लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

भारत के दोस्तों को धमका रहा पाकिस्तान का बेस्ट फ्रेंड तुर्किए, कहा- ‘आग भड़काई तो…’

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Turkey Israel Tensions: तुर्किये के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप एर्दोगन ने पूर्वी भूमध्य सागर में बढ़ते तनाव को लेकर कड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में, खासकर साइप्रस द्वीप के आसपास, संघर्ष की आग भड़काने की कोशिश की जा रही है और यदि तुर्किये तथा तुर्किये-साइप्रस के लोगों के अधिकारों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश हुई तो उसका जवाब बेहद सख्त होगा.

एर्दोगन ने सोशल मीडिया पर कई पोस्ट करते हुए कहा कि तुर्किये इन घटनाक्रमों पर बारीकी से नजर रख रहा है और किसी भी उकसावे को बर्दाश्त नहीं करेगा.

इजरायल-ग्रीस-साइप्रस गठजोड़ पर नाराजगी

एर्दोगन के तीखे बयान के पीछे इजरायल, ग्रीस और साइप्रस के बीच बन रहा नया सैन्य और ऊर्जा गठबंधन माना जा रहा है. तुर्किये का आरोप है कि यह गठबंधन क्षेत्र में उसके प्रभाव को सीमित करने और उसे घेरने की रणनीति का हिस्सा है. पार्टी के सांसदों को संबोधित करते हुए एर्दोगन ने कहा कि कुछ छोटे समूह इजरायल के हितों को आगे बढ़ाने के लिए क्षेत्र में अस्थिरता पैदा कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि ये देश सिर्फ “हवाई किले” बना रहे हैं और उन्हें जोखिम भरे कदम उठाने से बचना चाहिए.

इजरायल को सीधी चेतावनी

तुर्किये के राष्ट्रपति ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय की चुप्पी से इजरायल का हौसला बढ़ा है और उसकी नीतियां क्षेत्र में शांति, स्थिरता और सुरक्षा के लिए खतरा बन रही हैं. उन्होंने कहा कि इजरायल को अंतरराष्ट्रीय कानून के दायरे में लाना अब केवल कुछ देशों का नहीं बल्कि पूरी मानवता का मुद्दा है.

सैन्य गठबंधन से बढ़ी चिंता

इजरायल ने ग्रीस और साइप्रस के साथ मिलकर पूर्वी भूमध्य सागर में लगभग 2,500 सैनिकों वाली एक संयुक्त रैपिड-रेस्पॉन्स सैन्य टास्क फोर्स बनाने का समझौता किया है. इसके तहत इजरायली वायुसेना और नौसेना ग्रीस तथा साइप्रस के कुछ सैन्य ठिकानों का उपयोग कर रही हैं.

तुर्किये इसे अपनी समुद्री सीमाओं और उत्तरी साइप्रस की घेराबंदी के रूप में देख रहा है. साथ ही लेबनान और सीरिया में इजरायली सैन्य कार्रवाइयों को लेकर भी तुर्किये की चिंता बढ़ी है. एर्दोगन ने कहा कि यदि यह स्थिति आगे बढ़ी तो इसका असर सीधे तुर्किये की सुरक्षा पर पड़ सकता है.

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ओमान में जहाज पर अटैक से गुस्से में भारत, US राजनयिक को तुरंत बुलाया, अमेरिका बोला – ‘हम इंडिया के…’

होर्मुज बंद, भारत पर होगा गंभीर संकट! तेल से महंगाई तक 4 मोर्चों पर लगेगा झटका, टेंशन में CTI

Explained: 61% इजरायली और ट्रंप चाहते नेतन्याहू राजनीति छोडे़ं! फिर भी दोबारा चुनाव लड़ने का ऐलान क्यों, क्या जीत पाएंगे?

ओमान में एक और जहाज पर हमला, MT जलवीर में आग, शिप पर भारतीय फंसे, 3 दिन में तीसरा अटैक

US Iran War Live: चीन ने कहा- फौरन मिडिल ईस्ट में बंद हो सैन्य हमले, क्षेत्रीय सुरक्षा का करें सम्मान

Explained: POJK में खूनी कहर की दास्तान! कैसे अंधाधुंध फायरिंग से रातों-रात बदली तस्वीर, भारत ने UNHRC से क्यों मांगा दखल?

Leave a Comment