लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

क्या ईरान ने फिर बंद किया होर्मुज?:irgc ने जहाज पर दागी गोलियां, नौसेना बोली- गुजरने की नहीं देंगे अनुमति – Iran-irgc-temporarily-closes-strait-of-hormuz-after-firing Warning Shot At Vessel-west-asia-crisis

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) नौसेना ने रविवार तड़के दावा किया कि उसने एक जहाज पर चेतावनी के तौर पर गोलियां चलाने के बाद अगले आदेश तक होर्मुज जलडमरूमध्य को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। यह जानकारी ईरान के सरकारी प्रसारक आईआरआईबी के हवाले से दी गई।

आईआरजीसी नौसेना ने कहा कि जब तक क्षेत्र में अमेरिका का हस्तक्षेप जारी रहेगा, तब तक किसी भी जहाज को इस रणनीतिक जलमार्ग से गुजरने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

विदेशी दखलंदाजी का देंगे कड़ा जवाब :आईआरजीसी

आईआरआईबी के अनुसार, आईआरजीसी नौसेना ने बयान में कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य में विदेशी हस्तक्षेप और नौवहन के लिए कथित “अवैध मार्ग” बनाने की किसी भी कोशिश का कड़ा जवाब दिया जाएगा। आईआरजीसी नौसेना का दावा है कि कई जहाजों को बार-बार चेतावनी दी गई थी कि वे अपना मार्ग बदलकर स्वीकृत रास्ते से गुजरें, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।

बयान के अनुसार, एक जहाज ने अपने सिस्टम बंद कर दिए, जिससे समुद्री सुरक्षा को खतरा पैदा हुआ। इसके बाद आईआरजीसी नौसैनिक बलों ने चेतावनी के तौर पर गोलियां चलाईं और जहाज को रोक दिया। आईआरजीसी नौसेना ने दोहराया कि अगले आदेश तक किसी भी जहाज को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

आईआरजीसी ने अमेरिका को दी चेतावनी

बयान में यह भी कहा गया कि अगर दुश्मन इस घटना को बहाना बनाकर कोई “गलत कदम” उठाता है तो उसे “कड़ा जवाब” दिया जाएगा। आईआरजीसी नौसेना ने चेतावनी दी कि किसी भी नए हमले या उल्लंघन की स्थिति में सख्त जवाबी कार्रवाई की जाएगी। इसमें क्षेत्र में “दुश्मन के नए ठिकानों” को निशाना बनाना भी शामिल होगा।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

नोएडा-दिल्ली दुष्कर्म:आरोपी की मां ने कहा- मेरा बेटा निर्दोष, उसे फंसाया गया; ‘उन लोगों’ की तरफ किया इशारा – Noida-delhi Misdeed Case: Mother Says My Son Is Innocent, He Has Been Framed

यूपी:राहुल गांधी पर हुई Fir भड़के अखिलेश यादव, कहा- भाजपा की दलित विरोधी सोच के चलते हुआ ये एक्शन – Up: Akhilesh Yadav Furious Over Fir Filed Against Rahul Gandhi, Says Action Taken Due To Anti-dalit Thinking

केपीएससी भर्ती विवाद:’सबूत मिले तो राजनीति छोड़ दूंगा’; कुमारस्वामी के आरोपों पर क्या बोले प्रियांक खरगे? – Karnataka Minister Priyank Kharge Offers To Quit Politics If Role In Kpsc ‘irregularities’ Proved

ऑनर किलिंग:बॉयकट हेयर और बाहर नौकरी करने से नाराज पिता ने बेटी का गला दबाकर मार डाला, चाचा भी बना आरोपी – Mp Dabra Honor Killing Father Uncle Chacha Accused Of Killing 21 Year Old Daughter Over Boycut Hair Job

अन्नू कपूर का विवादित बयान:रणबीर और रणवीर पर क्या बोल गए अन्नू कपूर? यूजर्स बोले- आप कौन हो पहले ये बताओ? – Annu Kapoor Says He Doesnt Know Ranbir Kapoor Ranveer Singh Or Sidharth Malhotra Video Goes Viral

राजस्थान:अलवर में पतंग लूटते समय बोरवेल में गिरा 9 साल का मासूम, 45 फीट नीचे फंसा; एनडीआरएफ ने संभाला मोर्चा – Rajasthan: 9-year-old Child Falls Into A Borewell While Chasing A Kite In Alwar; Trapped 45 Feet Deep.

Leave a Comment