लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

मुश्किल में घिरीं एश्ले गार्डनर:टी20 विश्व कप जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया टीम में बवाल, पार्टनर ने क्या आरोप लगाए? – Australia Women Cricket Controversy: Ashleigh Gardner Faces Affair Allegations After T20 World Cup Triumph

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम की स्टार ऑलराउंडर एश्ले गार्डनर विवादों में आ गई हैं। उनकी पार्टनर मोनिका राइट ने सार्वजनिक रूप से आरोप लगाया है कि गार्डनर का ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी जॉर्जिया वोल के साथ संबंध है।

यह विवाद तब सामने आया, जब डेली मेल की एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि गार्डनर का वैवाहिक रिश्ता टूटने के पीछे किसी अन्य खिलाड़ी के साथ संबंध होने की बात कही गई थी। हालांकि, रिपोर्ट में उस खिलाड़ी का नाम नहीं बताया गया था।




Australia Women Cricket Controversy: Ashleigh Gardner Faces Affair Allegations After T20 World Cup Triumph

एश्ले गार्डनर और मोनिका राइट
– फोटो : Instagram


सोशल मीडिया पोस्ट से कैसे बढ़ा विवाद?

मोनिका राइट ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर जॉर्जिया वोल की तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि डेली मेल की रिपोर्ट बहुत अस्पष्ट थी। इसके बाद उन्होंने सीधे तौर पर जॉर्जिया वोल का नाम लिया और दावा किया कि वही खिलाड़ी इस पूरे मामले से जुड़ी हैं। इसके बाद यह मामला सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट जगत में चर्चा का विषय बन गया।

 


Australia Women Cricket Controversy: Ashleigh Gardner Faces Affair Allegations After T20 World Cup Triumph

एश्ले गार्डनर पर गंभीर आरोप
– फोटो : Amar Ujala Graphics


रिपोर्ट में क्या दावा किया गया?

रिपोर्ट के अनुसार, गार्डनर और राइट के रिश्ते में दरार इसी साल भारत में खेले गए महिला वनडे विश्व कप के दौरान शुरू हुई। रिपोर्ट में टीम से जुड़े एक अज्ञात सूत्र के हवाले से कहा गया कि राइट टूर्नामेंट के दौरान भारत आई थीं और उस समय टीम के खिलाड़ियों ने महसूस किया कि गार्डनर पहले जैसी नहीं दिख रही थीं। रिपोर्ट के मुताबिक, विश्व कप से सिडनी लौटने के बाद गार्डनर ने राइट से कहा कि उनके रिश्ते में कुछ बदल गया है और इसी बातचीत के बाद दोनों का रिश्ता खत्म हो गया।

अलग होने से पहले दोनों परिवार बढ़ाने की योजना पर भी चर्चा कर रहे थे। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया कि नवंबर में गार्डनर सिडनी स्थित घर छोड़कर चली गई थीं और अपने विवाह की अंगूठियां वहीं छोड़ गई थीं।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने क्या कहा?

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस पूरे मामले पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। बोर्ड के वरिष्ठ संचार अधिकारी रिचर्ड हिंड्स ने इस संबंध में नो कमेंट कहा। डेली मेल ने एश्ले गार्डनर से भी संपर्क किया, लेकिन खबर लिखे जाने तक उन्होंने रिपोर्ट या मोनिका राइट के आरोपों पर कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया नहीं दी थी। जॉर्जिया वोल ने भी इस मामले पर कोई बयान जारी नहीं किया है।


Australia Women Cricket Controversy: Ashleigh Gardner Faces Affair Allegations After T20 World Cup Triumph

एश्ले गार्डनर और मोनिका राइट
– फोटो : Instagram


वनडे विश्व कप के दौरान भी साथ दिखे थे दोनों

एश्ले गार्डनर और मोनिका राइट 2025 महिला वनडे विश्व कप के दौरान सार्वजनिक रूप से साथ नजर आए थे। उस समय राइट भारत पहुंचकर गार्डनर का समर्थन कर रही थीं। इसी टूर्नामेंट के दौरान इंदौर में ऑस्ट्रेलियाई टीम के दो खिलाड़ियों के साथ कथित उत्पीड़न की घटना सामने आने के बाद टीम की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। रिपोर्ट के अनुसार, दो खिलाड़ियों का पीछा किया गया था और एक खिलाड़ी के साथ बाइक सवार व्यक्ति ने कथित तौर पर छेड़छाड़ की थी। बाद में मध्य प्रदेश पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।

इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। नवी मुंबई पहुंचने पर टीम होटल के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया और खिलाड़ियों के बाहर जाने पर पुलिस एस्कॉर्ट की व्यवस्था की गई। गार्डनर और राइट ने उसी दौरान सोशल मीडिया पर पुलिस एस्कॉर्ट की तस्वीर भी साझा की थी। रिपोर्ट के अनुसार, इसी विश्व कप के दौरान दोनों के रिश्ते में दरार आने की शुरुआत हुई थी।


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

चीन में बड़ा सैन्य फेरबदल:गलवां में भारत से भिड़े Pla कमांडर झाओ पर गिरी जिनपिंग की गाज, पार्टी से बाहर – China Expels Pla General Zhao Zongqi Who Led Forces During Doklam And Galwan Standoffs

राजस्थान:हार्डकोर अपराधी को पुलिस का स्पेशल ट्रीटमेंट, 25000 का इनामी बदमाश कस्टडी में करता दिखा नाश्ता – Vip Treatment For Hardcore Criminal In Sawai Madhopur News

महाराष्ट्र:फडणवीस सरकार ने आदिवासी छात्रों की सभी मांगें मानीं, भूख हड़ताल खत्म करने की अपील; जानें सब कुछ – Maharashtra Govt Accepts Demands Of Tribal Students, Appeals Them To Call Off Hunger Strike

कटनी जमीन सौदेबाजी केस:निलंबित Csp नेहा पच्चीसिया की अग्रिम जमानत खारिज, गिरफ्तारी का खतरा बढ़ा – Anticipatory Bail Plea Of Suspended Csp Neha Pachisia Rejected Risk Of Arrest Increases

गोरखपुर में सीएम योगी बोले:व्यापारी-बेटी की सुरक्षा पर संकट खड़ा किया, तो जेल और जहन्नुम का रास्ता खुला है – Cm Yogi Says Strict Action Will Be Taken Against Those Who Threaten Safety Of Traders And Daughters

एच1एन1 वायरस:स्वाइन फ्लू से होने वाली निमोनिया की क्या पहचान है? ये एक्टर भी हो गया संक्रमण का शिकार – Bollywood Actor Emraan Hashmi Tested Positive For Swine Flu How H1n1 Can Lead To Pneumonia

Leave a Comment