लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

बुधवार को ‘टॉक्सिक’ की कमाई को लगा झटका, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


यश स्टारर फिल्म ‘टॉक्सिक’ का रिलीज से पहले जितना बज था ये सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद उतना हाईप क्रिएट नहीं कर पाई. ओपनिंग तो इसने दमदार की. यहां तक कि ओपनिंग वीकेंड तक भी इसने डबल डिजिट में कमाई की थी लेकिन वीकडेज में एंट्री करते ही इसकी रफ्तार धीमी पड़ गई और ये सिंगल डिजट में सिमट गई. चलिए यहां जानते हैं कि गीतू मोहनदास निर्देशित इस एक्शन थ्रिलर ने रिलीज के 8वें दिन कितनी कमाई की है.

‘टॉक्सिक’ ने 8वें दिन कितना किया कलेक्शन?
500 करोड़ के भारी भरकम बजट में बनी ‘टॉक्सिक’ ने र100 करोड़ से ज्यादा के कलेक्शन के साथ शुरुआत तो कर ली थी लेकिन ये फिल्म अपनी रफ्तार बरकरार नहीं रख पाई और दूसरे ही दिन इसके कलेक्शन में भारी मंदी देखी गई. दरअसल निगेटिव वर्ड ऑफ माउथ की वजह से इसका बंटाधार हो गया है. हालांकि इसने यश की स्टार पावर के दम पर 200 करोड़ का आंकड़ा तो पार कर लिया है लेकिन ये अभी तक अपनी आधी लागत भी वसूल नहीं कर पाई है.

फिल्म की कमाई की बात करें तो ‘टॉक्सिक’ ने रिलीज के पहले दिन 101.10 करोड़, दूसरे दिन 37.65 करोड़, तीसरे दिन 27.20 करोड़, चौथे दिन 25.15 करोड़, 5वें दिन 23 करोड़, छठे दिन 7.65 करोड़ और 7वें दिन 7.85 करोड़ का कलेक्शन किया.

  • वहीं अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘टॉक्सिक’ ने रिलीज के 8वें दिन महज 3.78 करोड़ कमाए हैं.
  • इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 8 दिनों की नेट कमाई अब 233.38 करोड़ रुपये हो गई है.

बुधवार को 'टॉक्सिक' की कमाई को लगा झटका, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट

‘टॉक्सिक’ ने 8 दिन में कितना वसूला बजट
 ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी निराशा साबित हुई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म को 500 करोड़ के भारी बजट में बनाया गया है. अपनी लागत के मुकाबले इस फिल्म ने रिलीज के 8 दिनों में 233 करोड़ कमाए हैं. यानी इस फिल्म ने अभी अपना 46.6% बजट ही वसूला है.

ये भी पढ़ें:-अपने पिता के निधन पर क्यों खुश थे राम कपूर? वजह जान दहल जाएगा दिल

टॉक्सिक’ का पैकअप करेगी मिर्जापुर द मूवी
‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर हर दिन अपनी रफ्तार कम कर रही है. वहीं अब इसके पास कमाई के लिए बस एक दिन का समय बचा है. दरअसल 4 सितंबर, शुक्रवार से सिनेमाघरों में मिर्जापुर द मूवी भौकाल मचाने आ रही है. इस फिल्म का पहले ही इतना क्रेज कि इसके आने के बाद ‘टॉक्सिक’ के लिए कमाई का मौका कम ही बचेगा. देखने वाली बात होगी कि अपने दूसरे वीकेंड पर ‘टॉक्सिक’ कितनी कमाई कर पाती है.

‘टॉक्सिक’ के बारे में
‘टॉक्सिक’ में यश ने बाप और बेटे का डबल रोल प्ले किया है. फिल्म में कियारा आडवाणी, नयनतारा, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी और रुकमणि वसंत भी अहम रोल में है. इसे केवीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स एलएलपी ने मिलकर प्रोड्यूस किया है. गैंगस्टर्स पर आधारित यह फ़िल्म 26 अगस्त, 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

ये भी पढ़ें:-क्या पोस्टपोन हो गई रजनीकांत की जेलर 2? मेकर्स ने बताया सच



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment