लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

ट्रंप का दावा:होर्मुज जलडमरूमध्य पर अमेरिका का कब्जा, 10 करोड़ बैरल से ज्यादा तेल वैश्विक बाजार में पहुंचाया – Donald Trump Claim Us Army Has Control Over Hormuz Not Iran 100 Million Barrels Oil Pass

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

ईरान और अमेरिका-इस्राइल युद्ध के चलते पूरी दुनिया में तेल संकट गहराया हुआ है और वैश्विक स्तर पर महंगाई बढ़ गई है। पूरी दुनिया में इस युद्ध का असर महसूस किया जा रहा है। हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़बोलापन खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। ईरान के साथ जारी तनाव के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि होर्मुज जलडमरूमध्य क्षेत्र पर अमेरिकी सेना का कब्जा है न कि ईरान का। साथ ही उन्होंने एक बार फिर ईरान की सेना के तबाह होने का दावा किया। 

ट्रंप का दावा- होर्मुज पर ईरान नहीं बल्कि अमेरिकी सेना का कब्जा

सोशल मीडिया मंच ट्रुथ सोशल पर साझा एक पोस्ट में ट्रंप ने लिखा, ‘बीते महीने मैंने हमारी महान अमेरिकी सेना को निर्देश दिया था कि वे खुफिया तौर पर होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले तेल टैंकरों और व्यापारिक जहाजों को जलडमरूमध्य से गुजरने में मदद करें। आज मुझे ये बताते हुए खुशी हो रही है कि इसके नतीजे में अब तक होर्मुज से 10 करोड़ बैरल से अधिक तेल मुक्त बाजार में पहुंच चुका है। इस दौरान 200 से ज्यादा व्यापारिक जहाज सुरक्षित तौर पर होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरे हैं।’

ट्रंप ने कहा, ‘ये सफलता इसलिए मिली है क्योंकि होर्मुज जलडमरूमध्य को अमेरिकी सेना नियंत्रित करती है न कि ईरान। उनकी सेना हार चुकी है और उनकी अर्थव्यवस्था भी खत्म हो चुकी है। ईरान खत्म हो चुका है।’

ट्रंप ने ईरान पर जोरदार हमले की बात कही

ट्रंप जहां ईरानी सेना के तबाह होने का दावा कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ ईरान की तरफ से अभी भी अमेरिका और इस्राइल पर हमले किए जा रहे हैं। एक दिन पहले ही ईरान ने अमेरिका का एक लड़ाकू हेलिकॉप्टर गिरा दिया था। जिसके बाद अमेरिका ने ईरान पर जवाबी हमले किए थे। जिससे दोनों देशों के बीच जारी अस्थायी संघर्ष विराम के टूटने का खतरा पैदा हो गया है। अब ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका, ईरान पर हमला करने जा रहा है। एनबीसी न्यूज के साथ बातचीत में ट्रंप ने कहा, ‘हमने कल उन्हें जोरदार तरीके से निशाना बनाया था। हमने कल उन्हें जोरदार तरीके से निशाना बनाया था और आज फिर उन्हें कड़ा जवाब देंगे।’ 

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सीमा पर शांति, व्यापार में रफ्तार:क्या बदलने वाला है भारत-चीन का रिश्ता? बीजिंग वार्ता से मिले संकेत – Peace On Border Momentum In Trade Is India-china Relationship Set To Change Signals From Beijing Talks

जंतर-मंतर आंदोलन:सिर्फ सरकारी Fir ही होंगी वापस, निजी शिकायतों के आधार पर दर्ज मामलों में जारी रहेगी कार्रवाई – Only Government Fir Will Be Withdrawn Action Will Continue In Cases Filed On The Basis Of Private Complaints I

Pm मोदी से मिले स्काईरूट एयरोस्पेस के संस्थापक:साझा किया भारत के स्पेस भविष्य का रोडमैप; क्या हुई बातचीत? – Skyroot Aerospace Founders Met Pm Modi Shared Roadmap For India Space Future

Rashifal 28 July:इन चार राशि वालों की आज चमकेगी किस्मत, करियर-व्यापार में मिलेगा बड़ा लाभ – Today Prediction Horoscope Of 28 July 2026 Aaj Ka Rashifal Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar

Aaj Ka Shabd Awagah Ramdhari Singh Dinkar Ki Kavita Nai Awaz – Amar Ujala Kavya – आज का शब्द:अवगाह और रामधारी सिंह “दिनकर” की कविता

Iran-us Talks:ट्रंप के किस दावे को ईरान ने किया खारिज? बोला- वार्ता की भीख मांगना हमारे डीएनए में नहीं – Iran Rejects Trumps Claim Of Us Talks Says Begging For Negotiations Is Not In Our Dna

Leave a Comment