लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

नाम ही बनेगा पहचान, देखें बच्चों के लिए 50 मॉडर्न और मीनिंगफुल नामों की लिस्ट

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Positive Meaning Baby Names: घर में जब छोटे बच्चे की किलकारियां गूंजती हैं, तो पूरा परिवार खुशियों से भर जाता है. बच्चे के आने के बाद सबसे पहला और बड़ा काम होता है उसका एक प्यारा सा नाम चुनना. आजकल पेरेंट्स ऐसे नाम ढूंढते हैं जो सुनने में तो मॉडर्न और यूनिक हों ही, साथ ही उनका मीनिंग भी बहुत पॉजिटिव हो.

हमारे शास्त्रों और बड़े-बुजुर्गों का भी मानना है कि नाम का असर बच्चे के स्वभाव और उसके भविष्य पर पड़ता है. अगर आप भी अपने लाडले या लाडली के लिए एक ऐसा नाम तलाश रहे हैं जो उसे जीवनभर पॉजिटिव एनर्जी दे, तो नीचे दिए गए नाम (Positive Meaning Baby Names) देख सकते हैं. 

लड़कों के लिए 25 यूनिक और पॉजिटिव नाम 

क्र.सं. नाम  अर्थ 
1 आरव शांति और सुखद ध्वनि (सुकून लाने वाला)
2 अयांश प्रकाश की पहली किरण या माता-पिता का अंश
3 ध्रुवित एकाग्र मन वाला, ध्रुव तारे की तरह चमकने वाला
4 इवान ईश्वर का शानदार उपहार या शाही राजा
5 कियान राजा या ईश्वर की कृपा से मिला हुआ
6 रेयांश सूरज की पहली किरण या भगवान विष्णु का अंश
7 विवान सुबह की सूरज की किरणें, जो जीवन से भरपूर हो
8 अद्विक अनोखा या अद्वितीय, जिसके जैसा कोई दूसरा न हो
9 भव्य शानदार, भव्य और सुंदर भविष्य वाला
10 चिन्मय जो ज्ञान से भरपूर हो और हमेशा खुश रहे
11 दिवित अमर या जिसे हमेशा के लिए खुशी मिल गई हो
12 हर्षिल जो हमेशा आनंदित और खुश रहता हो
13 ईशान भगवान शिव का नाम, जिसका अर्थ रक्षक भी है
14 जैश उत्कृष्ट, शानदार या जीत का प्रतीक
15 मनन गहरा चिंतन करने वाला, समझदार
16 नवस नया, ताजा और सकारात्मक ऊर्जा से भरा हुआ
17 ओजस शरीर की ऊर्जा, चमक या प्रतिभा
18 प्रणव पवित्र ध्वनि ‘ॐ’, जो ब्रह्मांड की शुरुआत है
19 ऋत्विक समय का पाबंद या मंत्रों का ज्ञाता
20 सात्विक शांत, शुद्ध और गुणी इंसान
21 तन्मय पूरी तरह से लीन या एकाग्रचित्त
22 उत्कर्ष प्रगति, समृद्धि और सफलता
23 वेद पवित्र ज्ञान और बुद्धि का स्रोत
24 यश कीर्ति, सफलता और सम्मान पाने वाला
25 जायन सुंदर, मेहमाननवाज़ी करने वाला और दयालु
PC: Freepik
PC: Freepik

लड़कियों के लिए 25 प्यारे और पॉजिटिव नाम 

क्र.सं. नाम  अर्थ 
1 आराध्या जिसकी पूजा की जा सके, जो बेहद प्यारी हो
2 अनन्या अद्वितीय, सुंदर और जिसके जैसा कोई न हो
3 बानी देवी सरस्वती का नाम, जिसका अर्थ है ‘वाणी’
4 चार्वी एक बेहद सुंदर और आकर्षक महिला
5 दित्या देवी लक्ष्मी का नाम, जो प्रार्थनाओं का उत्तर देती हैं
6 एशानी देवी पार्वती का एक रूप (भगवान शिव की शक्ति)
7 हिया दिल या मन की बात, बेहद मासूम
8 इनाया ईश्वर की चिंता, सुरक्षा या मदद
9 जीवा जीवन, जीवंत या हमेशा मुस्कुराने वाली
10 काव्या कविता या जिसके विचार बहुत सुंदर हों
11 मायरा प्यारी, अद्भुत और ईश्वर की पसंदीदा
12 नव्या नई, आधुनिक और तारीफ के काबिल
13 ओरिशा एक सुंदर दृष्टिकोण या रोशनी की किरण
14 परी आसमान की अप्सरा, बेहद खूबसूरत और मासूम
15 रुही आत्मा, एक पवित्र और सुरीली तान
16 समीक्षा विश्लेषण करने वाली, समझदार
17 तन्वी सुंदर, नाजुक और देवी दुर्गा का रूप
18 उर्वी धरती या नदी, जो सबको जीवन देती है
19 वामिका भगवान शिव की शक्ति, देवी दुर्गा का नाम
20 जारा सुबह का उजाला या एक सुंदर फूल
21 अनाहता शुद्ध, जिसे कोई नुकसान न पहुँचा सके
22 प्रिशा भगवान का दिया हुआ बेहद कीमती तोहफा
23 मिश्ती मीठी, प्यारी और सबको खुश रखने वाली
24 वेदिका चेतना, वेदों का ज्ञान रखने वाली
25 सायरा एक चिड़िया या बहती हुई सुंदर नदी
PC: Freepik
PC: Freepik

नाम चुनते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • नाम का अर्थ हमेशा सकारात्मक और प्रेरणादायक हो. 
  • नाम बोलने और लिखने में आसान हो. 
  • बहुत ज्यादा कठिन या भ्रम पैदा करने वाले नाम चुनने से बचें. 
  • ऐसा नाम चुनें जो बच्चे के बड़े होने पर भी उसकी पहचान को निखारे. 

Positive Meaning Baby Names: क्यों चुनें पॉजिटिव मीनिंग वाला नाम?

ऐसा नाम, जिसका अर्थ खुशी, सफलता, शांति, साहस, ज्ञान या समृद्धि से जुड़ा हो, हमेशा खास माना जाता है. ऐसे नाम न सिर्फ मॉडर्न लगते हैं, बल्कि जीवनभर एक अच्छी पहचान भी देते हैं.

यह भी पढ़ें: ट्रेंडिंग नहीं, एवरग्रीन हैं गणेश जी से जुड़े ये नाम, हर नाम का अर्थ है बेहद खास

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment