लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

होर्मुज में बढ़ा तनाव:uae के तेल टैंकरों पर ईरान का मिसाइल हमला, एक भारतीय की मौत; चालक दल के आठ सदस्य घायल – West Asia War Strait Of Hormuz Iran Missile Attack Oil Tanker India Crew Death Uae Defence Ministry Confirmed

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि ओमान के क्षेत्रीय जल क्षेत्र में होर्मुज जलडमरूमध्य के दक्षिणी नौवहन मार्ग से गुजरते समय दो राष्ट्रीय टैंकरों ‘मोम्बासा’ और ‘अल बहिया’ पर दो ईरानी क्रूज मिसाइलों से हमला किया गया। इस हमले के कारण मोम्बासा टैंकर पर सवार एक भारतीय चालक दल के सदस्य की मौत हो गई। इसके अलावा आठ अन्य लोग घायल हो गए, जिनमें से चार गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों में छह भारतीय नागरिक और दो यूक्रेनी नागरिक शामिल हैं।

टैंकरों को हुआ भारी नुकसान

इस मिसाइल हमले के कारण दोनों टैंकरों में आग लग गई, जिससे उन्हें काफी नुकसान पहुंचा है। हालांकि, टैंकरों में लगी आग पर अब काबू पा लिया गया है। रक्षा मंत्रालय ने इस हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है। मंत्रालय ने इसे अंतरराष्ट्रीय कानून का गंभीर उल्लंघन बताया है, जो क्षेत्र की सुरक्षा और स्थिरता के लिए बड़ा खतरा है।

हमले को लेकर यूएई ने क्या कहा?

मंत्रालय ने कहा कि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के पास इस तनाव का जवाब देने का पूरा अधिकार सुरक्षित है। वह अपनी संप्रभुता, सुरक्षा, स्थिरता और राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए अपने क्षेत्र, नागरिकों और निवासियों को सुरक्षित रखने के लिए सभी जरूरी कदम उठाएगा। मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि वह किसी भी खतरे से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार और सतर्क है। देश की सुरक्षा को नुकसान पहुंचाने की किसी भी कोशिश का कड़ा जवाब दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: ‘ईरान की सेना ध्वस्त, हम कर रहे हैं भारी हमले’: ट्रंप का बड़ा बयान, ईरान पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप

अफवाहों से बचने की अपील

रक्षा मंत्रालय ने आम जनता से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक स्रोतों से ही जानकारी प्राप्त करें। मंत्रालय ने लोगों से सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों पर अफवाहें और असत्यापित जानकारी फैलाने से बचने का आग्रह किया है।



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

चिंताजनक:हॉटस्पॉट जिलों में मलेरिया बड़ी चुनौती, सरकार की बढ़ी मुश्किलें; आदिवासी इलाकों में फैल रहा संक्रमण – Malaria-remains-major-challenge-in-india-hotspot-districts-tribal-areas-raise-concerns

नया ट्रेंड:डिलीवरी बॉय बन पहुंचा रहे हथियार, फ्लिपकार्ट जैसी कंपनियों की वर्दी पहन लाते थे खेप, चार गिरफ्तार – Four Arrested For Delivering Weapons Disguised As Delivery Boys Wearing Uniforms Companies Like Flipkart

Top News:यूएई के तेल टैंकरों पर ईरान के हमले में एक भारतीय की मौत; उत्तर भारत में कमजोर पड़ा मानसून – Top Headlines Today Important And Big News Stories Of 14 July 2026 Updates On Amar Ujala

Rajasthan Monsoon Update:राजस्थान में कब बरसेंगे बादल? मौसम विभाग ने दिया बड़ा अपडेट – Monsoon Takes A Break In Rajasthan, Rain Likely To Return From July 16

राम मंदिर चढ़ावा चोरी:भक्तों का उठा दानपात्रों से भरोसा, अब रसीद कटवाकर दे रहे हैं दान; हुई है भारी गिरावट भी – Ram Temple Offering Theft: Devotees Have Lost Faith In Donation Boxes, Now Giving Through Receipts

Up:स्कॉर्पियो के उड़े परखच्चे, बोनट और सीट आपस में चिपके; 50 मिनट चला रेस्क्यू, फिर निकलीं लाशें, कानपुर हादसा – Kanpur Accident Scorpio Was Mangled With Bonnet And Seats Crushed Together 50 Minute Rescue Operation

Leave a Comment