लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Himachal Weather Update:हिमाचल में कमजोर पड़ा मानसून, 17 जुलाई तक भारी बारिश से राहत; 18 से फिर बदलेगा मौसम – Himachal Weather Update No Heavy Rain Till 17 July Monsoon To Revive From 18 July

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

हिमाचल प्रदेश में लगातार कई दिनों तक बारिश और बाढ़ जैसे हालात के बाद अब मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार 17 जुलाई तक प्रदेश के किसी भी जिले में भारी बारिश की चेतावनी जारी नहीं की गई है। इस दौरान अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी रहेगी, जबकि 18 और 19 जुलाई से मानसून दोबारा सक्रिय होकर कई इलाकों में बारिश की गतिविधियां तेज कर सकता है।

सोमवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिलने से तापमान में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई। लगातार बारिश थमने के बाद मैदानी और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में उमस बढ़ गई है। ऊना, मंडी, बिलासपुर, कांगड़ा और हमीरपुर जैसे जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया, जिससे लोगों को जुलाई की गर्मी का अहसास होने लगा।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के ताजा बुलेटिन के अनुसार अगले चार से पांच दिनों के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है, जबकि न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसका असर विशेष रूप से मैदानी जिलों में देखने को मिलेगा, जहां दिन के साथ-साथ सुबह और शाम के समय भी उमस बनी रहेगी।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Explainer:मिशन 2027 वनडे विश्वकप! इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से पहले भारत के सामने क्या हैं पांच सबसे बड़े सवाल? – Ind Vs Eng Odi: Five Big Questions India Must Answer Before The 2027 World Cup

Un में फलस्तीन की सदस्यता को भारत का समर्थन:ब्रुसेल्स की बैठक में एलान, इस्राइल को लेकर क्या कहा? – India Supports Palestine’s Un Membership Announcement Made At Brussels Meeting

Bihar Iran-us Conflict Hits Merchant Navy Sailor From Gopalganj Killed In Ship Attack – Bihar News

क्या पूरे खाड़ी क्षेत्र में फैलने वाला है युद्ध?:यूएई ने दी ईरान को धमकी, सऊदी अरब पर भी हूतियों का हमला – West Asia Conflict Uae Warns Iran Saudi Arabia Planning Attack On Houthis

Bikaner News:रातोंरात कैसे जमींदोज हुआ गैंगस्टर रोहित गोदारा का मकान? प्रशासन के इंकार के बाद उठे कई सवाल – Bikaner News: Gangster Rohit Swami’s House Demolished, Administration Denies Role As Questions Mount

यूपी में देश का सबसे महंगा एक्सप्रेस-वे:रफ्तार 120, नहीं होंगे टोल प्लाजा, इस तकनीक से चलते-चलते कटेगा टैक्स – Highest Toll On Lucknow-kanpur Expressway 120 Speed No Toll Plazas Tax To Be Deducted On Go Using Technology

Leave a Comment