लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Dehradun:राहुल गांधी आज दून में, पहले छात्रों को करेंगे संबोधित… फिर संवाद; दिल्ली से आई टीम ने संभाली कमान – Rahul Gandhi In Dehradun Today; Team From Delhi Takes Charge

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

छात्रों की गूंज कार्यक्रम की सफलता के लिए कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है। परेड ग्राउंड की जगह बन्नू कॉलेज ग्राउंड में भले ही कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है लेकिन जोश पहले से कहीं ज्यादा है। कांग्रेस के अनुसार 2.5 लाख से ज्यादा छात्रों ने कार्यक्रम के लिए पंजीकरण कराया है। इससे कांग्रेसी गदगद नजर आ रहे हैं लेकिन इस संभावित भीड़ को संभालने के लिए कांग्रेस की इंटरनल टीम लगी हुई है।

बताया जाता है कि दिल्ली से सुरक्षा प्रभारी के नेतृत्व में करीब 40-50 सुरक्षाकर्मियों की टीम आई हुई है। इसके हाथ में राहुल गांधी की सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा है। बन्नू ग्राउंड के आस-पास के इलाके में टीम ने दौरा किया। स्थान की घोषणा होते ही सुरक्षाकर्मियों ने कार्यक्रम स्थल पर अपनी नजर गड़ा दी है। यही नहीं छह ट्रकों में लाए गए सामान को अब सजा दिया गया है। अब बाकी तैयारियों में टीम लगी हुई है।

राहुल गांधी के लिए बनाया गया स्टेज

छात्राें की गूंज कार्यक्रम के लिए राहुल गांधी स्टेज से छात्रों को संबोधित और उनके साथ संवाद करेंगे। इसके लिए पंडाल में एक तरफ स्टेज तैयार किया गया है। उस पर सिर्फ राहुल गांधी ही रहेंगे। ग्राउंड छोटा है और छात्रों की भीड़ ज्यादा आने की संभावना है। इसको देखते हुए पंडाल में छात्राें के लिए स्टैंडिंग व्यवस्था की गई है।

सेवादल संभालेगा व्यवस्था

कांग्रेस सेवादल को छात्रों की मदद के लिए तैयार किया गया है। छात्रों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो और कार्यक्रम स्थल तक वह पहुंच जाएं, इसके लिए पूरी व्यवस्था की गई है। पीने के पानी की कमी भी न हो इसके लिए पर्याप्त मात्रा में पेयजल की व्यवस्था कराई गई है।

सिर्फ पंजीकृत छात्रों को मिलेगा पंडाल में प्रवेश

महानगर अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि राहुल गांधी के साथ संवाद करने के लिए लोगों में जिज्ञासा है। इसलिए 2.5 लाख से ज्यादा छात्रों ने पंजीकरण कराया है। अब इनमें से कितने लोग पंडाल में पहुंचेंगे यह देखना होगा। हालांकि यह तय है कि पंडाल में पंजीकरण कराने वालों को ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। छात्रों को किसी प्रकार की असुविधा न हो ऐसे में हेल्प डेस्क भी वहीं पर बनाई जाएगी और क्यूआर भी लगाए जाएंगे ताकि छात्र कार्यक्रम स्थल पर भी अपना पंजीकरण कर सकें।

स्टेज के बराबर में बैठेंगे वरिष्ठ

राहुल गांधी के स्टेज के पास ही 150 वरिष्ठ नेताओं के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। यहां पर केंद्र और प्रदेश स्तरीय वरिष्ठ नेता, विधायक, पूर्व विधायक सहित अन्य नेताओं की बैठने के लिए पास जारी किए जाएंगे। जिनके पास पास होंगे वही लोग वहां पर बैठ पाएंगे। बिना पास के यहां भी किसी नेता को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

‘बेचारा’ कहने पर भड़के प्रशांत किशोर:सीएम सम्राट चौधरी को बताया ‘अनपढ़ अपराधी’; बाढ़-शराबबंदी पर क्या बोले? – Kishor Fumes At Samrat’s ‘bechara’ Remark, Calls Him ‘uneducated Criminal’

स्विट्जरलैंड में बस हादसा:डच टूर बस दुर्घटना में कई लोगों की मौत, 48 यात्री थे सवार; बचाव कार्य जारी – Switzerland Bus Overturns Updates Dutch Tour Bus Accident Several Dead Casualties Rescue Police Hindi News

ब्रिक्स के लिए दिल्ली तैयार:15,000 जवान रहेंगे तैनात, विदेशी उड़ानों के लिए पियर सी खुला; मेट्रो सेवा सामान्य – Delhi Ready For Brics: 15,000 Personnel To Be Deployed, Pier C Opened For International Flights

अमेरिका:ट्रंप के डाक मतदान के आदेश पर अदालत की रोक बरकरार, राज्यों में भेजे जा रहे मतपत्र; आगे क्या होगा? – Appeals Court Hands Trump A Loss On Mail Voting As Supreme Court Considers His Executive Order

आज का राशिफल:कुंभ समेत इन 5 राशि वालों के लिए शुभ रहेगा दिन, मिलेगी कोई बड़ी खुशखबरी – Today Prediction Horoscope Of 11 September 2026 Aaj Ka Rashifal Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar

आज का शब्द:दुर्ग और अनामिका अनु की कविता- जब वे चलती हैं – Aaj Ka Shabd Durg Anamika Nu Ki Kavita Jab We Chalti Hain

Leave a Comment