लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

PM Modi News: न कैश, ना क्रेडिट कार्ड, जानिए पीएम मोदी विदेशी दौरों पर कैसे पेमेंट करते हैं

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

PM Modi News: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्सर विदेश दौरे पर होते हैं. इस समय भी पीएम मोदी तीन देशों की यात्रा पर हैं. फिलहाल वो इस यात्रा के अंतिम चरण पर न्यूजीलैंड पहुंचे हैं. अपनी विदेश यात्राओं के दौरान पीएम मोदी अक्सर कई चीजें भी खरीदते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि पीएम विदेश में पेमेंट कैसे करते हैं? नहीं सोचा होगा ना? ना ही जानते होंगे? तो आइये हम आपको बताते हैं.

पीएम मोदी कैसे करते हैं पेमेंट्स?
पीएम मोदी साल 2018 में जब सिंगापुर के दौरा पर थे, उस दौरान उन्होंने वहां से एक मधुबनी पेंटिंग खरीदी थी. इस पेंटिंग को खरीदते समय उन्होंने RuPay कार्ड का इस्तेमाल किया था. तो वहीं अगस्त 2019 में भूटान भी उन्होंने एक आधिकारिक यात्रा के दौरान स्थानीय भूटानी हस्तशिल्प सामग्री खरीदी और RuPay कार्ड का इस्तेमाल किया. 

ये भी पढ़ें: Ethanol Rice: सरकारी राशन में हेराफेरी! एथेनॉल बनाने वाला FCI का सरकारी चावल प्राइवेट मिल को बेचा

तो वहीं फरवरी 2024 में अबू धाबी दौरे के समय पीएम मोदी और यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने भारत के UPI को यूएई के ‘AANI’ पेमेंट सिस्टम से और रुपे कार्ड को वहां के ‘JAYWAN’ कार्ड से जोड़ने की शुरुआत की थी. इस दौरान दोनों नेताओं ने एक-दूसरे के कार्ड को स्वाइप कर लाइव ट्रांजैक्शन होते हुए भी देखा था.

भारतीय UPI को देते हैं बढ़ावा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विदेशों में इन सामानों को खरीदने और खुद पेमेंट करने का मकसद भारतीय पर्यटकों और दुनिया को ये दिखाना होता है कि भारत की फिनटेक तकनीकें जैसे UPI और RuPay अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पूरी तरह सुरक्षित और स्वीकृत हैं. ऐसे में भारतीय लोग भी विदेश यात्रा पर जाएं तो इन तकनीकों का ही इस्तेमाल करें, ना कि करेंसी एक्सचेंज करवाकर.

किन देशों में चलता है UPI और RuPay?
भारतीय UPI और RuPay भारत समेत फ्रांस, संयुक्त अरब अमीरात (UAE), सिंगापुर, भूटान, नेपाल, श्रीलंका, मॉरीशस, कतर, ओमान, दक्षिण कोरिया जैसे देशों में चलता है. हालांकि फ्रांस के कुछ हिस्सों में RuPay नहीं चलता है, लेकिन कुछ हिस्सों में काम करता है.

ये भी पढ़ें: 8th Pay Commission: रेलवे इंजीनियरों की बड़ी हुंकार, फाइनल रिपोर्ट से पहले वेतन ढांचे में बड़े बदलाव की मांग

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दुनिया के जिन देशों में है वीजा-फ्री एंट्री, वहां चुकाना पड़ता है भारी भरकम टैक्स, रिपोर्ट ने बताई कड़वी सच्चाई

Shoe Companies: शॉपिंग के शौकीनों की खुली लॉटरी, सरकार के इस फैसले से जूतों पर मिलेगी डिस्काउंट और ऑफर्स की बंपर से

Flight Booking: नोएडा और नवी मुंबई की सीधी फ्लाइट बंद, इस एयरलाइन का बड़ा फैसला, बुकिंग से पहले सावधान

8th Pay Commission: रेलवे इंजीनियरों की बड़ी हुंकार, फाइनल रिपोर्ट से पहले वेतन ढांचे में बड़े बदलाव की मांग

Ethanol Rice: सरकारी राशन में हेराफेरी! एथेनॉल बनाने वाला FCI का सरकारी चावल प्राइवेट मिल को बेचा

भारत के ‘आइंस्टीन’ तैयार कर रहा अडानी ग्रुप! RSI-India 2026 में देश के छात्रों को मिली फ्री साइंटिफिक ट्रेनिंग

Leave a Comment