लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Up:’अनदेखी और…’ , एक दिन पहले खरीदा था 12 इंच का चाकू, फिर कशिश को मार डाला; ‘प्रेमी’ ने बताया कत्ल का कारण – Pilibhit Medical Student Murder Sagar Bought Knife Just Day Before Incident Carried Hospital Hidden In His Bag

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

पीलीभीत जिला अस्पताल के सीटी स्कैन रूम में पैरामेडिकल छात्रा कशिश पटेल की हत्या के मामले में आरोपी सागर सिंह ने पुलिस पूछताछ में अपना जुर्म कबूल किया। उसने बताया कि कशिश उससे करीब दो माह से बात नहीं कर रही थी और लगातार उसे नजरअंदाज कर रही थी। इसी खामोशी ने उसके भीतर ऐसा गुस्सा भर दिया कि उसने सोमवार को बाजार से चाकू खरीदा और फिर बातचीत के बहाने पहुंचकर कशिश की जान ले ली। बुधवार को पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

मंगलवार सुबह जिला अस्पताल का सीटी स्कैन कक्ष में पैरामेडिकल की छात्रा कशिश पटेल पर उसी के सहपाठी सागर सिंह ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला किए। लहूलुहान हालत में कशिश को बरेली के निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके। एक होनहार छात्रा की जिंदगी पलभर में खत्म हो गई, जबकि उसे बचाने दौड़ी अस्पताल कर्मी निधि भी हमले में घायल हो गई।




Pilibhit Medical Student Murder Sagar bought knife just day before incident carried hospital hidden in his bag

कशिश को देखकर सीटी स्कैन रूम से बाहर निकलता आरोपी सागर
– फोटो : वीडियो ग्रैब


पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कशिश से प्रेम करता था, लेकिन पिछले करीब दो माह से कशिश ने उससे बातचीत बंद कर दी थी। वह उसे लगातार अनदेखा कर रही थी। इसी बात से वह भीतर ही भीतर आक्रोशित हो गया। उसने सोमवार को बाजार से करीब 12 इंच लंबा चाकू खरीदा और मंगलवार सुबह बैग में छिपाकर अस्पताल पहुंच गया। 

 


Pilibhit Medical Student Murder Sagar bought knife just day before incident carried hospital hidden in his bag

कुर्सी पर लगा खून
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


सीटी स्कैन कक्ष में कत्ल

सीटी स्कैन कक्ष में उसने पहले कशिश को बैठा देखा और बाद में जाकर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। घटना के बाद सुरक्षाकर्मियों ने आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। मृतका के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई। 

 


Pilibhit Medical Student Murder Sagar bought knife just day before incident carried hospital hidden in his bag

कशिश को देखकर सीटी स्कैन रूम से बाहर निकलता आरोपी सागर
– फोटो : वीडियो ग्रैब


पुलिस ने पूछताछ के बाद घटना में प्रयुक्त चाकू, आरोपी का बैग और घटनास्थल से मिले रक्त के नमूनों को कब्जे में लेकर सील कर दिया। बुधवार को आरोपी का मेडिकल कराने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। 

 


Pilibhit Medical Student Murder Sagar bought knife just day before incident carried hospital hidden in his bag

छात्रा कशिश पटेल की हत्या के बाद अस्पताल में पुलिस और अन्य स्टाफ
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


सीओ सिटी अमरनाथ वर्मा ने बताया कि आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया। मामले में सीसीटीवी फुटेज और बयानों के आधार पर विवेचना की कार्रवाई को पूरा किया जाएगा। ताकि अदालत में मजबूत साक्ष्य प्रस्तुत किए जा सकें।

 


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Cbse 12th Supplementary Exam:सीबीएसई 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा की तारीख घोषित, कब होगा एग्जाम? देखें डेटशीट – Cbse Class 12 Supplementary Exam 2026 Date Sheet Out, Exams Scheduled For July 28

Rahul Gandhi Dehradun Visit:पेपर लीक पर राहुल का निशाना, छात्रों के भविष्य पर बताया खतरा, भाषण की बड़ी बातें – Rahul Gandhi Dehradun Visit top Highlights Of speech Targets Paper Leak System Uttarakhand News

Earthquake:मेक्सिको के तट पर आया शक्तिशाली भूकंप, रिक्टर पैमाने पर 7.4 तीव्रता, सुनामी की चेतावनी जारी – Mexico Powerful Earthquake Tsunami Warning Issued

Rahul Gandhi Dehradun Visit Live:मंच पर रो पड़े रिया के पिता, बोले-बेटी ने कहा था-पापा, हमारे साथ धोखा हुआ – Rahul Gandhi Dehradun Visit Today Live Chhatron Ki Goonj Event Uttarakhand News In Hindi

Sir Garry Sobers Died: क्रिकेट जगत को बड़ा झटका, महान ऑलराउंडर सर गारफील्ड सोबर्स का 89 साल की उम्र में निधन – Cricket Legend Sir Garfield Sobers Passes Away At 89

Exclusive:’फिल्म के क्रेडिट में उनकी वाइफ का नाम है’, परेश रावल के दावों पर बोले ‘omg 2’ के निर्देशक अमित राय – Amit Rai Amar Ujala Exclusive Interview On Paresh Rawal Claim On Oh My God 2

Leave a Comment