लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

घर पर बनाएं ये खास सीरम: पाएं बेदाग, जवां त्वचा

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Anti Ageing Skin Care: बारिश और उमस के मौसम में त्वचा से जुड़ी कई छोटी-छोटी परेशानियां शुरू हो जाती हैं. चेहरे पर पिंपल्स, रैशेज और बारीक फुंसियां निकलने लगती हैं, जिससे त्वचा की चमक भी कम हो जाती है. ऐसे में हर बार महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट खरीदना जरूरी नहीं है. घर में मौजूद गुलाब की पंखुड़ियों और कुछ आसान चीजों की मदद से एक आसान सीरम तैयार किया जा सकता है. यह त्वचा को नरम रखने और उसकी देखभाल करने में मदद कर सकता है.

गुलाब का सीरम बनाने के लिए क्या चाहिए

इस आसान सीरम को बनाने के लिए आपको ज्यादा सामान की जरूरत नहीं होगी. इसके लिए ये चीजें तैयार रखें.

  • 1 गुलाब के फूल की पंखुड़ियां
  • 2 चम्मच बादाम का तेल
  • थोड़ा साफ पानी
  • कांच की छोटी बोतल
  • स्प्रे बोतल

घर पर ऐसे बनाएं गुलाब का सीरम

सबसे पहले गुलाब की पंखुड़ियों को अच्छी तरह धोकर धूप में पूरी तरह सुखा लें. जब पंखुड़ियां सूख जाएं, तो उन्हें मिक्सर में पीसकर बारीक पाउडर बना लें.

अब इस पाउडर में बादाम का तेल मिलाकर अच्छी तरह मिला दें. इस मिश्रण को कांच की शीशी में भरें. फिर शीशी को कुछ देर गर्म पानी वाले बर्तन में रखें, ताकि दोनों चीजें अच्छी तरह मिल जाएं.

इसके बाद मिश्रण को बाहर निकालकर ठंडा होने दें. जरूरत हो तो थोड़ा पानी मिलाएं और फिर इसे स्प्रे बोतल में भर लें. आपका होममेड गुलाब सीरम तैयार है.

कैसे करें इस्तेमाल

चेहरा साफ करने के बाद इस सीरम को हल्के हाथों से चेहरे पर लगाएं. रोजाना इस्तेमाल करने से त्वचा को नमी मिलती है और चेहरा ताजा महसूस हो सकता है.

इन बातों का रखें ध्यान

किसी भी घरेलू चीज को चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें. अगर त्वचा पर जलन, खुजली या लालपन महसूस हो, तो इसका इस्तेमाल तुरंत बंद कर दें. अगर परेशानी बनी रहे, तो त्वचा विशेषज्ञ की सलाह लेना बेहतर होता है.

यह भी पढ़ें: ग्लोइंग और हेल्दी स्किन के लिए क्यों जरूरी है फेस सीरम? जानिए इसके फायदे

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment