लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘मिर्जापुर: द मूवी’ के ‘ए’ सर्टिफिकेट पर निर्देशक ने दिया बड़ा बयान, कहा- ‘क्रिएटिव विजन के साथ समझौता नहीं…’

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


अमेजन प्राइम वीडियो की पॉपुलर वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ जल्द ही फिल्म के रूप में सिनेमाघरों में बवाल मचाने वाली है. हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज हुआ, जिसने फैंस को बहुत एक्साइटेड कर दिया हैं. ओटीटी की दुनिया से बड़े पर्दे पर इस कहानी को देखना दर्शकों के लिए एक नया अनुभव हो सकता है, जिसमें एक्शन, जबरदस्त ड्रामा और वही सिग्नेचर भौकाल देखने को मिलेगा. हालांकि फिल्म में हिंसा और बेबाक भाषा है, जिससे CBFC सर्टिफिकेट को लेकर कई सवाल सामने आते हैं. इसी बीच निर्देशक गुरमीत सिंह ने इस मामले को लेकर खुलकर बात की हैं.

फिल्म को मिलेगा ‘ए’ सर्टिफिकेट 

हाल ही में निर्देशक ने कहा कि ‘हमारे लिए फिल्म की असली पहचान बनाकर रखना सबसे जरूरी था इसीलिए इसे ‘ए’ यानी एडल्ट ओनली सर्टिफिकेट के तौर पर ही ध्यान में रखकर बनाया गया है. CBFC अपनी गाइडलाइंस के मुताबिक, फिल्मों को सर्टिफिकेट देती है, इसी वजह से हमने नियमों के साथ बैलेंस बनाने की कोशिश की.’

इसके अलावा उन्होंने कहा कि आज के समय में एडल्ट फिल्मों को भी सिनेमाघरों में जगह मिल रही है, जिनमें क्रिएटिव विजन के साथ समझौता नहीं किया जा सकता. दर्शक अब पहले से ज्यादा मैच्योर हो गए हैं. एनिमल और धुरंधर जैसी फिल्मों को बहुत पसंद किया गया, इसीलिए मिर्जापुर को भी हम उसी पहचान के साथ ला रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: रामायण’ ट्रेलर लॉन्च से ठीक पहले Ranbir Kapoor को हुआ कंजंक्टिवाइटिस, क्या दिल्ली इवेंट में शामिल होंगे एक्टर?

फिल्म की टीम और स्टारकास्ट 

बता दें कि फिल्म को अमेजन MGM स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा है, जिसके निर्देशक गुरमीत सिंह है. ये फिल्म 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिसमें अभिषेक बनर्जी, रसिका दुगल, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, प्रमोद पाठक, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता शेखर गौर, श्वेता त्रिपाठी और सोनल एस. चौहान जैसे कलाकार नजर आएंगे. वहीं इसे हिंदी के साथ तेलुगु में भी रिलीज किया जाएगा, ताकि ज्यादा दर्शक इसे जुड़ सकें. वहीं सीरीज की बात करें, तो अब तक इसके 3 सीजन आ चुके है, जिसे दर्शकों से भरपूर प्यार मिला है.

ये भी पढ़ें: सलमान खान की नजरों से नहीं छिपा था सोनाक्षी-जहीर का रिश्ता, ऐसे खोली पोल, कहा- ‘मुझे सब दिख रहा है’



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment