खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस वक्त कॉमेडी, एक्शन, रोमांटिक जॉनर की फिल्में सिनेमाघरों में मौजूद हैं। स्पाई एक्शन ड्रामा फिल्म ‘अल्फा’ की कमाई 11वें दिन में आकर ही बहुत कम हो गई। वहीं हालिया रिलीज फिल्म ‘धमाल 4’ का कलेक्शन अब भी बेहतर स्थिति में है। ‘वेलकम टू द जंगल’ और ‘कॉकटेल 2’ भी अपने खाते में पैसे बटोरने की कोशिश कर रहे हैं। जानिए, बीते सोमवार को इन फिल्मों ने कितनी कमाई की है।

2 of 5
फिल्म ‘धमाल 4’
– फोटो : एक्स (ट्विटर)
धमाल 4
सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ‘धमाल 4’ ने चौथे दिन यानी सोमवार को 8.35 करोड़ रुपये कमाए हैं। जबकि रविवार को इस फिल्म ने 28.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म की कुल कमाई भी अब तक 73.35 करोड़ रुपये हो चुकी है। इंद्र कुमार निर्देशित इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा कई चर्चित एक्टर्स मौजूद हैं।

3 of 5
फिल्म ‘अल्फा’
– फोटो : एक्स (ट्विटर)
अल्फा
फिल्म ‘अल्फा’ ने सोमवार को यानी रिलीज के 11वें दिन 75 लाख रुपये कमाए हैं। जबकि रविवार को 2.25 करोड़ रुपये इस फिल्म ने कमाए थे। शिव रवैल निर्देशित और आलिया भट्ट अभिनीत फिल्म ‘अल्फा’ की कुल कमाई भी अब तक 54.35 करोड़ रुपये हो चुकी है। फिल्म की कमाई 11वें दिन में ही लाखों में सिमट गई है।

4 of 5
फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’
– फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
वेलकम टू द जंगल
‘वेलकम टू द जंगल’ एक मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म है। सैकनिल्क के मुताबिक इस फिल्म ने 18वें दिन 55 लाख रुपये कमाए थे। वहीं फिल्म ने 17वें दिन 1.90 करोड़ रुपये की कमाई की थी। अहमद खान निर्देशित इस फिल्म की कुल कमाई भी अब तक 130.10 करोड़ रुपये हो चुकी है।
इस फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, रवीना टंडन, लारा दत्ता, फरीदा जलाल के अलावा कई चर्चित एक्टर्स भी नजर आए हैं।

5 of 5
फिल्म ‘कॉकटेल 2 ‘
– फोटो : एक्स (ट्विटर)
कॉकटेल 2
शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘कॉकटेल 2’ का भी खेल अब खत्म हो चुका है। होमी अदजानिया निर्देशित इस फिल्म ने रिलीज के 25वें दिन 5 लाख रुपये अपने खाते में जमा किए हैं। वहीं फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 94.89 करोड़ रुपये है। यह फिल्म इतने दिन बाद भी बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है।


