इस शुक्रवार यानी 10 जुलाई को थिएटर से ओटीटी तक नई फिल्मों और सीरीज की बाढ़ आ गई है. दरअसल शुक्रवार को हिंदी, मलयालम, तमिल, कोरियन और अंग्रेजी जैसी अलग-अलग भाषाओं की फिल्में और सीरीज थिएटर से लेकर ओटीटी पर पहुंची हैं. यानी आपके वीकेंड के लिए इस बार एंटरटेनमेंट का फुल बंदोबस्त हो चुका है तो चलिए यहां जान लेते हैं कि फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक में क्या- क्या देखें?
थिएटर्स में फ्राइडे को क्या क्या देखें?
धमाल 4
इस शुक्रवार सिनेमाघरों में रिलीज हुई सबसे बड़ी फिल्म ‘धमाल 4’ है. मशहूर कॉमेडी फैंचाइजी का ये नया चैप्टर अपने खास अंदाज में अजीबोगरीब हालात, बड़े-बड़े किरदारों और जबरदस्त कॉमेडी के साथ वापस आया है. बता दें कि धमाल 4 का निर्देशन इंद्र कुमार ने किया है. फिल्म में अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख और जावेद जाफरी ने अपने किरदारों में कमबैक किया है जबकि रवि किशन, संजीदा शेख और ईशा गुप्ता सहित कई नए चेहरे इस नई इंस्टॉमेंट में शामिल हुए हैं. अगर आप इस वीकेंड स्ट्रेस फ्री होना चाहते हैं तो आप फैमिली के साथ इस कॉमेडी एंटरटेनर को एंजॉर कर सकते हैं.

ईविल डेड बर्न
हॉरर फ़िल्में पसंद करने वालों के लिए आज सिनेमाघरों में ‘ईविल डेड बर्न’ रिलीज हुई है, मशहूर सीरीज की इस नई फिल्म में सुपरनैचुरल चीजों का एक्सपीरियंस मिलेगा जो उन्हें डरा देगा.
मोआना
डिज़्नी की ‘मोआना’ भी लाइव-एक्शन अवतार में सिनेमाघरों में शुक्रवार रो आ गई है. लोगों की फेवरेट इस एनिमेटेड फिल्म को नए अंदाज़ में पेश किया गया है. ये एडवेंचर फ़िल्म मोआना के समुद्र के सफर को दिखाती है, जिसमें वह अपने लोगों की रक्षा करने और अपनी असली मंजिल को खोजने निकलती है. इसे आप वीकेंज पर अपने बच्चों के साथ एंजॉय कर सकते हैं.

एंड, नोबडी
मलयालम क्राइम थ्रिलर ‘आई, नोबडी’ भी आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. मिस्ट्री और सस्पेंस से भरी फिल्मों के शौकिन इसे वीकेंड के लिए अपनी वॉच लिस्ट में शामिल कर सकते हैं.
फ्राइडे को ओटीटी पर क्या -क्या देखें?
इक्का
ये मच अवेटेड फिल्म शुक्रवार, 10 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर दोपहर 12:30 बजे रिलीज हुई, इसमें सनी देओल और अक्षय खन्ना एक कोर्टरूम ड्रामा में नजर आएंगे. उम्मीद है कि यह फिल्म उन दर्शकों को पसंद आएगी जो जबरदस्त एक्टिंग वाले सीरियस ड्रामा पसंद करते हैं.

पति पत्नी और वो 2
फ्राइडे को नेटफ्लिक्स पर ‘पति पत्नी और वो 2’ का भी प्रीमियर हुआ है. आयुष्मान खुराना, सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह स्टारर यह रोमांटिक कॉमेडी, रिलेशनशिप ड्रामा और ह्यूमर का ब्लेंड है. इसे आप वीकेंड वॉच लिस्ट में शामिल कर सकते हैं.

बाल्टी
कई महीनों तक सिनेमाघरों में चलने के बाद, ‘बाल्टी’ आज सोनीलिव पर आ गई है. शेन निगम ने इसमें उदयण का किरदार निभाया है, जो एक कबड्डी खिलाड़ी है. एक टूर्नामेंट जीतने के बाद उसकी ज़िंदगी अचानक बदल जाती है. डेब्यू डायरेक्टर उन्नी शिवलिंगम की इस फिल्म में शांतनु भाग्यराज, प्रीति असरानी, अल्फोंस पुथ्रेन और पूर्णिमा इंद्रजीत भी अहम भूमिकाओं में हैं.

डोज
मलयालम मेडिकल क्राइम थ्रिलर ‘डोज’भी आज से अमेजन प्राइम वीडियो और अहा पर स्ट्रीम हो रही है. सिजू विल्सन और जगदीश स्टारर ये फिल्म क्राइम, इन्वेस्टिगेशन और मेडिकल ड्रामा को एक ऐसी कहानी में पिरोती है जिसमें कई चौंकाने वाले मोड़ आते हैं.

परिमाला एंड कंपनी
तमिल कॉमेडी थ्रिलर ‘परिमाला एंड कंपनी शुक्रवार यानी आज से जी5 पर स्ट्रीम हो गई है. उर्वशी, जयराम और कई अन्य कलाकारों वाली यह फिल्म कहानी आगे बढ़ने के साथ-साथ ह्यूमर, मिस्ट्री और अजीबोगरीब सिचुएशन का मजेदार ब्लेंड है.

द अपार्टमेंट जॉब
नेटफ्लिक्स पर कोरियन मिस्ट्री-क्राइम ड्रामा ‘द अपार्टमेंट जॉब’ भी आ गया है. ये एक ऐसे वकील की कहानी है जो वकील बनने की राह पर है. उसका आम सा लगने वाला काम उसे भ्रष्टाचार के एक बड़े घोटाले तक ले जाता है. जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती है, रिस्क भी बढ़ते जाते हैं.
लैंड ऑफ फुटबॉल
इस फ्राइडे रिलीज हुई नॉन-फिक्शन फिल्मों/सीरीज में ‘लैंड ऑफ फुटबॉल’ भी शामिल है, जो जियोहॉटस्टार पर प्रीमियर हो गई है. जकारिया मोहम्मद द्वारा निर्देशित यह मलयालम डॉक्यूमेंट्री सीरीज प्रोफ़ेशनल फुटबॉल से आगे बढ़कर उन लोगों की कहानी पर बेस्ड है जिन्होंने पीढ़ियों से केरल के फुटबॉल कल्चर को जिंदा रखा है.


