लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Up Weather:मानसून पूरी तरह से सक्रिय, आज प्रदेश के 46 जिलों में बरसात की चेतावनी; नौ डिग्री तक गिरा पारा – Up: Monsoon Fully Active In The State, Rain Warning Issued In 46 Districts On Friday, Mercury Dropped By Nine

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। बृहस्पतिवार को पश्चिमी और तराई के कई जिलों में झमाझम बारिश हुई। सबसे अधिक बारिश बिजनौर के नजीबाबाद में 24 घंटे के दौरान 306 मिमी दर्ज की गई, जो वर्ष 1952 के बाद मापन के इतिहास में तीसरी सबसे अधिक बारिश है। लगातार बारिश से कई जिलों में तापमान सामान्य से काफी नीचे पहुंच गया और लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिली।

मौसम विभाग के अनुसार एटा में 222 मिमी, संभल में 204 मिमी और आगरा में 146 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं, तराई क्षेत्र के महाराजगंज में 104 मिमी और सिद्धार्थनगर में 78.6 मिमी वर्षा दर्ज हुई। बारिश के असर से प्रदेश के कई जिलों का अधिकतम तापमान सामान्य से काफी नीचे आ गया। अलीगढ़ में तापमान सामान्य से 9.4 डिग्री सेल्सियस कम रहा। मेरठ में 8.3 डिग्री और मुजफ्फरनगर में 7.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। कानपुर, इटावा और बरेली में भी तापमान सामान्य से काफी कम रहा।

माैसम विभाग की ओर से शुक्रवार को तराई के 17 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा पूर्वांचल और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 29 अन्य जिलों में भी भारी बारिश की चेतावनी है।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 13 जुलाई तक प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में अच्छी मानसूनी बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

‘बेटी ने आत्महत्या नहीं की, हत्या हुई’:त्विषा की मौत पर Cbi की चार्जशीट से पिता नाराज, कहा- मैं चुनौती दूंगा – Twisha Sharma Death Case Update Father Rejects Cbi Charge Sheet Says Daughter Was Murdered

यूपी:प्रदेश के सभी एक्सप्रेसवे के लिए बनेगा एक कॉमन कमांड सेंटर, एक हेल्पलाइन नंबर से मिलेगी हर तरह की मदद – Up: A Common Command Center Will Be Set Up For All Expressways In The State, With A Single Helpline Number Pr

यूपी:सड़क पर पहुंची ‘चवन्नी से रुपया’ की सियासत, बागपत में अखिलेश यादव के खिलाफ लगे आपत्तिजनक पोस्टर – Baghpat: Offensive Posters Against Akhilesh Yadav Trigger Political Row On Highway

विज्ञापन विवाद:राहुल के ‘वूमेन फ्रीडम’ पर कंगना का ‘ब्रो वेट’ वाला तंज, कृति सेनन के एड पर क्यों भिड़े नेता? – Ad Controversy Kangana Dig Rahul Stance On Women Freedom Why Did Two Politicians Clash Over Kriti Sanon Ad?

दिल्ली लक्ष्मी योजना:रक्षाबंधन से पहले महिलाओं को मिला उपहार, सीएम रेखा ने सौंपा 2500 रुपये का लाभार्थी पत्र – Beneficiary Letters For The Lakshmi Yojana Handed Over To Women In Delhi

एच-1बी वीजा में बड़े बदलाव की तैयारी:अमेरिका ने सभी वीजा अपॉइंटमेंट रोके,ऐसा क्या कर रहा ट्रंप प्रशासन? – Us Halts All Visa Appointments Globally Amid Trump Immigration Crackdown Report

Leave a Comment