लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Sri Ganganagar Case:किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी न्यूजीलैंड का Nri गिरफ्तार; रचनी थी हिना, लगी हथकड़ी – Sri Ganganagar Case New Zealand Pr Holder Arrested Six Days Before Wedding In Minor Assault Case

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

श्रीगंगानगर में 13 वर्षीय किशोरी से कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने एक एनआरआई (NRI) युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी न्यूजीलैंड से अपनी शादी के लिए भारत आया था और छह दिन बाद उसकी शादी होनी थी। गिरफ्तारी के बाद शादी की तैयारियों में जुटा परिवार सदमे में है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और अन्य आरोपियों की तलाश भी की जा रही है।

शादी की तैयारियों के बीच हुई गिरफ्तारी

पुलिस के अनुसार, 25 वर्षीय आरोपी युवक न्यूजीलैंड में रहता था और वहां स्थायी निवास (PR) भी प्राप्त कर चुका था। वह करीब डेढ़ महीने पहले अपनी शादी के सिलसिले में श्रीगंगानगर आया था। परिवार ने उसकी शादी 14 जुलाई को तय की थी और घर में तैयारियां चल रही थीं। इसी बीच पुलिस ने 8 जुलाई की देर शाम आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। अचानक हुई इस कार्रवाई से परिवार और रिश्तेदारों में हड़कंप मच गया।

तीन होटलों में दुष्कर्म का आरोप

पुलिस के अनुसार, आरोपी पर 18 से 22 जून के बीच 13 वर्षीय किशोरी के साथ तीन अलग-अलग होटलों में कथित रूप से यौन शोषण करने का आरोप है। जांच में होटल जॉय इन, होटल ड्रीम इन और होटल स्फेयर इन से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की जा रही है। महिला अपराध अनुसंधान सेल की टीम ने होटल जॉय इन के सीसीटीवी फुटेज, होटल प्रबंधन और संबंधित व्यक्तियों से मिली जानकारी के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया।

ये भी पढ़ें- Bihar: बांकीपुर उपचुनाव से पहले पटना में NDA की महाबैठक आज, CM आवास में विधायक-जिलाध्यक्ष भी जुट रहे

अब तक 20 आरोपी गिरफ्तार

जांच अधिकारी आरपीएस कैलाशदान देथा ने बताया कि इस मामले में अब तक 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। सभी आरोपियों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए शिनाख्त परेड कराई जाएगी। इसके लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त करने का अनुरोध संबंधित अधिकारी को भेजा गया है। उन्होंने बताया कि मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

जानें अबतक क्या-क्या हुआ?


  • 22 जून- सदर थाना पुलिस ने शहर के होटलों की नियमित जांच (रूटीन चेकिंग) के दौरान एक होटल से नाबालिग लड़की को बरामद किया।

  • 22 जून- पीड़िता के बयान दर्ज किए गए। उसने आरोप लगाया कि उसे होटल में बेचा गया था, जहां उसका यौन शोषण किया जा रहा था।

  • 22 जून- मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने होटल से 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

  • 23 जून- एसपी हरीशंकर ने मामले की जांच के लिए एसआईटी (विशेष जांच दल) का गठन किया।

  • 25-26 जून- मामले को लेकर शहर में विरोध प्रदर्शन और धरने शुरू हुए।

  • 27 जून- न्याय की मांग को लेकर शहर में मौन जुलूस निकाला गया।

  • 27 जून- पुलिस ने 10 और आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें 5 आरोपियों को बापर्दा गिरफ्तार किया गया।

  • 1 जुलाई- सुबह करीब 3 बजे प्रशासन ने होटल जॉय इन, होटल सफायर इन और होटल ड्रीम इन पर बुलडोजर कार्रवाई की।

  • 8 जुलाई- मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़कर 19 हो गई। साथ ही पीड़िता के नाम से फर्जी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोपी के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया।

  • 8 जुलाई- न्यूजीलैंड से लौटे एनआरआई आरोपी को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही मामले में कुल गिरफ्तार आरोपियों की संख्या 20 हो गई।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

यूपी:सीएम योगी बोले- सपा के भ्रष्टाचार का जीवंत स्मारक है जेपीएनआईसी, दंगा उसकी पहचान – Up: Cm Yogi Says Jpnic Is A Living Monument To Sp’s Corruption; Riots Are Its Hallmark.

महिलाओं के लिए प्रेरणा:कौन है बबीता जिसका पीएम ने किया ‘मन की बात’ में जिक्र, उसके किस संघर्ष की सराहना की? – Inspiration For Women Who Is Babita Whom Pm Mentioned In Mann Ki Baat And Which Of Her Struggles Did He Praise

‘शॉर्ट टर्म मेमोरी लॉस हुआ होगा’; सोनम वांगचुक ने आमिर खान के दावों को किया खारिज; मुलाकात को लेकर कही ये बात – Activist Sonam Wangchuk Hits Back At Aamir Khan Never Met Claim Taking A Playful Ghajini Jibe

उदयपुर नगर निगम चुनाव:कांग्रेस ने पूरे 80 वार्ड के प्रत्याशियों की सूची जारी की, जानें आपके यहां से कौन है? – Congress Candidates Announced For Udaipur’s 80 Wards; Tickets Awarded To Several Prominent Figures

एनआईए कोर्ट का बड़ा फैसला:isis साजिश में दोषी सैयद फासिउर को सात साल की सश्रम कैद, 48 हजार का जुर्माना भी – Bengaluru Al-hind Isis Conspiracy Case: Syed Fasiur Rehaman Sentenced To 7 Years In Jail

खूबसूरती ऐसी कि नजरें ठहर जाएं:दमखम ऐसा कि चुटकियों में विरोधी को चटा दें धूल; Wwe की 15 धाकड़ महिला पहलवान – 15 Most Powerful And Charismatic Wwe Women Wrestlers Who Combine Beauty, Muscle And Dominance

Leave a Comment