लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Up:नृपेंद्र मिश्र बोले- चढ़ावा चोरी ‘कलंक’, व्यवस्था में होगा सुधार; 20 जुलाई तक पूरा होगा मंदिर निर्माण – Up: Nripendra Misra Calls Theft Of Temple Offerings A ‘stigma’, Promises Systemic Improvements; Temple Constru

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने राम मंदिर में सामने आए चढ़ावा चोरी प्रकरण को “कलंक” बताते हुए कहा कि लंबे संघर्ष और आंदोलन के बाद रामलला अपने भव्य मंदिर में विराजमान हुए हैं। ऐसे में इस प्रकार की घटना हम सभी को छोटा महसूस कराती है। उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार किए जाएंगे ताकि भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति न हो।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अंतिम निर्णय करेगा

शनिवार को अयोध्या में पत्रकारों से बातचीत के दौरान नृपेंद्र मिश्र ने कहा कि मंदिर के नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) की नियुक्ति के लिए उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। समिति की संस्तुति के आधार पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अंतिम निर्णय करेगा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि शनिवार को होने वाली बैठक पूरी तरह निर्माण कार्यों पर केंद्रित है। इस बैठक में ट्रस्ट के पदाधिकारी शामिल नहीं होंगे। बैठक में केवल निर्माण कार्य से जुड़ी कार्यदायी संस्थाओं और कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ परियोजना की प्रगति और शेष कार्यों की समीक्षा की जाएगी।

शेष निर्माण कार्य 20 जुलाई तक पूरे कर लिए जाएंगे

नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि शुक्रवार को उन्होंने राम मंदिर परिसर का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की थी। उन्होंने विश्वास जताया कि मंदिर परिसर में चल रहे शेष निर्माण कार्य 20 जुलाई तक पूरे कर लिए जाएंगे। साथ ही कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Up Cab Policy:ड्राइवर बुकिंग कैंसिल करेगा तो ट्रिप का किराया उसे ही भरना होगा, लागू होगी नई एग्रीगेटर पॉलिसी – Up: If A Driver Cancels A Booking, They Will Have To Bear The Fare For That Trip; A New Aggregator Policy Will

Rohit Chandel:टीवी एक्टर रोहित चंदेल गिरफ्तार, नाबालिग से छेड़छाड़ और परेशान करने के गंभीर आरोप; जानें मामला – Tv Actor Rohit Chandel Arrested On Charges Of Molesting And Harassing A Minor Girl

Corona Alert:फिर लौट आया कोरोना? चार साल बाद देश में कोरोना से दो लोगों की मौत, क्या कहते हैं विशेषज्ञ – Latest Covid News In India Deaths And New Cases After Four Years In Andhra Pradesh Know Details

Section 163 Imposed In Datia, Administration Tightens Its Grip Before By-election, Now Bans Processions – Datia News

बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी:निलंबित कर्मचारी की याचिका पर हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब, 16 जुलाई को सुनवाई – Suspended Employee Pramod Nautiyal Reached Uttarakhand High Court In Badrinath Thali Offering Controversy Case

Israel:ट्रंप को मारने की ईरानी साजिश की दी थी जानकारी, राष्ट्रपति ने ही दावे को कर दिया खारिज – Donald Trump Denied Reports Claim Israel Gave Information Iran Plan To Kill Us President

Leave a Comment