लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

तेलंगाना:दिल दहला देने वाली वारदात, जमानत मिलते ही दुष्कर्म के आरोपी ने कर दी पीड़िता समेत 6 की हत्या – Telangana-rangareddy-pocso-accused-kills-six-after-getting-bail-absconding-police-tells-horror

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

तेलंगाना में दिल दहला देने वाली वारदात में पॉक्सो के तहत जेल में बंद दुष्कर्म के आरोपी ने जमानत पर छूटते ही छह हत्याएं कर दीं। पहले उसने 17 साल की पीड़िता, उसकी मां के साथ नानी को चाकू और हंसिये से वार कर मौत के घाट उतार दिया। फिर अपनी पत्नी और दो मासूम बेटों को बेरहमी से गला काट कर मार डाला। पुलिस के मुताबिक, वहशी दरिंदे ने अकेले ही इस खूनी तांडव को अंजाम दिया। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

यह सनसनीखेज वारदात रंगारेड्डी जिले के शाबाद क्षेत्र में शुक्रवार देर रात हुई। पुलिस ने बताया कि आरोपी राजकुमार (35) पहले शाबाद कस्बे में नाबालिग पीड़िता के घर गया और वहां सो रही उसकी 45 वर्षीय मां के साथ नानी (65) की हत्या कर दी। इसके बाद वह नाबालिग पीड़िता को कार से अपने पैतृक गांव धैवलगुडा ले गया और एक झील के पास चाकू से वार कर मौत के घाट उतार दिया।

वारदात पर क्या बोली पुलिस?

पुलिस के अनुसार, इसके बाद राजकुमार झील से करीब 250 मीटर दूर स्थित अपने घर गया और वहां सो रही अपनी पत्नी पार्वती सरिता (30) और बेटों परीक्षित (4) और दैविकक्षित डेढ़ साल की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि राजकुमार के खिलाफ इस वर्ष मई में नाबालिग लड़की का पीछा करने और उसे परेशान करने के आरोप में लैंगिक अपराधों से बच्च्चों का संरक्षण (पॉक्सो) कानून के तहत मामला दर्ज किया गया था। यह मामला लड़की के परिवार की शिकायत के आधार पर दर्ज हुआ था। राजकुमार को हाल में इस मामले में अग्रिम जमानत मिली थी। वह वारदात के बाद फरार हो गया। 

हत्याकांड के बाद पिता को किया फोन

आरोपी ने वारदातों को अंजाम देने के बाद अपने पिता को फोन कर अपराध कबूल किया और कहा कि वह आत्महत्या करने जा रहा है। इसके बाद उसने अपना फोन बंद कर लिया। आरोपी के पिता ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।

जुए का लती है आरोपी, कर्ज में डूबा

पुलिस ने बताया कि आरोपी के परिवार के सदस्यों के अनुसार, उसे जुए की लत थी और उसने कर्ज भी ले रखा था, जिस कारण वह मानसिक रूप से परेशान था। फ्यूचर सिटी के पुलिस आयुक्त तरुण जोशी ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए सात टीम गठित की गई हैं। उसे जल्द पकड़ लेंगे। जांच में पता चला है कि हत्याओं को राजकुमार ने अकेले ही अंजाम दिया।

दुष्कर्म का मामला दर्ज होने के चलते हत्याएं

पुलिस को शक है कि दुष्कर्म का मामला दर्ज होने के चलते आरोपी राजकुमार ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि हत्याओं के सही कारण की जांच की जा रही है। संदेह है कि आरोपी नाबालिग से गहरी रंजिश रखता था, लेकिन उसने पत्नी व दोनों बच्चों की हत्या क्यों की, इसकी जांच की जा रही है। फोरेंसिक साक्ष्य इकट्ठा किए गए हैं। लड़की ने 16 मई को पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी राजकुमार के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया था। लड़की के मामा नरेश ने बताया, आरोपी ने धमकी दी थी वह एक-दो हफ्ते में पूरे परिवार को मार डालेगा।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

राम मंदिर चढ़ावा:40 दिन में 70 बार की चोरी, 50 बार अविनाश ने पार की थी रकम; अनुकल्प-लवकुश रचते रहे पूरा खेल – Ram Mandir Offerings: Theft Committed 70 Times In 40 Days; Avinash Had Made Off With Money On 50 Occasions.

India-uk Ceta:गुणवत्ता बढ़ेगी तभी मिलेगा भारत-ब्रिटेन सीईटीए का लाभ, क्या है Gtri का आकलन? – India-uk-ceta-gtri-says-quality-and-standards-key-to-benefit-from-trade-deal

Aaj Ka Shabd Gairik Umakant Malviya Ki Kavita Kaise Kaise Chalan – Amar Ujala Kavya – आज का शब्द:गैरिक और उमाकांत मालवीय की कविता

Cloudburst In Kashmir:कश्मीर में बादल फटते ही मची तबाही, अनंतनाग-पहलगाम में अचानक आई बाढ़; अलर्ट पर प्रशासन – Cloudburst In Kashmir Flash Floods Hit Anantnag-pahalgam Administration On Alert

Norway Vs England Live:इंग्लैंड और नॉर्वे के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबला शुरू, हालंद और हैरी केन पर नजरें – Norway Vs England Live Fifa World Cup 2026 Quarter-final Football Match Result Updates

Pune:मोशी इमारत हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई आठ, चौथे दिन मलबे से मिले सात और शव; एक अभी भी लापता – Pune-moshi-landfill-building-collapse-death-toll-rises-to-eight-search-operation-continues

Leave a Comment