा दिल’ से ‘मां इंति बंगारम’ तक, जानें- नेटफ्लिक्स से हॉट स्टार तक ओटीटी पर आज क्या-क्या देखें?

कौन थे लचित बोरफुकन?

लचित बोरफुकन असम के सबसे महान सैन्य कमांडर में गिने जाते हैं. वो अहोम साम्राज्य में सैन्य कमांडर के पद पर काम करते थे. उन्होंने 1671 की सरायघाट की लड़ाई में नेतृत्व किया था और मुगलों की सेना के दांत खट्टे कर दिए थे. 1622 में जन्मे लचित ने 50 साल की उम्र में साल 1672 में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था.



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The Odyssey BO Collection Day 1:’द ओडिसी’ की भारत में दमदार शुरुआत, आते ही लूटा बॉक्स ऑफिस, बनी साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड ओपनिंग फिल्म

Friday Box Office Collection: फ्राइडे को ‘द ओडिसी’ ने ‘धमाल 4’ की कर दी छुट्टी! चौपट हुई ‘अल्फा’ से ‘वेलकम टू द जंगल’, जानें- कलेक्शन

‘बंटवारा 1947’ से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!

Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी ‘देऊल बंद 2’ हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन

Rajesh Khanna Death Anniversary: 55 साल बाद भी नहीं टूटा राजेश खन्ना का ये रिकॉर्ड, लगातार 3 साल तक किया था बॉक्स ऑफिस पर राज

आमिर खान की तीसरी शादी से नाराज लॉरेंस बिश्नोई गैंग, एक्टर को दी धमकी, लिखा- ‘सांसें दबा लेंगे,’ जांच में जुटी पुलिस

Leave a Comment