लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Datia By Election:दतिया की सियासत में ‘रावण’ वाली टिप्पणी से भूचाल, दिग्विजय के बयान पर सीएम मोहन का पलटवार – Datia By-election: ‘ravan’ Remark Causes Uproar In Datia Politics, Cm Mohan Hits Back At Digvijay’s Statement

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

दतिया विधानसभा उपचुनाव के बीच सियासी बयानबाजी ने तूल पकड़ लिया है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के एक बयान ने भाजपा को हमले का मौका दे दिया। उन्होंने पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को “रावण स्वरूप” बताते हुए निशाना साधा। इस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तीखी प्रतिक्रिया दी।

क्या कहा दिग्विजय सिंह ने?

दतिया में कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन के बाद मीडिया से बात करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि हमें इस बात की प्रसन्नता है कि उस अत्याचारी, अन्यायी और रावण स्वरूप नरोत्तम मिश्रा का टिकट भाजपा ने काट दिया। यह हमारे लगातार किए गए प्रहारों का असर है। उन्होंने नए भाजपा प्रत्याशी पर भी सवाल उठाए। दिग्विजय ने कहा कि अब जिसे टिकट दिया गया है, उसे जनता कितना जानती है? उसका नाम तब सुर्खियों में आया था जब विधायक चोरी के मामले में नरोत्तम मिश्रा जी के पैसे का लेन-देन वह कर रहा था। उस पर लेन-देन का आरोप है। दिग्विजय का यह बयान आते ही सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई।

ये भी पढ़ें- मंच पर क्यों रोने लगे नरोत्तम?: दतिया से भाजपा प्रत्याशी के लिए दिया भाषण, आंसू निकले तो सीएम ने बंधाया ढांढस

सीएम ने क्या कहा?

दिग्विजय की टिप्पणी पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कड़ा एतराज जताया। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान इस तरह की भाषा बर्दाश्त नहीं की जा सकती। नरोत्तम मिश्रा ने दतिया और पूरे प्रदेश के लिए बहुत काम किया है। सीएम ने आगे कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए वह व्यक्तिगत टिप्पणियों पर उतर आई है। जनता विकास के नाम पर वोट देती है, गाली-गलौज के नाम पर नहीं।

मुख्यमंत्री के अलावा भाजपा नेताओं ने भी दिग्विजय के बयान की निंदा की। पार्टी का कहना है कि दिग्विजय सिंह चुनाव हारने की बौखलाहट में मर्यादा की सीमा लांघ रहे हैं। भाजपा नेताओं ने कहा कि नरोत्तम मिश्रा ने 20 साल तक दतिया की सेवा की है। उनके काम को जनता जानती है। ऐसे में उन्हें “रावण” कहना जनता का अपमान है। दिग्विजय के बयान ने चुनाव को और आक्रामक बना दिया है। कांग्रेस इसे भ्रष्टाचार और तानाशाही के खिलाफ लड़ाई बता रही है, तो भाजपा इसे संस्कार और मर्यादा पर हमला बता रही है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

कौन हैं अनिल मेनन?:भारतीय मूल के अंतरिक्ष यात्री आज Iss के लिए भरेंगे उड़ान; जानें क्या है मिशन – Nasa Astronaut Anil Menon Set To Travel To International Space Station On Tuesday

Explainer:लॉर्ड्स टेस्ट में बने छह बड़े रिकॉर्ड, विदेशी जमीं पर क्यों ऐतिहासिक है भारतीय महिला टीम की जीत? – Ind W Vs Eng W: Indian Womens Team Wins Lords Test Kranti Gaud Yastika Bhatia Smriti Made Records And Stats

बंगाल नाव हादसा:आठ दिन पहले कैसे डूबी 15 मछुआरों से भरी नौका? नौ के मिले शव, छह अभी भी लापता; मुआवजे का एलान – West-bengal-boat-tragedy-nine-fishermen-dead-six-missing-pm-modi-announces-ex-gratia

छेड़खानी से रोका तो बदमाशों ने पीटा:मयूर विहार में बवाल, आधा दर्जन युवकों ने की तोड़फोड़ और मारपीट; Video – Uproar In Mayur Vihar Society Half Dozen Youths Engaged In Vandalism And Assault

वियतनाम नाव हादसा:15 भारतीयों के शव लेकर मुंबई पहुंची विशेष उड़ान, दुर्घटना के बाद अब तक क्या हुआ? – Vietnam-boat-tragedy-flight-carrying-bodies-of-15-indian-victims-arrive-in-mumbai-captain-arrested

‘केंद्र सरकार को परवाह नहीं’:उद्धव ठाकरे ने सोनम वांगचुक के अनशन को दिया समर्थन, राहुल गांधी से की ये अपील – Uddhav Thackeray Backs Cjp Protest Urges Sonam Wangchuk To End Hunger Strike Over Neet

Leave a Comment