लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

शाम की भूख मिटाएंगे ये 6 हेल्दी स्नैक्स, 200 कैलोरी से कम

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Healthy Evening Snacks: शाम के समय हल्की-फुशाम को लगती है जोर की भूख? 200 कैलोरी से कम वाले ये 6 हेल्दी स्नैक्स रखेंगे पेट भरा और वजन कंट्रोलल्की भूख लगना बिल्कुल सामान्य बात है. लेकिन इसी वक्त अक्सर लोग समोसा, चिप्स, बिस्किट या मीठी चीजें खा लेते हैं, जिससे जरूरत से ज्यादा कैलोरी शरीर में पहुंच जाती है.

अगर आप वजन कंट्रोल करना चाहते हैं या हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाना चाहते हैं, तो ऐसे स्नैक्स चुनना बेहतर है जो स्वादिष्ट होने के साथ पोषण भी दें. कई ऐसे हेल्दी ऑप्शन हैं, जिनमें 200 कैलोरी से भी कम होती हैं और ये लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद करते हैं. 

1. भुना चना और ग्रीन टी

शाम के लिए भुना चना सबसे आसान और पौष्टिक स्नैक है. इसमें प्रोटीन और फाइबर अच्छी मात्रा में होते हैं, जिससे जल्दी भूख नहीं लगती. एक छोटी कटोरी भुना चना और बिना चीनी की ग्रीन टी मिलाकर करीब 150-180 कैलोरी का हेल्दी स्नैक बन जाता है. 

PC: Freepik
PC: Freepik

2. स्प्राउट्स सलाद

अंकुरित मूंग या चने में टमाटर, खीरा, प्याज, नींबू और थोड़ा सा काला नमक मिलाकर स्वादिष्ट सलाद तैयार किया जा सकता है.  यह विटामिन, मिनरल्स, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होता है. एक बाउल स्प्राउट्स सलाद लगभग 180 कैलोरी के अंदर रहता है. 

PC: Freepik
PC: Freepik

3. दही और फल

लो-फैट दही में सेब, पपीता, अमरूद या बेरीज जैसे फल मिलाकर खाया जा सकता है. यह स्नैक पेट को ठंडक देने के साथ पाचन के लिए भी अच्छा माना जाता है. एक छोटी कटोरी दही और थोड़ी मात्रा में फल मिलाकर लगभग 170-190 कैलोरी का हेल्दी ऑप्शन तैयार हो जाता है. 

4. मखाना (Healthy Evening Snacks)

हल्के घी या बिना तेल के भुना हुआ मखाना शाम की भूख के लिए बेहतरीन स्नैक है. इसमें थोड़ा सा काला नमक और काली मिर्च डालकर स्वाद बढ़ाया जा सकता है. एक कटोरी भुना मखाना लगभग 120-150 कैलोरी का होता है और लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद करता है. 

PC: Freepik
PC: Freepik

5. उबला हुआ काला चना

अगर आपको थोड़ा ज्यादा भरपेट स्नैक चाहिए, तो उबला हुआ काला चना अच्छा विकल्प है. इसमें नींबू का रस, प्याज, टमाटर और हरा धनिया मिलाकर चाट की तरह खाया जा सकता है. यह प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है और लगभग 180-200 कैलोरी के अंदर रहता है. 

PC: Facebook
PC: Facebook

6. खीरा और गाजर के साथ हुमस

खीरा और गाजर की स्टिक के साथ थोड़ी मात्रा में हुमस खाने से स्वाद और पोषण दोनों मिलते हैं. यह स्नैक फाइबर और हेल्दी फैट का अच्छा सोर्स है और 200 कैलोरी के अंदर आसानी से फिट हो जाता है. 

यह भी पढ़ें: दिनभर एक्टिव रहना है? सुबह खाएं ये 5 हाई-प्रोटीन ब्रेकफास्ट, शरीर बोलेगा थैंक यू

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment