लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

बारिश के मौसम में इन 5 फूड्स से बनाए दूरी, नहीं तो डॉक्टर के पास लग सकते हैं चक्कर

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Monsoon Diet Tips: बारिश का मौसम ठंडी हवा और हल्की फुहारों की वजह से हर किसी को पसंद आता है. लेकिन यही मौसम खाने-पीने में थोड़ी सी लापरवाही होने पर पेट खराब होने की वजह भी बन सकता है. इस समय हवा में नमी ज्यादा रहती है, जिससे बैक्टीरिया और फंगस तेजी से बढ़ते हैं. ऐसे में अगर आप अगले कुछ महीनों तक खुद को पेट दर्द, गैस, एसिडिटी और फूड इंफेक्शन जैसी परेशानियों से बचाना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में थोड़ा बदलाव करना जरूरी है. आइए जानते हैं उन 5 चीजों के बारे में, जिन्हें बारिश के मौसम में कम या बिल्कुल नहीं खाना चाहिए.

1. समोसे, पकौड़े और ज्यादा तली-भुनी चीजें

Monsoon Diet Tips , Pc - Ai
Monsoon Diet Tips , Pc – Ai

बारिश होते ही चाय के साथ समोसे और पकौड़े खाने का मन करता है. लेकिन ज्यादा तला हुआ खाना इस मौसम में आसानी से नहीं पचता. इसे खाने से पेट भारी लग सकता है, गैस बन सकती है और सीने में जलन जैसी परेशानी भी हो सकती है. इसलिए इन चीजों का स्वाद कभी-कभी ही लें.

2. हरी पत्तेदार सब्जियां

हरी सब्जियां सेहत के लिए अच्छी मानी जाती हैं, लेकिन बारिश के मौसम में इन्हें अच्छी तरह साफ किए बिना खाना ठीक नहीं है. पालक, पत्तागोभी और दूसरी पत्तेदार सब्जियों में मिट्टी, कीड़े या बैक्टीरिया रह सकते हैं. अगर इन्हें ठीक से धोकर और पकाकर नहीं खाया गया, तो पेट खराब होने का खतरा बढ़ सकता है.

3. सड़क किनारे मिलने वाला स्ट्रीट फूड

गोलगप्पे, चाट और दूसरी खुली चीजें बारिश के मौसम में खाने से बचना चाहिए. खुले में रखा खाना जल्दी खराब हो सकता है और उस पर धूल, मक्खियां या गंदगी भी लग सकती है. ऐसे खाने से दस्त, पेट दर्द और फूड इंफेक्शन जैसी दिक्कतें हो सकती हैं.

4. सीफूड

बारिश के मौसम में मछली और दूसरे समुद्री जीवों का प्रजनन का समय होता है. इस दौरान सीफूड जल्दी खराब होने का खतरा भी रहता है. अगर सीफूड पूरी तरह ताजा या सही तरीके से तैयार न हो, तो पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं. इसलिए इस मौसम में इसे खाने से बचना बेहतर माना जाता है.

5. पहले से कटे हुए फल

सड़क किनारे पहले से कटे हुए फल देखने में ताजे लग सकते हैं, लेकिन उन पर धूल और कीटाणु आसानी से लग जाते हैं. ऐसे फल खाने से पेट खराब होने का खतरा बढ़ सकता है. हमेशा ताजे फल खरीदें और खाने से ठीक पहले खुद काटकर खाएं.

यह भी पढ़ें: दाल-रोटी से नहीं होगी प्रोटीन की कमी पूरी, बदलें ये आदते

The post बारिश के मौसम में इन 5 फूड्स से बनाए दूरी, नहीं तो डॉक्टर के पास लग सकते हैं चक्कर appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment